अलग-अलग Google खातों में साइनइन और साइनआउट करना सिर्फ परेशान करने वाला ही नहीं, बल्कि समय की बर्बादी भी है।
अगर आप कई Google खाते इस्तेमाल करते हैं और जानना चाहते हैं कि अपना डिफॉल्ट Google खाता हमेशा के लिए कैसे बदलें, तो हमारी गाइड मदद कर सकती है।
अपना डिफॉल्ट Google खाता कैसे बदलें?
अपना डिफॉल्ट Google खाता बदलने का तरीका जानना चाहते हैं? खुशकिस्मती से, इस प्रक्रिया में सिर्फ कुछ कदम लगते हैं।
पहले, आपको अपने सभी Google खातों से लॉगआउट करना होगा (चिंता मत करें, ये मैन्युअल रूप से नहीं करना पड़ेगा)।
- myaccount.google.com या gmail.com पे जाएं और ऊपर दाईं ओर कॉर्नर में मौजूद खाता आइकन पे क्लिक करें।

- “सभी खातों से साइनआउट करें” पे क्लिक करें।

- अब जब आप अपने सभी Google खातों से साइनआउट हो चुके हैं, उस खाते से वापस लॉगइन करें जिसे आप अपने डिफॉल्ट Google खाते के तौर पे इस्तेमाल करना चाहते हैं।
- इसके बाद, अपने बाकी खातों में साइनइन करें।
- उसी खाते से काम करते रहने के लिए एक बार फिर अपने पसंदीदा डिफॉल्ट खाते पे क्लिक करें।
क्या अपना डिफॉल्ट Google खाता फोन से बदला जा सकता है?
हां, और प्रक्रिया काफी मिलती-जुलती है।
1. Android पे अपना डिफॉल्ट Google खाता बदलें
ये गाइड Samsung One UI फोन के जरिए बनाई गई है। दूसरे Android डिवाइस पे जानकारी थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन काफी मिलती-जुलती होनी चाहिए।
1. सेटिंग ऐप खोलें और खाते और बैकअप → खाते संभालें में जाएं।

2. कोई Google खाता चुनें।

3. खाता हटाएं पे टैप करें।

- अपने Android डिवाइस पे मौजूद हर Google खाते के लिए स्टेप 2 और 3 दोहराएं।
- कोई भी Google ऐप (जैसे, Gmail) खोलें और उस खाते से साइनइन करें जिसे आप अपने डिफॉल्ट के तौर पे इस्तेमाल करना चाहते हैं। अब आप अपने सेकेंडरी खातों में वापस साइनइन करने के लिए Google ऐप्स में कोई और खाता जोड़ें विकल्प चुन सकते हैं।
1. iOS के जरिए अपना डिफॉल्ट Google खाता बदलें
1. “सेटिंग” ऐप खोलें। “ऐप्स” चुनें और “मेल” चुनें।

2. “मेल खाते” पे क्लिक करें।

3. सभी मौजूदा खातों से साइनआउट करें, फिर उस ईमेल से वापस साइनइन करें जिसे आप अपने डिफॉल्ट खाते के तौर पे इस्तेमाल करना चाहते हैं।
4. अपने सेकेंडरी खातों में साइनइन करना जारी रखें।
अपना Google अनुभव आसान बनाएं
Google खाता बटन का इस्तेमाल करें
जब आप इस्तेमाल करने के लिए सभी Google खाते जोड़ लें, तो स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर मौजूद Google खाता बटन (वो सर्कल जिसमें आपका खाता अवतार है) पे क्लिक करके साइनआउट किए बिना खातों के बीच स्विच कर सकते हैं।
Google प्रोफाइल बनाएं
अगर आप Chrome इस्तेमाल कर रहे हैं, तो किसी Google खाते के अंदर कई प्रोफाइल बना सकते हैं ताकि ब्राउज़िंग आसान और व्यवस्थित रहे। जैसे, आप काम और पर्सनल इस्तेमाल के लिए अलग-अलग प्रोफाइल बना सकते हैं, जिससे आपके पासवर्ड, बुकमार्क और सेटिंग अलग रहते हैं।
इस्तेमाल न होने वाले खाते मिटा दें और ईमेल फॉरवर्डिंग सेटअप करें
जो खाते अब इस्तेमाल नहीं होते, उन्हें मिटा दें ताकि गड़बड़ी कम हो, और अपने सेकेंडरी Google खातों से मेल फॉरवर्ड सेटअप करें। मेल को अपने डिफॉल्ट खाते पे फॉरवर्ड करने से खातों के बीच बार-बार स्विच करना कम होगा और कोई ईमेल नहीं छूटेगा।
बेहतर डिफॉल्ट चाहिए? Proton आज़माएं।
Proton Mail के साथ साइनअप करना अपना ईमेल और पर्सनल जानकारी निजी और सुरक्षित रखने का सबसे आसान तरीका है। चाहे आपके पास कई Gmail खाते हों, आप उन सबको अपने नए Proton Mail खाते में इंटीग्रेट कर सकते हैं, ताकि आपको फिर कभी डिफॉल्ट खाता सेट करने की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Gmail के उलट, Proton शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट है, यानी आपका ईमेल किसी भी तीसरे पक्ष को नहीं देख सकता जो आपके डाटा से मुनाफा कमाना चाहता है। Proton Mail मुफ्त उपयोगकर्ताओं को कई नकली-नाम बनाने देता है, जिससे बिना कई ईमेल खाते बनाए आपका इंबॉक्स व्यवस्थित और स्पैम-मुक्त रहता है। और भी बेहतर बात? Proton आपकी जानकारी कभी डाटा ब्रोकर या तीसरे पक्ष को नहीं बेचेगा।
आप मौजूदा ईमेल संदेश और संपर्क कुछ ही सेकेंड में Gmail से Easy Switch के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
Proton Mail के साथ अपना खाता सुरक्षित रखें
कई Gmail खातों की परेशानी को अलविदा कहें। Proton Mail की Easy Switch खासियत आपके Google खातों से ईमेल फॉरवर्ड करना तेज़ और आसान बनाती है। और आप अपने संपर्क और कैलेंडर बिना कोई ज़रूरी संदेश छोड़े अपने नए Proton Mail खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।
Gmail, Outlook, Yahoo और दूसरे मशहूर ईमेल प्रदाता आपके ईमेल की सामग्री स्कैन करके आपके डाटा से मुनाफा कमाते हैं, और बिना आपको पता चले आपके बारे में विस्तृत प्रोफाइल बनाते हैं।
Proton Mail शुरु-से-अंत तक और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करता है ताकि ये पक्का हो सके कि आपके ईमेल तक सिर्फ आपकी एक्सेस है। Proton खुद भी आपकी बातचीत नहीं देख सकता।
दुनिया भर के करोड़ों उपयोगकर्ता Proton को अपने ईमेल और ज़रूरी डाटा के लिए भरोसा करते हैं। Proton Mail पे साइनअप करने पर आप एक ऐसी ऑनलाइन निजता लहर से जुड़ते हैं जो इंटरनेट को सबके लिए सुरक्षित जगह बनाती है।
स्विच करने के लिए तैयार हैं? अभी साइनअप करें।






