Proton होमपेज

Bitcoin खाते कैसे बनाएं और मिटाएं

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
शुरूआत
Proton Wallet

हर Proton Wallet उपयोगकर्ता का एक Proton खाता होता है। आपके Proton Wallet प्लैन के हिसाब से, आप अपने Proton खाते में कई वॉलेट्स बना सकते हैं। हर वॉलेट का एक यूनीक 12 शब्दों का सीड फ्रेज़ होता है जिसका बैकअप लेना चाहिए। कई वॉलेट्स बनाने और कई सीड फ्रेज़ का बैकअप लेने की जगह, आप एक वॉलेट के अंदर कई Bitcoin खाते बनाना चाहेंगे।

इस लेख में बताया गया है कि Bitcoin खाते कैसे बनाएं और मिटाएं, साथ ही ये जानकारी भी दी गई है कि एक से ज़्यादा खाते रखना क्यों फ़ायदेमंद है।

Proton Wallet में Bitcoin खातों को समझें

कई Bitcoin खाते आपके फाइनेंस को व्यवस्थित रखने और आपकी निजता की सुरक्षा करने में मदद करते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि एक खाते का BTC दूसरे खाते के BTC के साथ मिक्स नहीं होगा, जब तक कि आप एक खाते से दूसरे खाते में न भेजें। इसका मतलब है कि जिन लोगों के साथ आप एक खाते पे लेन-देन करते हैं, उन्हें आम तौर पे दूसरे खाते के लेन-देन और पतों के बारे में पता नहीं चलेगा।

निजता की वजह से, हम ईमेल के जरिए Bitcoin को इस तरह भी सीमित करते हैं कि सिर्फ़ एक ईमेल को एक Bitcoin खाते से लिंक किया जा सके। इसलिए अगर आप दो ईमेल पतों पे ईमेल के जरिए Bitcoin प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको दो Bitcoin खाते बनाने होंगे।

जब आप बाईं साइडबार पे किसी वॉलेट पे जाते हैं, तो आपको सारे खाते दृश्य दिखाई देगा, जो आपका कुल बैलेंस और उस वॉलेट के खातों की लेन-देन की सूची दिखाता है। सिर्फ़ उसी खाते को देखने के लिए, आप साइडबार में हर वॉलेट के नीचे किसी खास खाते पे जा सकते हैं। जब आप प्राप्त करें, भेजें और खरीदें जैसे कार्य चुनते हैं, तो वे डिफॉल्ट रूप से उसी खाते पे सेट होंगे जिसे आप देख रहे हैं। अगर आप सारे खाते देख रहे हैं, तो वे डिफॉल्ट रूप से पहले खाते पे सेट होंगे।

नए Bitcoin खाते कैसे बनाएं

Proton Wallet आपके बनाए हर वॉलेट में अपने-आप एक मुख्य Bitcoin खाता शामिल करता है। अपने Proton Wallet प्लैन के हिसाब से, आप बेहतर एसेट मैनेजमेंट के लिए और Bitcoin खाते जोड़ सकते हैं।

  1. बाएं मेन्यू में जाएं और कोई वॉलेट चुनें। 
  2. नया Bitcoin खाता बनाने के लिए, + खाता जोड़ें बटन पे क्लिक या टैप करें। 
  3. इससे एक नई पॉप-अप विंडो खुलेगी। अपने नए Bitcoin खाते के लिए एक नाम दर्ज करें। फिर आप या तो एडवांस सेटिंग बदल सकते हैं (और जानकारी के लिए नीचे देखें) या वॉलेट खाता बनाएं चुन सकते हैं।

आप इस प्रोसेस का इस्तेमाल अपने Proton Wallet प्लैन की अनुमति के हिसाब से जितने चाहें उतने Bitcoin खाते बनाने के लिए कर सकते हैं।

आपके Bitcoin खातों की एडवांस सेटिंग

नया Bitcoin खाता बनाते वक़्त, आप एडवांस सेटिंग के जरिए अपने Bitcoin पते का टाइप और/या अपना खाता इंडेक्स बदल सकते हैं।

Bitcoin पते का टाइप

Proton Wallet अपने-आप Bitcoin पते का टाइप, जिसे स्क्रिप्ट टाइप भी कहा जाता है, Native SegWit सेट कर देगा, क्योंकि ये एक नया प्रोटोकॉल है जिसकी फीस कम होती है और जिसे बड़े पैमाने पे अपनाया गया है।

हालांकि, आप इसे बदल सकते हैं ताकि उन दूसरी सेवाओं से BTC प्राप्त कर सकें जो अलग-अलग स्क्रिप्ट टाइप को सपोर्ट करती हैं।

Bitcoin खाता इंडेक्स

खाता इंडेक्स एक यूनीक नंबर होता है, और खाते के पते के टाइप के साथ मिलकर, ये आपके वॉलेट के अलग-अलग Bitcoin खातों की पहचान करते हैं। खाता इंडेक्स डिफॉल्ट रूप से उस सबसे नीचे के इंडेक्स पे सेट होगा जिसमें उस पते के टाइप का कोई सक्रिय खाता नहीं है।

हालांकि, कोई पुराना खाता दोबारा बनाने या पहले मिटाए गए किसी खाते को छोड़ने के लिए, आप मैन्युअल रूप से कोई दूसरा खाता इंडेक्स चुन सकते हैं।

इन दो एडवांस सेटिंग (पते का टाइप और इंडेक्स) को बताकर, आप मिटाए गए खातों को रिकवर कर सकते हैं और उनके BTC को एक्सेस कर सकते हैं।

Bitcoin खाता कैसे मिटाएं

हम पुरज़ोर तौर पे सिफ़ारिश करते हैं कि:

  • पक्का करें कि मिटाने से पहले आपने अपना सारा BTC किसी दूसरे Bitcoin खाते में ट्रांसफ़र कर दिया है।
  • आगे बढ़ने से पहले दोबारा जांच लें कि आपके खाते का बैलेंस ज़ीरो है।

Bitcoin खाता मिटाना जारी रखकर, आप मानते हैं कि आपने ये सिफ़ारिशें समझ ली हैं।

  1. ऐप खोलें और होमपेज पे जाएं।
  2. बाएं मेन्यू में, वह वॉलेट चुनें जिससे वह Bitcoin खाता संबंधित है जिसे आप मिटाना चाहते हैं।
  3. मुख्य विंडो में, वॉलेट के नाम के बगल में (सेटिंग बटन) पे क्लिक या टैप करें। खुलने वाले पॉप-अप में, नीचे स्क्रॉल करके उस Bitcoin खाते तक जाएं जिसे आप मिटाना चाहते हैं, उसके नाम के बगल में तीन डॉट्स पे क्लिक या टैप करें, फिर खाता मिटाएँ पे क्लिक या टैप करें।

ये एक स्थायी कार्य है। जैसे ही आप खाता मिटाएँ पे क्लिक या टैप करेंगे, जब तक आप उसे दोबारा नहीं बनाएंगे, तब तक आपको उस खाते या उसके अंदर किसी भी एसेट का एक्सेस नहीं मिलेगा। कृपया आगे बढ़ने से पहले पक्का करें कि आपके Bitcoin खाते का बैलेंस ज़ीरो है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me