Proton होमपेज

Bitcoin वॉलेट कैसे बनाएं और मिटाएं

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
शुरूआत
Proton Wallet

Proton Wallet हर उपयोगकर्ता को कई Bitcoin वॉलेट बनाने की अनुमति देता है। हर वॉलेट की अपनी एक सीड फ्रेज़ होती है, जिसका आपको सुरक्षित बैकअप लेना ज़रूरी है। सीड फ्रेज़ का एक्सेस रखने वाला कोई भी व्यक्ति आपका वॉलेट कहीं और आयात कर सकता है और वॉलेट में मौजूद bitcoin को कंट्रोल कर सकता है।

इसके अलावा, ये समझना ज़रूरी है कि आपका bitcoin असल में वॉलेट के अंदर मौजूद Bitcoin खातों में ही रहता है। हालांकि बेहतर निजता के लिए आप अपना bitcoin और लेन-देन अलग करने के लिए अलग-अलग वॉलेट्स इस्तेमाल कर सकते हैं, वही अलगाव एक वॉलेट के अंदर कई Bitcoin खाते इस्तेमाल करके भी हासिल किया जा सकता है। वॉलेट की सीड फ्रेज़ का इस्तेमाल वॉलेट के सभी खाते बनाने और रिकवर करने के लिए किया जा सकता है।

अपना पहला वॉलेट कैसे बनाएं

Proton Wallet आपका पहला वॉलेट बनाना जितना हो सके आसान बना देता है। आपको सिर्फ डिफॉल्ट मुद्रा डालनी होती है, जिसमें आप अपने bitcoin के लेन-देन देखना चाहते हैं।

सबसे पहले, अपने मोबाइल डिवाइस पे Proton Wallet ऐप खोलें या अपना ब्राउज़र खोलकर wallet.proton.me(नई विंडो) पे जाएं। फिर ये स्टेप्स फॉलो करें:

  1. लॉगइन करने के बाद एक पॉप-अप विंडो खुलेगी, जो आपकी पसंदीदा मुद्रा पूछेगी।
  2. ये जानकारी दर्ज करने के बाद नया वॉलेट बनाएं चुनें।

बधाई हो, आपका Bitcoin वॉलेट अब तैयार है! आपको वॉलेट के अंदर एक मुख्य खाता भी दिखेगा। Proton Wallet आपका मुख्य ईमेल पता अपने-आप इस मुख्य खाते से लिंक कर देता है, ताकि आप ईमेल के जरिए Bitcoin प्राप्त कर सकें। अगर आप वॉलेट और उसके खाते की सेटिंग बदलना चाहते हैं, जिसमें ईमेल के जरिए Bitcoin की सेटिंग भी शामिल है, तो वॉलेट के सेटिंग आइकन पे जाएं।

Bitcoin पते का इस्तेमाल करके bitcoin भेजना और प्राप्त करना सीखें

Bitcoin के बारे में ज़्यादा जानें(नई विंडो)

और वॉलेट्स कैसे जोड़ें

जब आप Bitcoin वॉलेट इस्तेमाल करने में सहज हो जाते हैं, तो अलग-अलग मकसद के लिए और वॉलेट बनाना चाह सकते हैं। बाद के वॉलेट्स में, वॉलेट बनाते वक़्त आप एक वैकल्पिक पासफ्रेज़ सेट कर सकते हैं। ये पासफ्रेज़ सुरक्षा की एक और परत जोड़ता है, लेकिन आपको इसका भी अपनी वॉलेट सीड फ्रेज़ की तरह बैकअप लेना होगा और हर बार इस वॉलेट को अनलॉक करने के लिए इसे दर्ज करना होगा।

  1. अपने वेब या मोबाइल ऐप में लॉगइन करने के बाद, होम पेज पे बाईं मेन्यू बार में जाएं और वॉलेट्स सेक्शन के बगल में मौजूद तीन डॉट्स बटन पे क्लिक या टैप करें।
  2. कॉन्टेक्स्ट मेन्यू से नया वॉलेट बनाएं चुनें।
  3. इससे एक नई पॉप-अप विंडो खुलेगी। ये आपसे वॉलेट का नाम और आपकी पसंदीदा मुद्रा डालने को कहेगी।
  4. आप इस वॉलेट के लिए एक वैकल्पिक पासफ्रेज़ भी बना सकते हैं। 
  5. ये जानकारी डालने के बाद नया वॉलेट बनाएं पे क्लिक या टैप करें। 

आप इस प्रोसेस का इस्तेमाल करके उतने वॉलेट बना सकते हैं जितने आपका Proton Wallet प्लैन अनुमति देता है।

वॉलेट कैसे मिटा दें

वॉलेट मिटाना एक स्थायी कार्य है, और उसका सारा डाटा Proton Wallet से मिट जाएगा। एक बार मिटने के बाद, वॉलेट और उसकी संपत्ति को रिकवर करने का एकमात्र तरीका है वॉलेट की सीड फ्रेज़ आयात करना और उन Bitcoin खातों को फिर से बनाना जिनमें bitcoin रहा करता था। वॉलेट मिटाने से पहले, हम दृढ़ता से सुझाव देते हैं:

  • किसी भी bitcoin को दूसरे वॉलेट में ट्रांसफर करना
  • मिटाने से पहले दोबारा जांच लेना कि वॉलेट का बैलेंस शून्य है
  • वॉलेट की सीड फ्रेज़ सहेजना 

Proton आपके वॉलेट्स और BTC को कंट्रोल नहीं करता, इसलिए खोए गए किसी भी bitcoin के लिए Proton को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

वॉलेट मिटाना जारी रखने का मतलब है कि आप ये शर्तें समझते और स्वीकार करते हैं।

  1. अपने Proton Wallet वेब या मोबाइल ऐप में लॉगइन करने के बाद, होमपेज पे बाईं मेन्यू में जाएं और जिस वॉलेट को मिटाना चाहते हैं उसे चुनें।
  2. मुख्य विंडो में, वॉलेट के नाम के बगल में मौजूद (सेटिंग बटन) चुनें। खुलने वाले पॉप-अप में नीचे स्क्रोल करें और और दिखाएँ चुनें।
  3. आप या तो वॉलेट सीड फ्रेज़ देखें चुन सकते हैं, जिससे आपको वॉलेट की सीड फ्रेज़ दिखेगी, या वॉलेट मिटा दें। चुनकर वॉलेट मिटाने की प्रक्रिया को पक्का कर सकते हैं।

एक बार फिर याद दिला दें, ये एक स्थायी कार्य है। वॉलेट मिटा दें चुनने के बाद, जब तक आप वॉलेट को सीड फ्रेज़ और वैकल्पिक पासफ्रेज़ से रिकवर नहीं कर लेते, तब तक आपको इस वॉलेट या उसमें मौजूद किसी संपत्ति का एक्सेस नहीं मिलेगा।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me