Proton होमपेज

2-एफए कैसे आवश्यक करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton VPN for Business

अगर आप Proton VPN for Business के एडमिन हैं, तो आप अपने संगठन के एडमिन या उपयोगकर्ताओं के लिए दो-फैक्टर सत्यापन(नई विंडो) (2-एफए) आवश्यक कर सकते हैं।

इसके अलावा, आप एक अनुस्मारक भी भेज सकते हैं जो अपने संगठन के सदस्यों को 2-एफए सेटअप करने के लिए प्रेरित करता है। ये ईमेल सिर्फ उन उपयोगकर्ताओं को जाता है जिन्होंने अपना ईमेल पता सत्यापित किया है।

2-एफए कैसे आवश्यक करें

1. account.proton.me पे साइनइन करें और VPN ऐप चुनें।

2. सुरक्षा और अनुपालन → दो-फैक्टर ऑथेन्टकैशन प्रवर्तन पे जाएं।

3. प्रशासकों के लिए 2FA आवश्यक करें और/या सभी के लिए 2FA आवश्यक करें स्विच चालू करें।

2-एफए अनुस्मारक कैसे भेजें

1. उपयोगकर्ताओं को अपना ईमेल पता सत्यापित करना होगा

जब आप 2-एफए अनुस्मारक भेजते हैं, तो अनुस्मारक ईमेल सिर्फ उन उपयोगकर्ताओं को जाता है जिन्होंने अपना ईमेल पता सत्यापित किया है। इसके लिए, उपयोगकर्ताओं को ये करना चाहिए:

1. account.proton.me पे साइनइन करें और VPN ऐप चुनें।

2. खाता →खाता और पासवर्ड → सत्यापन ईमेल दोबारा भेजें पे जाएं (जब वे पहली बार Proton में शामिल हुए थे, तब उन्हें एक सत्यापन ईमेल भेजा गया होगा)।

Verfiy email address

2. एडमिन के रूप में, 2-एफए अनुस्मारक भेजें

1. account.proton.me पे साइनइन करें और VPN ऐप चुनें।

2. सुरक्षा और अनुपालन → दो-फैक्टर ऑथेन्टकैशन अनुस्मारक पे जाएं।

यहां आप देख सकते हैं कि आपके संगठन के कितने सदस्यों ने पहले से 2-एफए सेटअप किया है। ईमेल अनुस्मारक भेजें बटन पे क्लिक करें।

Send email reminder

3. आपको ईमेल पतों की एक सूची दिखेगी जिन्हें जल्द से जल्द दो-फैक्टर सत्यापन सक्षम करने के लिए प्रेरित करने वाला ईमेल प्राप्त होगा। Proton VPN उन सभी के ईमेल अपने आप हटा देता है जिन्होंने पहले ही 2-एफए सक्षम कर लिया है।

ईमेल भेजने के लिए अनुस्मारक भेजें पे क्लिक करें।

2FA reminder email list

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me