Proton होमपेज

Proton Wallet के साथ संदेश पर हस्ताक्षर कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Bitcoin से लेन-देन कैसे करें

संदेश पर हस्ताक्षर, जिसकी मांग ज़्यादातर बैंक और दूसरी संस्थाएं करती हैं, एक ऐसी प्रक्रिया है जो संदेश पर हस्ताक्षर करने के लिए आपकी निजी चाबी का इस्तेमाल करती है, और निजी चाबी शेयर किए बिना ही Bitcoin पते की मालिकियत साबित करती है।

जब आप Proton Wallet जैसे सेल्फ-कस्टोडियल वॉलेट्स में BTC ट्रांसफर करते हैं, तो कस्टोडियल एक्सचेंज आमतौर पर ये मांगते हैं, क्योंकि इससे उन्हें ये सत्यापित करने में सहायता मिलती है कि जिस पते पे आप ट्रांसफर कर रहे हैं वो आपके कंट्रोल में है, जिससे लेन-देन की वैधता और सुरक्षा पक्की होती है।

संदेश पर हस्ताक्षर कैसे करें

अपने Proton Wallet खाते में लॉगइन करें

अपने मोबाइल डिवाइस पे Proton Wallet ऐप खोलें या अपना ब्राउज़र खोलकर wallet.proton.me(नई विंडो) पे जाएं।

अपनी पतों की सूची में जाएं

  1. सबसे पहले, वो BTC वॉलेट और खाता चुनें जिसमें वो BTC पता है जिसके ज़रिए आप संदेश पर हस्ताक्षर करना चाहते हैं। वॉलेट्स और खाते बाईं ओर मेन्यू बार में होते हैं।
  2. मुख्य स्क्रीन पे लेन-देन के बगल में दिए गए तीर को चुनें और ड्रॉप-डाउन मेन्यू से पते चुनें।

वो BTC पता चुनें जिसका इस्तेमाल आप संदेश पर हस्ताक्षर करने के लिए करना चाहते हैं। पक्का करें कि चुना गया पता वही है जिसकी मालिकियत और कंट्रोल आप साबित करना चाहते हैं, क्योंकि हस्ताक्षर से यही पता सत्यापित होगा।

ये वो पता होना चाहिए जहां आप BTC प्राप्त करना चाहते हैं, और आदर्श रूप से आपने इसे पहले इस्तेमाल नहीं किया होना चाहिए। पता चुनने के बाद, उसके बगल में दिए गए संदेश हस्ताक्षर आइकन पे क्लिक करें।

अपना संदेश दर्ज करें और उस पर हस्ताक्षर करें

दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में वो संदेश टाइप करें या पेस्ट करें जिस पर आप हस्ताक्षर करना चाहते हैं। ये संदेश आमतौर पर आपके बैंक या क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज की तरफ से दिया जाता है। डिफॉल्ट हस्ताक्षर विधि Electrum है।

अगर आप निश्चित नहीं हैं कि कौन सा इस्तेमाल करें, तो हम सुझाव देते हैं कि इसे जैसा है वैसा ही छोड़ दें। पूरा होने के बाद, चुने गए पते का इस्तेमाल करके संदेश के लिए हस्ताक्षर बनाने के लिए हस्ताक्षर उत्पन्न करें चुनें।

हस्ताक्षर कॉपी करें और शेयर करें

  1. हस्ताक्षर उत्पन्न करें चुनने के बाद, हस्ताक्षर किया गया संदेश तुरंत दिखाया जाएगा।
  2. अब आप हस्ताक्षर कॉपी करके अपने बैंक या क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के साथ शेयर कर सकते हैं, जो इसे सत्यापित करके पक्का कर सकते हैं कि हस्ताक्षर बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया पता आपका ही है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me