करोड़ों लोग Google Docs या Microsoft 365 जैसे ऑनलाइन दस्तावेज़ एडिटर का इस्तेमाल रिपोर्ट लिखने, प्रोजेक्ट पे मिलकर काम करने और मीटिंग नोट्स का ध्यान रखने के लिए करते हैं। लेकिन Big Tech प्लैटफॉर्म के आपके कंटेंट तक एक्सेस रखने, पूरे वेब पे आपको ट्रैक करने और निजता पे चढ़ने वाले AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए डाटा इकट्ठा करने को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
आज हम एक नया शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया, सहयोगी दस्तावेज़ एडिटर लॉन्च कर रहे हैं, जो आपकी निजता को सबसे पहले रखता है। Proton Drive में Docs को हमारी सभी सर्विसेज़ की तरह निजता और सुरक्षा के उसी उसूलों पे बनाया गया है, जिनकी शुरुआत शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से होती है। Docs से आप असली समय में मिलकर काम कर सकते हैं, कमेंट छोड़ सकते हैं, तस्वीरें जोड़ सकते हैं और अपनी फ़ाइलें सुरक्षित रख सकते हैं। और सबसे अच्छी बात, ये सब निजी है — यहां तक कि कीस्ट्रोक और कर्सर की हरकतें भी एन्क्रिप्ट की जाती हैं।
आज ही फ्री Proton Drive खाता बनाकर (अगर पहले से नहीं है) शुरुआत करें। हम आज से Docs रोल आउट कर रहे हैं, और ये खासियत अगले कुछ दिनों में सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हो जाएगी। तब अगर आप drive.proton.me(नई विंडो) पे जाकर बाईं तरफ ऊपर New पे क्लिक करते हैं, तो नया दस्तावेज़ बनाने का विकल्प दिखेगा।

हम निजता को पहले रखने वाला दस्तावेज़ एडिटर क्यों लॉन्च कर रहे हैं
ऑनलाइन दस्तावेज़ एडिटर एक बुनियादी प्रोडक्टिविटी टूल बन चुके हैं, जिनका इस्तेमाल निजी डायरी से लेकर संवेदनशील बिज़नेस स्ट्रैटेजी तक हर चीज़ के लिए होता है। दिक्कत ये है कि आज दस्तावेज़ एडिटर देने वाली ज़्यादातर कंपनियां वही Big Tech कंपनियां हैं जो आपकी निजी जानकारी इकट्ठा करके उससे पैसे कमाती हैं।
इसके नतीजे के तौर पे कई बड़ी समस्याएं हैं:
- बड़े पैमाने पे डाटा इकट्ठा करना — Google Docs जैसे दस्तावेज़ एडिटर आपकी लिखी हर चीज़ देख सकते हैं और आपके किए गए सभी बदलावों का रिकॉर्ड रख सकते हैं। जैसे ही आप अपना डाटा इन कंपनियों को देते हैं, उसके इस्तेमाल पे आपका कोई कंट्रोल नहीं रहता। जिस डाटा को आप निजी समझते हैं, वो आगे चलकर AI को ट्रेन करने के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है। इसीलिए लोग अपनी ज़िंदगी deGoogle करने के तरीके सीख रहे हैं।
- डाटा लीक का खतरा — कोई भी बड़ा दस्तावेज़ एडिटर डिफॉल्ट तौर पे आपका डाटा शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से नहीं बचाता, जिसकी वजह से आपके दस्तावेज़ हैकर्स और डाटा लीक के खतरे में रहते हैं। जब कंपनियां आपका डाटा डीक्रिप्ट कर सकती हैं, तो ऐसा है जैसे तिजोरी के पास चाबी रख दी गई हो।
- कमज़ोर निजता कानून — US में हेडक्वार्टर और डाटा सेंटर रखने वाली टेक कंपनियां बड़े पैमाने की निगरानी और ढीले डाटा सुरक्षा कानूनों के अधीन होती हैं।
- तीसरें-पार्टी और सरकारी एक्सेस — शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन या मज़बूत कानूनी सुरक्षा के बिना, आपके दस्तावेज़ वारंट के बिना निगरानी और डाटा शेयरिंग(नई विंडो) के अधीन हो सकते हैं।
जब आप किसी दस्तावेज़ में लिखते हैं, तो आपको लगता है कि आपके आइडिए सिर्फ आपके और उन लोगों के लिए हैं जिनके साथ आप शेयर करना चुनते हैं। लेकिन असल में ऐसा नहीं होता।
अभी कदम उठाएं: $1 में अपनी ज़िंदगी को Google से आज़ाद करें
सहयोगी ऑनलाइन दस्तावेज़ों में Proton की निजता लाते हुए
हमने Proton Drive में Docs Standard Notes की टीम के साथ एक संयुक्त प्रोजेक्ट के तौर पे बनाया है, जो निजता और सुरक्षा को लेकर हमारे बुनियादी उसूलों को शेयर करती है
सभी Proton सर्विसेज़ की तरह, Docs आपका डाटा फिर से आपके कंट्रोल में देता है। हमारे ओपन सोर्स शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन की बदौलत, आपके दस्तावेज़ पढ़ने और शेयर करने की चाबी सिर्फ आपके पास है। Proton खुद भी आपके docs के कंटेंट या मेटाडाटा (जैसे फ़ाइल के नाम) तक एक्सेस नहीं कर सकता। आपका डाटा US में रखने की बजाय, जहां वो सरकारी निगरानी के अधीन हो सकता है, Proton सख्त स्विस निजता कानूनों से सुरक्षित है।
Docs आपके Proton Drive में शामिल है, यानी दस्तावेज़ों को संभालने और स्टोरेज के लिए आपके पास एक एकीकृत और सुरक्षित जगह है। हमने Docs को एक साफ और आसान अनुभव के तौर पे डिज़ाइन किया है, जहां आप:
- निजता के साथ लिखें — Proton Drive के भीतर दस्तावेज़ बनाएं और बदलें, इस भरोसे के साथ कि उनका कंटेंट सिर्फ आप और जिनके साथ शेयर करना चुनते हैं, वही देख सकते हैं।
- किसी को भी शेयर करें और इनवाइट करें — एक क्लिक में दूसरे उपयोगकर्ताओं को अपने दस्तावेज़ देखने या बदलने के लिए इनवाइट करें।
- असली समय में मिलकर काम करें — बदलाव तुरंत दिखते हैं, जिससे हर योगदानकर्ता को हमेशा सबसे अपडेट वर्ज़न दिखता है।
- कर्सर और प्रेज़ेंस इंडिकेटर देखें — देखें कि दस्तावेज़ कौन और देख या बदल रहा है, जिससे टीमवर्क और संवाद बेहतर होता है।
- कमेंट और जवाब छोड़ें — दस्तावेज़ बदले बिना सुझाव शेयर करने के लिए कमेंट जोड़ें। कमेंट सभी सहयोगियों को दिखते हैं, जिससे सबको खबर रहती है।
- आसानी से आयात और निर्यात करें — आप .docx दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं, उन्हें बदल सकते हैं, और .docx, .txt, .md और HTML जैसे कई फॉर्मैट में डाउनलोड कर सकते हैं।

एक संपूर्ण निजता-पहले इकोसिस्टम
अक्सर ऑनलाइन प्रोडक्टिविटी सूट्स का इस्तेमाल करने की शर्त के तौर पे निगरानी स्वीकार करनी पड़ती है। Docs हमारे उस सफर में एक मील का पत्थर है जिसमें हम ऐसा बेहतर इंटरनेट बना रहे हैं जहां निजता डिफॉल्ट हो। ये पहला सहयोगी दस्तावेज़ एडिटर है जो ओपन सोर्स शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन को एक सुरक्षित इकोसिस्टम में जोड़ता है, जिसमें ईमेल, क्लाउड स्टोरेज, कैलेंडर और बहुत कुछ शामिल है, ताकि आप उन Big Tech सर्विसेज़ से दूर हो सकें जो आपके डाटा का गलत इस्तेमाल करती हैं। नॉनप्रॉफिट Proton Foundation(नई विंडो) के मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में ये एक और ज़रूरी कदम है
Proton Drive और Docs के साथ, अब आपके पास एक सुरक्षित, निजता को पहले रखने वाला क्लाउड स्टोरेज और प्रोडक्टिविटी विकल्प है। अगर आप कानूनी फर्मों या हेल्थकेयर में काम करते हैं, तो आप निजता कानूनों के मुताबिक ठेके ड्राफ्ट कर सकते हैं और मरीज़ों का डाटा संभाल सकते हैं। पत्रकार, कंटेंट क्रिएटर और उद्यमी अपने प्रोजेक्ट डाटा लीक और Big Tech की निगरानी से सुरक्षित रख सकते हैं (और आपके काम पे कोई AI नज़र नहीं डालेगा)। चाहे काम के लिए हो या निजी इस्तेमाल के लिए, Proton Drive यकीनी बनाता है कि आपके दस्तावेज़ सुरक्षित और निजी रहें।
हमें उत्साह है कि देखेंगे कि Docs की मज़बूत निजता सुरक्षा से आपको कैसे फायदा होगा। शुरुआत के लिए तैयार हैं? Proton Drive में Docs देखें और निजी तौर पे मिलकर काम करना शुरू करें।
Docs में सबसे अच्छा अनुभव पाने के लिए, कृपया अपने डेस्कटॉप और मोबाइल पे Proton Drive ऐप को अपडेट करें(नई विंडो) ताकि वो नए वर्ज़न पे हो।






