Proton होमपेज

Bitcoin पते का इस्तेमाल करके BTC कैसे भेजें और प्राप्त करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Bitcoin से लेन-देन कैसे करें
Proton Wallet

पारंपरिक Bitcoin पतों के साथ BTC भेजना और प्राप्त करना आसान है। Proton Wallet हमारी इनोवेटिव ईमेल के जरिए Bitcoin खासियत के अलावा इस स्टैंडर्ड तरीके को भी सपोर्ट करता है।

नोट: ये प्रोसेस किसी भी डिवाइस पे एक जैसी होगी। साफ जानकारी के लिए, हमने नीचे सिर्फ वेब ऐप दिखाया है।

Bitcoin पते का इस्तेमाल करके BTC कैसे भेजें

1. अपने Proton Wallet खाते में लॉगइन करें

अपने मोबाइल डिवाइस पे Proton Wallet ऐप खोलें या अपना ब्राउज़र खोलकर wallet.proton.me(नई विंडो) पे जाएं।

भेजें बटन पे क्लिक या टैप करें। ये आपकी मुख्य वॉलेट या खाता स्क्रीन पे दिखाया जाता है।

2. अपना प्राप्तकर्ता चुनें

डिफॉल्ट रूप से, Proton Wallet आपके प्राप्तकर्ता(ओं) को BTC भेजने के लिए आपका मुख्य खाता इस्तेमाल करता है। आप बाएं मेन्यू में कोई और खाता चुन सकते हैं।

कॉपी-पेस्ट करके या सीधे टाइप करके अपने प्राप्तकर्ते का यूनीक Bitcoin पता दर्ज करें। (भेजने से पहले अपने प्राप्तकर्ते का Bitcoin पता कॉपी-पेस्ट करके सत्यापित करने की हम पुरज़ोर सिफारिश करते हैं।)

3. BTC की रकम तय करें

प्राप्तकर्ता(ओं) को चुनने के बाद, आप कितना BTC भेजना चाहते हैं, वो दर्ज कर सकते हैं। आसानी से समझने के लिए ये आपकी पसंदीदा मुद्रा में दिखाया जाता है।

चुनी गई रकम अलग-अलग दिखाई देगी, इस बात पर निर्भर करता है कि आप BTC एक प्राप्तकर्ता को भेज रहे हैं या कई प्राप्तकर्ताओं को।

  • एक प्राप्तकर्ता के लिए: उचित फील्ड में सीधे वो BTC रकम दर्ज करें जो आप भेजना चाहते हैं। 
  • कई प्राप्तकर्ताओं के लिए: अगर आप ऊपर कोई रकम दर्ज करते हैं, तो वो हर प्राप्तकर्ते पे बराबर बंट जाएगी. आप हर प्राप्तकर्ते की रकम भी बदल सकते हैं. हर प्राप्तकर्ते के लिए अलग लेन-देन करने की तुलना में एक लेन-देन में कई प्राप्तकर्ताओं को भेजने से आपकी नेटवर्क फीस कम हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि हर प्राप्तकर्ता सभी Bitcoin पते देख सकेगा 

4. लेन-देन की समीक्षा करें

प्राप्तकर्ते के Bitcoin पते और BTC रकम को दोबारा जांच लें, जो Bitcoin नेटवर्क को ब्रॉडकास्ट की जाएगी। सावधान रहें, गलत पते पे BTC भेजने से फंड हमेशा के लिए खो सकते हैं। यहां खर्च किया गया एक पल पक्का करता है कि आपका BTC मनचाही जगह पहुंचे।

इसके बाद, नेटवर्क फीस देखें, जो आपका लेन-देन ब्लॉकचेन में जोड़ने के लिए माइनरों को (Proton को नहीं) दी जाने वाली पेमेंट है। नेटवर्क फीस को एडजस्ट करने के लिए आप उसे बढ़ा सकते हैं; ज़्यादा फीस से आपका लेन-देन ब्लॉकचेन पे जल्दी पक्का हो जाता है।

ऐसे स्कैम और फिशिंग अटैक से सावधान रहें, जो आपको बहला-फुसलाकर अपने पास BTC भिजवाने की कोशिश करते हैं।

5. नोट जोड़ें (वैकल्पिक)

अपने लेन-देन की समीक्षा करते वक्त, आप नोट्स जोड़ सकते हैं। Proton Wallet में आपके पास दो विकल्प हैं:

  • प्राप्तकर्ते को संदेश (ईमेल के जरिए Bitcoin केवल): आप अपने प्राप्तकर्ता(ओं) को एन्क्रिप्ट किया संदेश शामिल कर सकते हैं, जो लेन-देन का मकसद बताने में मददगार हो सकता है। ये विकल्प सिर्फ तब मुमकिन है जब आप और प्राप्तकर्ते Proton Wallet इस्तेमाल कर रहे हों, और प्राप्तकर्ता(ओं) ने ईमेल के जरिए Bitcoin सक्षम किया हो। वरना आप सिर्फ अपने लिए निजी नोट लिख सकते हैं। 
  • निजी नोट: अपने लेन-देन व्यवस्थित करने या लेन-देन का मकसद याद रखने के लिए आप खुद के लिए नोट लिख सकते हैं। प्राप्तकर्ता(ओं) को ये नहीं मिलेगा और वो इसे नहीं देख सकते।

6. पुष्टि करें और भेजें

अपने प्राप्तकर्ता(ओं) के BTC पते की समीक्षा करने और कोई नोट्स जोड़ने के बाद, BTC ट्रांसफर शुरू करने के लिए पुष्टि करें और भेजें चुनकर लेन-देन की पुष्टि करें।

अगर आप खुद के लिए नोट जोड़ना भूल गए, तो आप बाद में अपने लेन-देन दृश्य से कभी भी नोट जोड़ सकते हैं।

7. लेन-देन की स्थिति देखें

आपका BTC अब रास्ते में है!

Bitcoin लेन-देन को आमतौर पर नेटवर्क की पुष्टि चाहिए, जिसमें नेटवर्क ट्रैफिक के हिसाब से कुछ मिनटों से लेकर कई घंटों तक लग सकते हैं। आप अपने खाते में अपने लेन-देन की स्थिति देख सकते हैं।

Bitcoin पते का इस्तेमाल करके BTC कैसे प्राप्त करें

Proton Wallet के साथ, कोई भी आपको आपके यूनीक Bitcoin पते का इस्तेमाल करके BTC भेज सकता है, बिल्कुल पारंपरिक Bitcoin वॉलेट्स की तरह। आसान अनुभव के लिए हम अपनी इनोवेटिव ईमेल के जरिए Bitcoin खासियत के साथ-साथ इस स्टैंडर्ड तरीके को भी सपोर्ट करते हैं।

अपना Bitcoin पता शेयर करने के लिए:

1. अपने मोबाइल डिवाइस पे Proton Wallet ऐप खोलें या अपना ब्राउज़र खोलकर wallet.proton.me(नई विंडो) पे जाएं। उस वॉलेट पे जाएं जिसका इस्तेमाल आप BTC प्राप्त करने के लिए करना चाहते हैं। फिर उस Bitcoin खाते पे जाएं जिसका इस्तेमाल आप BTC प्राप्त करने के लिए करना चाहते हैं।

2. वहां प्राप्त करें बटन पे क्लिक या टैप करें। अगर आप कोई Bitcoin खाता नहीं चुनते, तो आपको मिला BTC डिफॉल्ट रूप से सीधे चुने गए वॉलेट के मुख्य खाते में चला जाएगा।

3. दाईं ओर मेन्यू बार दिखाई देगा, जिसमें आपका मौजूदा Bitcoin पता और उसका संबंधित QR कोड दिखेगा।

इस मेन्यू में, आप:

  • कोई और खाता चुनें जिस पे आप bitcoin प्राप्त करना पसंद करेंगे (सिर्फ वॉलेट दृश्य से)
  • अपना QR कोड शेयर करें
  • इसे कॉपी करके अपना Bitcoin पता शेयर करें 
  • नया Bitcoin पता उत्पन्न करें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me