Proton होमपेज

Bitcoin लेन-देन को तेज़ कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Bitcoin से लेन-देन कैसे करें

जब भी आप Proton Wallet से BTC भेजते हैं, तो आप माइनर्स को (जो कंप्यूटर से जटिल गणितीय समस्याएं हल करके लेन-देन को मान्य करने और Bitcoin ब्लॉकचेन में नए ब्लॉक जोड़ने का काम करते हैं) आपके लेन-देन को ब्लॉकचेन में जोड़ने के बदले अपनी पसंद की नेटवर्क फीस चुकाते हैं। ध्यान दें कि ये फीस पूरी तरह से माइनर्स को जाती है, Proton को नहीं।

जितनी ज़्यादा फीस होगी, माइनर्स उतनी ही तेज़ी से वो लेन-देन कन्फर्म करेंगे। नेटवर्क की ज़्यादा चहलपहल के दौरान, बढ़ी हुई मांग का मतलब है कि माइनर्स आपका लेन-देन ब्लॉकचेन में जोड़ने से पहले ज़्यादा फीस मांग सकते हैं। ऐसी स्थिति में, अगर आपने जो नेटवर्क फीस चुनी है वो बहुत कम है, तो आपके लेन-देन के कन्फर्म होने में समय लग सकता है या वो रद्द होने का खतरा रह सकता है। अगर आपका चालू लेन-देन काफी समय से कन्फर्म होने के लिए पेंडिंग है या आप उसे तेज़ करना चाहते हैं, तो Bitcoin नेटवर्क एक Replace-by-Fee (RBF) खासियत देता है, जिसकी मदद से आप बिना कन्फर्म हुए लेन-देन को ज़्यादा नेटवर्क फीस वाले नए वर्ज़न से बदल सकते हैं।

आप Proton Wallet में हमारी लेन-देन की प्राथमिकता बढ़ाएं खासियत का इस्तेमाल करके RBF का फायदा उठा सकते हैं।

चालू भेजने वाले लेन-देन की प्राथमिकता कैसे बढ़ाएं

1. अपने Proton Wallet खाते में लॉगइन करें

अपने मोबाइल डिवाइस पे Proton Wallet ऐप खोलें या अपना ब्राउज़र खोलकर wallet.proton.me.(नई विंडो) पे जाएं

उस चालू लेन-देन को चुनें जिसे आप तेज़ करना चाहते हैं। आपको अपने लेन-देन मेन स्क्रीन पे उस वॉलेट या खाते के नीचे सूचीबद्ध मिलेंगे जिसका इस्तेमाल आपने उन्हें शुरू करने के लिए किया था।

Proton Wallet की मेन स्क्रीन जिसमें चालू BTC लेन-देन दिख रहा है

2. दाईं ओर के साइड पैनल पे प्राथमिकता बढ़ाएं पर क्लिक करें

एक साइड पैनल दिखाई देगा जिसमें चालू लेन-देन की जानकारी होगी। स्थिति वर्ग में, प्राथमिकता बढ़ाएं बटन पर क्लिक करें। ध्यान दें कि ये खासियत सिर्फ उन लेन-देन के लिए उपलब्ध है जो “चालू है”

लेन-देन की जानकारी वाला साइडबार जिसमें प्राथमिकता बढ़ाएं बटन है

3. नई नेटवर्क फीस चुनें

एक लेन-देन की प्राथमिकता बढ़ाएं विंडो दिखाई देगी। इस विंडो में आपके लेन-देन की मौजूदा नेटवर्क फीस दिखती है और इसमें एक स्लाइडर होता है जिसकी मदद से आप नई (ज़्यादा) नेटवर्क फीस सेट कर सकते हैं। इस स्लाइडर से आप तुरंत चुन सकते हैं कि नई नेटवर्क फीस के लिए कितना भुगतान करना है (बशर्ते आप अपने मौजूदा खाते के बैलेंस से नई फीस कवर कर सकें), और हम आपको बताएंगे कि इस नई फीस के साथ आपके लेन-देन के कन्फर्म होने में कितना समय लगने का अनुमान है। जब आप अपनी पसंद की नई फीस चुन लें, तो आगे बढ़ने के लिए फीस बढ़ाएं और दोबारा भेजें पर क्लिक करें।

Replace-by-Fee पैनल जिससे आप नई फीस सेट कर सकते हैं

4. लेन-देन की स्थिति देखें

अपनी नई नेटवर्क फीस कन्फर्म करने के बाद, आपका वॉलेट सिंक होगा और पिछले लेन-देन को नई फीस वाले नए लेन-देन से बदल देगा। स्टेप 1 में बताए गए तरीके से लेन-देन पर क्लिक करके आप उसकी स्थिति देख सकते हैं। दाईं ओर का साइड पैनल खुलने पर, आप नेटवर्क फीस वर्ग देख सकते हैं। वो वही होगा जो आपने स्टेप 3 में सेट किया था।

लेन-देन की जानकारी वाला साइडबार जिसमें आपकी सेट की गई नई फीस है

अगर इस लेन-देन के कन्फर्म होने में अब भी काफी समय लग रहा है, तो आप इसकी प्राथमिकता दोबारा भी बढ़ा सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me