Proton Wallet में Bitcoin पतों की सूचियां कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Wallet
इस लेख में बताया गया है कि Proton Wallet में Bitcoin पते कहां खोजें और कैसे देखें।
आपके Proton Wallet में कई Bitcoin वॉलेट्स हो सकते हैं। हर वॉलेट में कई वॉलेट खाते भी हो सकते हैं। हर वॉलेट खाते में प्राप्त पतों की एक सूची और चेंज पतों की एक सूची होती है। इन पतों में BTC हो सकता है और आपके वॉलेट खाते का बैलेंस इन दोनों सूचियों में मौजूद सारे BTC का योग होता है।
आपके वॉलेट की क्रिप्टोग्राफिक की का इस्तेमाल करके Proton Wallet आपकी जितनी जरूरत हो, उतने पते उत्पन्न कर सकता है। इसलिए ये पता सूचियां समय के साथ बढ़ सकती हैं, लेकिन पते और उनका क्रम नहीं बदलता। Proton Wallet अन्य वॉलेट्स से BTC प्राप्त करने के लिए प्राप्त पतों का इस्तेमाल करता है और BTC भेजते समय बचे हुए BTC को स्टोर करने के लिए चेंज पतों का।
आपकी Bitcoin पता सूचियां कहां खोजें
- अपने यूज़रनेम और पासवर्ड से Proton Wallet में लॉगइन करें.
- बाएं साइडबार में अपनी पसंद का वॉलेट और खाता चुनें. हर वॉलेट में कई खाते हो सकते हैं, हर खाते में Bitcoin पतों की दो सूचियां होती हैं, और हर Bitcoin पते में शून्य या उससे ज़्यादा BTC हो सकता है.

- वॉलेट खाते के अंदर जाने के बाद, लेन-देन के बगल में मौजूद तीर पे क्लिक करें, फिर पते पे क्लिक करें. आपको इस वॉलेट खाते से जुड़े प्राप्त पतों की एक क्रमबद्ध सूची दिखेगी, जो इंडेक्स नंबर के हिसाब से व्यवस्थित है.
अपने Bitcoin प्राप्त पते कैसे देखें
- अगर आपने ईमेल के जरिए Bitcoin सक्षम किया है, तो Proton Wallet ईमेल के जरिए Bitcoin के लिए प्राप्त पतों का एक पूल अलग रखेगा, जो उन भेजने वालों को दिया जाता है जो आपको BTC भेजना चाह सकते हैं. ये पते नीले रंग में हाइलाइट होते हैं और उनके बगल में Bitcoin का लोगो होता है. आपकी निजता की सुरक्षा के लिए हम सलाह देते हैं कि ये ईमेल के जरिए Bitcoin पते दूसरे भेजने वालों को न दें. अगर कोई आपको मैन्युअल रूप से BTC भेजना चाहता है, तो आप कोई ऐसा प्राप्त पता शेयर कर सकते हैं जो ईमेल के जरिए Bitcoin के लिए आरक्षित नहीं है.

- किसी खास Bitcoin पते को खोजने के लिए आप सर्च बार का इस्तेमाल कर सकते हैं

- आप हर Bitcoin पते का मान और स्थिति भी देख सकते हैं. आप कोई भी प्राप्त पता कॉपी करके उस पे BTC भेजवा सकते हैं, लेकिन बिना इस्तेमाल हुए पतों के बीच बड़ा गैप छोड़ने से बचें. ऐसा इसलिए, क्योंकि बहुत से वॉलेट सॉफ्टवेयर बैलेंस कैलकुलेट करते समय सूची में लगातार 20 तक बिना इस्तेमाल हुए पतों को स्कैन करते हैं और फिर रुक जाते हैं. बेहतर निजता के लिए हम सलाह देते हैं कि पहले से इस्तेमाल हुए प्राप्त पते शेयर न करें.
- Proton Wallet का ब्लॉकचेन एक्सप्लोरर दूसरे टैब में खोलने के लिए किसी Bitcoin पते पे क्लिक करें. यहां आप इस पते से जुड़े अपने सारे लेन-देन देख सकते हैं.

अपने Bitcoin चेंज पते कैसे देखें
जब आप BTC भेजते हैं, तो आपको पूरा कॉइन (बिना खर्च हुआ लेन-देन आउटपुट) इस्तेमाल करना पड़ता है और शायद बचा हुआ BTC आपके वॉलेट खाते में वापस आ जाता है. ये चेंज BTC अपने-आप आपके खाते के चेंज पतों में चले जाते हैं.
- अपने Bitcoin चेंज पते देखने के लिए, प्राप्त पता सूची पेज पे सर्च बार के बगल में मौजूद चेंज पते देखें बटन पे क्लिक करें.

- प्राप्त पता सूची की तरह, आपको हर चेंज पते के लिए इंडेक्स, चेंज पता, मान और स्थिति के क्रमबद्ध कॉलम दिखेंगे.
- Proton Wallet का ब्लॉकचेन एक्सप्लोरर खोलने और उसके सारे लेन-देन देखने के लिए किसी चेंज पते पे क्लिक करें.
हम सलाह देते हैं कि इन चेंज पतों पे मैन्युअल रूप से BTC न भेजें।