एक्सटर्नल Bitcoin वॉलेट्स Proton Wallet में कैसे आयात करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- शुरूआत
- Proton Wallet
अगर आपके पास किसी सेल्फ-कस्टोडियल वॉलेट में bitcoin है और उस वॉलेट की सीड फ्रेज़ भी है, तो उस वॉलेट को अपने सुरक्षित Proton Wallet में जल्दी और आसानी से आयात किया जा सकता है।
ऐसा करने की सलाह मुख्य रूप से वॉलेट्स को रिकवर करने के लिए दी जाती है, जिसमें वे वॉलेट्स भी शामिल हैं जो पहले Proton Wallet पे बनाए गए थे और फिर मिटा दिए गए थे। किसी दूसरी वॉलेट सेवा से वॉलेट की डुप्लिकेट कॉपी बनाने के लिए आयात आम तौर पर सुझाया नहीं जाता। इसकी वजह ये है कि अगर दूसरी वॉलेट सेवा से आपकी सीड फ्रेज़ या कीज़ लीक हो जाती हैं, तो Proton पे आयात किया गया आपका वॉलेट भी खतरे में आ सकता है।
अगर आपको बस अपने Proton Wallet को फंड करना है, तो अपने Proton Wallet के रिसीव पते पे BTC भेजने की सलाह दी जाती है। इसके लिए Bitcoin नेटवर्क फीस देनी पड़ती है, लेकिन इससे ज़्यादा सुरक्षा मिलती है और आपके वॉलेट्स अलग रहते हैं।
अपना वॉलेट कैसे आयात करें
अपने मोबाइल डिवाइस पे Proton Wallet ऐप खोलें या अपना ब्राउज़र खोल कर wallet.proton.me(नई विंडो) पे जाएं। फिर नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- होमपेज से अपनी बाईं मेन्यू बार में जाएं और Wallets सेक्शन के बगल में मौजूद तीन डॉट्स वाले बटन को चुनें। इससे एक कॉन्टेक्स्ट मेन्यू खुल जाएगा।
- वॉलेट आयात करें चुनें।

अगली विंडो में वॉलेट का नाम, मुद्रा, वॉलेट की सीड फ्रेज़ और पासफ्रेज़ (अगर वॉलेट में थी) भरना होगा। फिर आयात करें पे क्लिक या टैप करें।

नोट: Proton Wallet सिर्फ उन्हीं वॉलेट्स को सपोर्ट करता है जिनकी सीड फ्रेज़ BIP39 कम्पेटिबल हो।
अगर आयात सफल रहा, तो आपको वॉलेट बाईं साइडबार में और उसके नीचे एक खाता दिखाई देगा (पता टाइप Native SegWit और इंडेक्स 0)। अगर इस वॉलेट के लिए और खाते रिकवर करने हैं, तो उनके पता टाइप और इंडेक्स के साथ खाते जोड़ने होंगे।
आयात किए गए वॉलेट्स आपकी Proton Wallet सदस्यता प्लैन के साथ मिलने वाले वॉलेट्स की अधिकतम संख्या में गिने जाते हैं।