हमारे समर रोडमैप के मुताबिक, हम Proton Pass के लिए कुछ ऐसे अपडेट लेकर आ रहे हैं जिनकी मांग हमारे समुदाय ने की थी। हमारा ध्यान Proton Pass को ऑर्गनाइज़ और कंट्रोल करना आसान बनाने और आपके खाते की सुरक्षा के लिए की जाने वाली जांच मज़बूत करने पर रहा है। Proton Pass के नए वर्ज़न के साथ अब ये सब किया जा सकता है:

  • फोल्डर के साथ अपनी तिजोरियों को ऑर्गनाइज़ करें
  • URL मैचिंग के साथ ऑटोफिल कस्टमाइज़ करें
  • बेहतर लीक पासवर्ड अलर्ट के साथ अपने खातों को सुरक्षित रखें

ये खासियतें अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे रोल आउट होंगी और जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध होंगी।

फोल्डर के साथ रोज़मर्रा की ज़िंदगी आसान बनाएं

पर्सनल इस्तेमाल के लिए हो या काम के लिए, हममें से ज़्यादातर लोग अपने पासवर्ड मैनेजर में सैकड़ों, यहां तक कि हज़ारों आइटम रखते हैं, इसलिए ज़रूरत की चीज़ ढूंढना मुश्किल हो सकता है। इसीलिए हम Proton Pass की सबसे ज़्यादा मांगी गई खासियतों में से एक लेकर आ रहे हैं: फोल्डर।

यह सब किया जा सकता है:

  • तिजोरी के आइटम को फोल्डर और सबफोल्डर में ऑर्गनाइज़ करें, ताकि एक लंबी लिस्ट में स्क्रॉल करने के बजाय सब कुछ व्यवस्थित रहे और ढूंढना आसान हो।
  • आइटम को ड्रैग करें और रखें — फोल्डर और तिजोरी, दोनों के बीच, ताकि ऑर्गनाइज़ करना ज़्यादा तेज़ और आसान हो जाए।
  • फिल्टर करें और सर्च करें किसी फोल्डर और उसके सबफोल्डर के अंदर, ताकि आइटम आसानी से मिल जाएं।
  • नेस्टेड फोल्डर बनाएं, ताकि अपने आइटम को जितने विस्तार से ज़रूरत हो, उस हिसाब से ऑर्गनाइज़ किया जा सके।

फोल्डर और सबफोल्डर के साथ, ज़रूरत से ज़्यादा तिजोरियां बनाने के बिना पासवर्ड और आइटम ज़्यादा असरदार तरीके से ऑर्गनाइज़ किए जा सकते हैं। बिज़नेस के लिए इसका मतलब है कि संगठन के बढ़ने के साथ पासवर्ड तिजोरियों में टीम के प्रमाण मैनेज करने का आसान तरीका।

फोल्डर शेयरिंग हमारे रोडमैप पर है। फिलहाल फोल्डर अपनी तिजोरी की शेयरिंग सेटिंग का पालन करते हैं।

किन Proton Pass प्लान में फोल्डर शामिल हैं?

फोल्डर Proton Pass Plus, Proton Pass Family और Proton Unlimited प्लान के साथ-साथ बिज़नेस प्लान में भी उपलब्ध हैं, जिनमें Proton Pass Professional, VPN और Pass Professional, और Proton Workspace शामिल हैं।

अगर फ्री या Pass Essentials प्लान है, तो फोल्डर नहीं बनाए जा सकते, लेकिन किसी पेड प्लैन वाले यूज़र द्वारा आपके साथ शेयर की गई तिजोरियों में फोल्डर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

अब फोल्डर आज़माएं या अपना प्लान अपग्रेड करें।

URL मैचिंग के साथ ऑटोफिल कस्टमाइज़ करें

अपने पासवर्ड ऑटोफिल करने के लिए Proton Pass का इस्तेमाल करना, खातों में लॉग इन करने का समय बचाने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। लेकिन कुछ मौके ऐसे भी हो सकते हैं, जब सुरक्षा के लिहाज़ से किसी खास वेबसाइट पर ऑटोफिल बंद करना हो या उसे किसी सटीक URL तक सीमित रखना हो।

ऑटोफिल का बर्ताव अब कस्टमाइज़ किया जा सकता है, यानी यह तय किया जा सकता है कि जानकारी कब और कहां भरी जाए। हमने बेसिक और एडवांस सुविधाएं जोड़ी हैं, जिनमें मुख्य डोमेन और सबडोमेन, सटीक होस्ट मैचिंग, या चुने गए URL पर कभी नहीं जैसे विकल्प शामिल हैं। ज़्यादा कंट्रोल के लिए, एडवांस मोड में वाइल्डकार्ड पैटर्न और रेगुलर एक्सप्रेशन की सहायता है। यह भी चुना जा सकता है कि कौन-कौन से फील्ड ऑटोफिल हों, जिससे फॉर्म भरना आसान हो जाता है और संवेदनशील जानकारी तब नहीं भरती, जब ऐसा न चाहा जाए।

बेहतर लीक पासवर्ड अलर्ट के साथ सुरक्षित रहें

कमज़ोर और दोबारा इस्तेमाल किए गए पासवर्ड तथा लीक हुए ईमेल पतों की मौजूदा जांच के साथ हम लीक हुए पासवर्ड की पहचान भी जोड़ रहे हैं। यह नई जांच आपके डिवाइस पर ही लोकली होती है — Proton Pass में किसी के पास आपके पासवर्ड या तिजोरियों में मौजूद किसी भी चीज़ का एक्सेस नहीं है।

यह जांचने के लिए कि कोई पासवर्ड लीक हो चुका है या नहीं, Proton Pass उसके फिंगरप्रिंट की तुलना सुरक्षा शोधकर्ताओं द्वारा जारी डेटा लीक के जाने-माने फिंगरप्रिंट की लिस्ट से करता है। अगर मेल मिलता है, तो अलर्ट मिलेगा, ताकि पासवर्ड बदला जा सके।

अपनी राय बताएं

आपके सुझावों से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि Proton Pass में लोग क्या इस्तेमाल करना चाहते हैं, इसलिए Reddit(नई विंडो), UserVoice(नई विंडो) और X(नई विंडो) पर अपनी राय शेयर करें। Proton समुदाय का हिस्सा बनने और एक सचमुच प्राइवेट पासवर्ड मैनेजर बनाने में मदद करने के लिए धन्यवाद।