Proton Wallet में पेपर वॉलेट कैसे आयात करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Bitcoin से लेन-देन कैसे करें
पेपर वॉलेट एक भौतिक कागज़ होता है जिसमें निजी चाबी और सार्वजनिक पता होता है, जिससे लोग अपना फंड सुरक्षित रूप से ऑफलाइन रख सकते हैं। Proton Wallet से आप पेपर वॉलेट आयात कर सकते हैं, ताकि पेपर वॉलेट से फंड आसानी से अपने किसी एन्क्रिप्ट किए वॉलेट में सुरक्षित और आसान एक्सेस के लिए ट्रांसफर कर सकें।
पेपर वॉलेट कैसे आयात करें
पेपर वॉलेट को अपने Proton Wallet में आयात करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
अपने Proton Wallet खाते में लॉगइन करें
- अपने मोबाइल डिवाइस पे Proton Wallet ऐप खोलें या ब्राउज़र खोलकर wallet.proton.me(नई विंडो) पे जाएं। अपना यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
- पेपर वॉलेट आयात करने से पहले, Proton Wallet में Bitcoin वॉलेट बनाया होना ज़रूरी है।
पेपर वॉलेट आयात करने के मेन्यू पे जाएं
- सबसे पहले, बाईं तरफ के मेन्यू में मौजूद उस Bitcoin वॉलेट और BTC खाते को चुनें जिसमें आप पेपर वॉलेट आयात करना चाहते हैं।

- प्राप्त करें बटन पे क्लिक या टैप करें।

- दाईं तरफ एक मेन्यू बार खुलेगा, जिसमें आपका मौजूदा Bitcoin पता और उसका QR कोड दिखेगा। इस मेन्यू में अधिक विकल्प → पेपर वॉलेट आयात करें पे क्लिक करें।
QR कोड स्कैन करें या अपनी निजी चाबी मैन्युअली दर्ज करें

अपने डिवाइस के कैमरे से पेपर वॉलेट पे मौजूद QR कोड स्कैन करें या निजी चाबी मैन्युअली दर्ज करें।
समीक्षा करें और पक्का करें

- लेन-देन की पुष्टि की समीक्षा करें और ये पक्का करें कि सारी जानकारी सही है।
- ट्रांसफर शुरू करने के लिए पुष्टि करें और आयात करें पे क्लिक या टैप करें।
- लेन-देन प्रोसेस होने का इंतज़ार करें। नेटवर्क की स्थिति के हिसाब से इसमें कुछ मिनट या घंटे लग सकते हैं।
अपने फंड एक्सेस करें
- आयात पूरा होने के बाद, आपके फंड Proton Wallet में उपलब्ध हो जाएंगे।
- अब आप ऐप के अंदर अपने फंड सुरक्षित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं, भेज सकते हैं या स्टोर कर सकते हैं।