टीबी, जीबी, एमबी, केबी — स्टोरेज क्षमता के ये एक्रोनिम एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनके बीच के अंतर को समझना आपके डाटा को असरदार तरीके से संभालने की कुंजी है, चाहे आप अपनी निजी फोटो का बैकअप ले रहे हों या एंटरप्राइज़-व्यापी समाधान(नई विंडो) ढूंढ रहे हों। खासकर तब, जब हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां 2024 में 149 ज़ेटाबाइट डाटा बनाने, कैप्चर करने और इस्तेमाल करने(नई विंडो) का अनुमान है — एक संख्या जिसके 2028 तक दोगुने से भी ज़्यादा हो जाने का अनुमान है।
इस लेख में, हम फ़ाइल साइज़ का ब्यौरा देंगे, फिजिकल और क्लाउड स्टोरेज की तुलना करेंगे, और आपको फ़ाइलों के साइज़ से कोई फर्क नहीं पड़ते हुए स्टोर और शेयर करने का एक समाधान बताएंगे।
बाइट क्या है?
बाइट डिजिटल डाटा स्टोरेज की बुनियादी इकाई है। इसमें 8 बिट होते हैं, और हर बिट एक बाइनरी वैल्यू दर्शाता है: 0 या 1। ये बिट टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो या वीडियो समेत सभी तरह की डिजिटल जानकारी स्टोर करने की नींव बनाते हैं।
एक टेराबाइट में कितने गीगाबाइट होते हैं?
बाइट डिजिटल डाटा स्टोरेज की बुनियादी इकाई है। इसमें 8 बिट होते हैं, और हर बिट एक बाइनरी वैल्यू दर्शाता है: 0 या 1। ये बिट टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो या वीडियो समेत सभी तरह की डिजिटल जानकारी स्टोर करने की नींव बनाते हैं।
एक टेराबाइट में कितने गीगाबाइट होते हैं?
बाइट आपस में जुड़ने पे किलोबाइट (केबी), मेगाबाइट (एमबी), गीगाबाइट (जीबी) और टेराबाइट (टीबी) जैसी बड़ी इकाइयों में स्केल हो जाते हैं। नया लैपटॉप, स्मार्टफोन या एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव खरीदते वक़्त — या अपनी फ़ाइलें ऑनलाइन स्टोर, शेयर या एक्सेस करते वक़्त — आपको इन्हीं चार इकाइयों से सबसे ज़्यादा सामना होता है।
आपको इसे आसानी से समझने में मदद के लिए, एक किलोबाइट पानी की एक चुस्की जैसा है, एक गीगाबाइट भरा हुआ गिलास है, और एक टेराबाइट ओलंपिक साइज़ का स्विमिंग पूल है।
बाइट टेराबाइट से भी आगे स्केल हो सकते हैं। सबसे बड़ी गैर-सैद्धांतिक स्टोरेज इकाई योटाबाइट है, जिसमें इंसानी इतिहास में अब तक बनाई गई हर किताब, वीडियो, इमेज और डॉक्यूमेंट समा सकते हैं — यानी 1,000 ज़ेटाबाइट, जो एक अरब टेराबाइट के बराबर है।
दशमलव बनाम बाइनरी मेमोरी
क्या आपने कभी 1 टीबी के तौर पे मार्केट में आई हार्ड ड्राइव खरीदी थी और उसे अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करने पे पाया कि उसकी क्षमता करीब 900 जीबी दिखाई देती है? अगर हां, तो आपने दशमलव और बाइनरी मेमोरी सिस्टम के बीच के अंतर(नई विंडो) को अपनी आंखों से देखा है।
हार्डवेयर निर्माता अक्सर दशमलव सिस्टम इस्तेमाल करते हैं और डाटा स्टोरेज की गिनती 10 की घातों में करते हैं। ये सिस्टम एसआई मानक (इंटरनेशनल सिस्टम ऑफ यूनिट्स) का पालन करता है और सामान्य मीट्रिक सिस्टम से मेल खाता है, जहां 1 टीबी बराबर 1,000 जीबी होता है। हार्ड ड्राइव या एसएसडी खरीदते वक़्त आपको ये इकाइयां दिखेंगी।
लेकिन कंप्यूटर आमतौर पे बाइनरी सिस्टम इस्तेमाल करते हैं, और रैम या फ्लैश मेमोरी जैसे स्टोरेज की गिनती 2 की घातों में करते हैं। बाइनरी सिस्टम में, जैसा जेडेक (जॉइंट इलेक्ट्रॉन इंजीनियरिंग काउंसिल) ने तय किया है, 1 केबी बराबर 1,024 बाइट, 1 एमबी बराबर 1,024 × 1,024 बाइट (10,48,576 बाइट), और आगे भी इसी तरह है।
दशमलव और बाइनरी सिस्टम में फर्क कर पाना मुश्किल हो सकता है, इसलिए IEC ने इसे आसान बनाने के लिए बाइनरी प्रीफ़िक्स शुरू किए। इन प्रीफ़िक्सों — किबी, मेबी, गिबी वगैरह — के साथ, 1 किबीबाइट (कीबी) बराबर 1 बाइनरी किलोबाइट (केबी) होता है।
लेकिन इन प्रीफ़िक्सों के मौजूद होने के बावजूद, बहुत से ऑपरेटिंग सिस्टम अब भी जेडेक सिस्टम इस्तेमाल करके क्षमताएं दिखाते हैं, क्योंकि वो ज़्यादा जाने-माने हैं। जब आप अपनी 1,000 जीबी दशमलव सिस्टम हार्ड ड्राइव को अपने बाइनरी सिस्टम कंप्यूटर से जोड़ेंगे, तो वो ≈931 जीबी/गीब दिखाएगा — यानी वो विज्ञापित क्षमता से कम लगेगी, जबकि असल में क्षमता उतनी ही है।
| एसआई मानक | जेडेक मानक | |
| टेराबाइट | 1,000 गीगाबाइट | 1,024 गीगाबाइट |
| गीगाबाइट | 1,000 मेगाबाइट | 1,024 मेगाबाइट |
| मेगाबाइट | 1,000 किलोबाइट | 1,024 किलोबाइट |
| किलोबाइट | 1,000 बाइट | 1,024 बाइट |
Proton Drive पे हम जेडेक सिस्टम इस्तेमाल करते हैं, इसलिए जब आप 1 टीबी क्लाउड स्टोरेज के लिए साइनअप करेंगे, तो अपनी फ़ाइलें, फोटो और डॉक्यूमेंट स्टोर करने के लिए आपको 1,024 गीगाबाइट मिलते हैं।
आपको कितनी स्टोरेज चाहिए?
ये तय करना कि आपको कितनी स्टोरेज चाहिए, इस बात को समझने से शुरू होता है कि आप क्या स्टोर करने का प्लैन बना रहे हैं। फ़ाइल टाइप के साइज़ में काफी अंतर होता है, इसलिए आपकी ज़रूरतें आपके पास मौजूद डाटा की मात्रा और टाइप पे निर्भर करेंगी। उदाहरण के लिए, सैकड़ों हाई-डेफिनिशन, एक घंटे लंबे वीडियो का बैकअप लेने वाले किसी शख्स को कुछ टेक्स्ट डॉक्यूमेंट स्टोर करने वाले किसी शख्स की तुलना में कहीं ज़्यादा क्षमता की ज़रूरत होगी:

निजी स्टोरेज की ज़रूरतें, जैसे कीमती फोटो का बैकअप लेना, वीडियो और डॉक्यूमेंट स्टोर करना, के लिए इतनी जगह चाहिए हो सकती है:
- टेक्स्ट फ़ाइलों, फोटो और कुछ वीडियो की कभी-कभार होने वाली स्टोरेज के लिए 5 से 20 जीबी।
- 50 से 200 जीबी, अगर नियमित तौर पे ज़्यादा फोटो और वीडियो स्टोर करने हों।
- 500 जीबी से 2 टीबी, अगर अक्सर HD/4K वीडियो, हाई-रेज़ोल्यूशन फोटो या बड़ी फ़ाइलों पे काम होता है।
महीने के $14.99 पे 1 टीबी स्टोरेज पाएं >
बिज़नेस स्टोरेज की ज़रूरतें आपके संगठन के साइज़ और आपकी टीम जिन फ़ाइलों को हैंडल करती है, उनके टाइप के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं:
- डॉक्यूमेंट, प्रेज़ेंटेशन और बुनियादी फाइल शेयर संभालने वाले छोटे बिज़नेस के लिए 50 जीबी से 500 जीबी काफी हो सकते हैं।
- 500 जीबी से 1 टीबी मध्यम साइज़ के बिज़नेस की टीमों या डिपार्टमेंट के लिए बेहतर रहता है।
- बड़े डाटासेट या टेक्निकल फ़ाइलें हैंडल करने वाले बिज़नेस को हर कर्मचारी के लिए 1 टीबी या उससे ज़्यादा चाहिए हो सकता है।
Proton for Business के साथ हर उपयोगकर्ता के लिए 1 टीबी स्टोरेज पाएं >
टेराबाइट डाटा को कैसे स्टोर और भेजें
फिजिकल स्टोरेज
बहुत समय तक, फ़ाइलें स्टोर करने और शेयर करने का भरोसेमंद तरीका फिजिकल स्टोरेज डिवाइस ही थे। एक्सटर्नल ड्राइव, एसएसडी और यूएसबी से आप अपनी फ़ाइलें — शाब्दिक रूप से — अपने हाथ में रख सकते हैं, लेकिन इनकी सीमाएं हैं। इन डिवाइस की क्षमता सीमित होती है, इसलिए स्टोरेज बढ़ाने के लिए अक्सर नए हार्डवेयर खरीदने पड़ते हैं। अगर आपके पास स्टोर करने के लिए कई मेगाबाइट या टेराबाइट डाटा है, तो ये जल्दी महंगा हो सकता है।
फिजिकल डिवाइस पे स्टोर किए गए डाटा को शेयर करना भी मुश्किल हो सकता है। आप डिवाइस को अपने प्राप्तकर्ता तक ले जा सकते हैं, लेकिन इससे वो क्षतिग्रस्त होने, खो जाने या चोरी हो जाने के खतरे में आ जाता है, जिससे आपका डाटा करप्शन या लीक के लिए कमज़ोर हो जाता है। इसके अलावा, आप अपनी फ़ाइलें ईमेल से भेज सकते हैं, लेकिन चूंकि ज़्यादातर ईमेल सर्विस की फ़ाइल साइज़ सीमा आमतौर पे करीब 25 एमबी होती है, ये हमेशा व्यावहारिक नहीं होता।
क्लाउड स्टोरेज
इसके उलट, क्लाउड स्टोरेज सुविधा और लचीलापन देता है। इसे स्केल करना आसान है, जिससे आप कम से कम क्षमता के साथ शुरुआत कर सकते हैं और ज़रूरतें बढ़ने के साथ इसे बढ़ा सकते हैं।
क्लाउड स्टोरेज से सहयोग करना भी आसान हो जाता है, क्योंकि आप दूसरों के साथ फ़ाइलें एक्सेस और शेयर कर सकते हैं, चाहे आप या वो कहीं भी हों। फ़ाइल साइज़ की कोई सीमा नहीं होने के कारण, Proton Drive से आप टेराबाइट डाटा शेयर कर सकते हैं और इस प्रक्रिया में क्षति, नुकसान या अनधिकृत एक्सेस के खतरे से बच सकते हैं।
Proton Drive के साथ किसी भी साइज़ की फ़ाइलें स्टोर और शेयर करें
चाहे आप 1 जीबी या 1 टीबी शेयर कर रहे हों, Proton Drive एक सुरक्षित क्लाउड स्टोरेज समाधान है जो आपको किसी भी साइज़ या टाइप की फ़ाइलें बैकअप और शेयर करने देता है। हम शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करते हैं ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि आपकी फ़ाइलें सिर्फ आप और आपके चुने हुए लोग ही देख सकें — यहां तक कि Proton को भी एक्सेस नहीं मिल सकता।
लचीला और किफायती, Proton Drive आपकी ज़रूरतों के साथ ढल जाता है। निजी फ़ाइलों के लिए, Proton Drive पे साइनअप करें और 5 जीबी फ्री स्टोरेज पाएं, जिसे 1 टीबी तक अपग्रेड करने का विकल्प भी है। अगर आप बिज़नेस के लिए Proton Drive इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपने संगठन के हर सदस्य को 1 टीबी स्टोरेज दे सकते हैं और संगठन के बढ़ने के साथ इसे बढ़ा भी सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
टेराबाइट (टीबी) डिजिटल स्टोरेज की एक इकाई है, जो बड़ी मात्रा में डाटा रख सकती है। व्यावहारिक तौर पे, एक टेराबाइट में करीब 2,50,000 4 एमबी वाली फोटो या सैकड़ों सॉफ्टवेयर बैकअप (उनके साइज़ के हिसाब से) समा सकते हैं। Proton Drive के साथ, बिज़नेस सहयोग को बेहतर बना सकते हैं और अपनी टीम के हर सदस्य को 1 टीबी स्टोरेज दे सकते हैं, जबकि निजी उपयोगकर्ता महीने के $14.99 में 1 टीबी डाटा स्टोर कर सकते हैं।
टेराबाइट (टीबी) की क्षमता इस्तेमाल हो रहे मापन सिस्टम पे निर्भर करती है। दशमलव सिस्टम में — जो अक्सर हार्ड ड्राइव या एसएसडी के निर्माता इस्तेमाल करते हैं — इकाइयां 10 की घातों पे आधारित होती हैं और 1 टीबी (टेराबाइट) में 1,000 जीबी (गीगाबाइट) होते हैं। लेकिन बाइनरी सिस्टम में — जो अक्सर कंप्यूटर में रैम या फ्लैश मेमोरी मापने के लिए इस्तेमाल होता है — इकाइयां 2 की घातों पे आधारित होती हैं। यहां 1 टीबी बराबर 1,024 जीबी है।
Proton Drive जेडेक (जॉइंट इलेक्ट्रॉन इंजीनियरिंग काउंसिल) की तय की हुई बाइनरी सिस्टम इस्तेमाल करता है, इसलिए Proton Drive के 1 टीबी क्लाउड स्टोरेज के बराबर 1,024 जीबी है।
Proton Drive आपकी अपलोड या शेयर की गई अलग-अलग फ़ाइलों के साइज़ पे कोई सीमा नहीं लगाता। इस वजह से ये बड़ी फ़ाइलें हैंडल करने के लिए बेहतरीन है, जैसे हाई-रेज़ोल्यूशन वीडियो, बड़े डाटासेट या बड़ी फोटो लाइब्रेरी।
आप कितनी कुल स्टोरेज इस्तेमाल कर सकते हैं, ये उस प्लैन पे निर्भर करता है जिसे आप सब्सक्राइब करते हैं। फ्री Proton Drive खाता आपको 5 जीबी स्टोरेज के साथ शुरुआत करने देता है। पेड निजी प्लैन प्लैन के हिसाब से 1 टीबी तक की काफी बड़ी स्टोरेज क्षमताएं देती हैं।






