Proton Pass प्रमाण संभालने और आपकी पहचान की सुरक्षा करने के लिए एक ज़रूरी टूल है, लेकिन अब ये बहुत कुछ और बन चुका है। अब आप इसका इस्तेमाल खास मकसदों के लिए भी कर सकते हैं, चाहे वो टीमों के बीच जानकारी तक एक्सेस को हिस्सों में बांटना हो या डेवलपर वर्कफ़्लो संभालना हो।
इस साल, हम Proton Pass के इस्तेमाल के तरीकों को बढ़ाते रहेंगे, टीमों, अकेले लोगों और परिवारों के लिए।
हमारी नवीनतम अपडेट और आने वाली खासियतें यूज़ेबिलिटी बेहतर करने, शेयरिंग में और कंट्रोल व लचक जोड़ने, ऑटोफिल अनुभव को बेहतर बनाने, और डेवलपर्स के लिए नए टूल देने पर ध्यान केंद्रित करती हैं। Proton Pass ज़्यादा सक्षम और सुविधाजनक होता जा रहा है, और वो भी बिना कीमतें बढ़ाए और बिना निजता व पारदर्शिता के हमारे मूल्यों की छेड़छाड़ किए।
हमने 2025 की पतझड़ और सर्दियों में क्या लॉन्च किया
हम जानते हैं कि हर कोई Proton Pass का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से करता है। इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के लिए उपयोगी बनाने के लिए, हमने पिछले साल कुछ मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान दिया।
बेहतर यूज़ेबिलिटी और ज़्यादा सुविधा
जब आप Proton Pass इस्तेमाल करते हैं, तो ऐप को आपका एडमिन काम निपटाने और आपके टास्क आसान करने में मदद करनी चाहिए। इसीलिए हमने यूज़ेबिलिटी और सुविधा बेहतर करने पर ध्यान दिया।
हमने ऑटोफिल के लिए सुधार पेश किए, जिनमें क्रेडिट कार्ड ऑटोफिल(नई विंडो), ऑटो-टाइप, और नॉन-स्टैंडर्ड लॉगइन डायलॉग हैंडल करने के लिए HTTP Basic Auth(नई विंडो) शामिल हैं। राइट-क्लिक मेनू(नई विंडो) और ऑफलाइन मोड ने भी आपको Proton Pass को अपनी खास ज़रूरतों के हिसाब से ढालने के और विकल्प दिए।
आपके ब्राउज़र एक्सटेंशन के लिए बेहतर सुरक्षा
निजता-प्रथम कंपनी होने के नाते, हमारे टूल्स को उपयोगकर्ताओं को उनके संवेदनशील डाटा की सबसे अच्छी सुरक्षा देनी होती है। हमने Pass Monitor को आपके Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन से एक्सेस करने लायक बनाया, ताकि आपके कमज़ोर और दोबारा इस्तेमाल किए गए पासवर्ड ढूंढना और बदलना आसान हो, और डाटा लीक से प्रभावित होने पर सूचनाएं मिल सकें।
अतिरिक्त निजता अपडेट में ये तय करने की सुविधा शामिल थी कि कितने समय बाद कॉपी किए गए पासवर्ड आपके क्लिपबोर्ड(नई विंडो) से हटा दिए जाएं, और Proton Pass एक्सटेंशन के साथ Safari(नई विंडो) में पासकी बनाने और इस्तेमाल करने की क्षमता भी थी।
डेवलपर्स के लिए सुरक्षित सीक्रेट प्रबंधन
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट संभालने वाले डेवलपर्स के लिए इसे ज़्यादा सक्षम समाधान बनाने के लिए, हमने Proton Pass CLI पेश किया, जो इंजीनियर्स को टर्मिनल के ज़रिए सीक्रेट्स एक्सेस करने सक्षम करता है।
Proton Pass CLI में अब Personal Access Tokens (PATs)(नई विंडो) की सहायता उपलब्ध है। PATs, CLI के भीतर स्क्रिप्ट्स या AI एजेंट्स को किन सीक्रेट्स तक एक्सेस मिले, इस पर सटीक कंट्रोल देते हैं। तीसरें-पार्टी एप्लीकेशन या स्क्रिप्ट्स को खास तिजोरियों तक स्कोप्ड एक्सेस देकर आप एक्सेस को आसानी से संभाल सकते हैं, जिससे Proton Pass आपकी ऑटोमेशन और टूलिंग में सीक्रेट्स संभालने के लिए एकदम उपयुक्त बन जाता है।
टीमों के लिए बेहतर एक्सेस कंट्रोल
संगठन Proton Pass पर पासवर्ड प्रबंधन से कहीं ज़्यादा भरोसा करते हैं, जिसमें एक्सेस प्रबंधन और दर्जनों, सैकड़ों या हज़ारों उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षा नीतियां लागू करना शामिल है। हमने एडमिन्स के लिए एक्सेस प्रबंधन को आसान और तेज़ बनाने पर ध्यान दिया, साथ ही सुरक्षा नीतियों पर ज़्यादा बारीक कंट्रोल भी दिया।
ग्रुप अब टीम के सदस्यों या प्रोजेक्ट्स को व्यवस्थित करना आसान बनाते हैं, और बड़े पैमाने पर एक्सेस कंट्रोल तय करने देते हैं। तेज़ और आसान शेयरिंग के लिए आप तिजोरियों और आइटम्स तक एक्सेस व्यक्ति के बजाय ग्रुप लेवल पे शेयर कर सकते हैं, बिना सुरक्षा की छेड़छाड़ किए। इससे एडमिन्स के लिए शेयरिंग और एक्सेस प्रबंधन आसान होता है, और वो अपने संगठन के भीतर ग्रुप ओनर्स भी चुन सकते हैं। एडमिन्स नीतियां भी बना सकते हैं ताकि ईमेल नकली-नाम और सुरक्षित लिंक का इस्तेमाल ज़िम्मेदारी से और आपके बिज़नेस की सुरक्षा नीतियों के मुताबिक हो।
इस स्प्रिंग और समर में क्या आ रहा है
2026 के पहले छह महीनों में हमारा ध्यान अपनी मुख्य सेवाओं में लगातार सुधार करने पर है, ताकि Proton Pass आपको जो लचक और सुविधा दे सकता है, वो बेहतर हो। हम नई खासियतें पेश करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं:
फोल्डर्स के साथ अपना डाटा अपने तरीके से व्यवस्थित करें
फोल्डर्स Proton Pass के लिए एक अहम बिल्डिंग ब्लॉक होंगे, जो सिर्फ आपके आइटम्स व्यवस्थित करने में मदद करने से आगे जाएगा। फोल्डर्स पेश करने के लिए हमें अपने क्रिप्टोग्राफी मॉडल पे दोबारा सोचना होगा, जिस पे हम अभी काम कर रहे हैं। आगे चलकर, आप फोल्डर्स और सबफोल्डर्स भी शेयर कर पाएंगे, बिल्कुल अपनी तिजोरियों और अलग-अलग आइटम्स की तरह, जिससे एक्सेस शेयर करने का एक और लचीला तरीका मिलेगा।
फोल्डर्स आने वाले महीनों में उपलब्ध होंगे। तिजोरियां बनाने के अलावा, आप ज़रूरी जानकारी जल्दी से तलाशने के लिए समर्पित फोल्डर्स और सबफोल्डर्स बना सकते हैं: आप प्रोजेक्ट, टीम, साल या किसी और भी आधार पे व्यवस्थित कर सकते हैं, जो भी ज़रूरत हो।
SSH एजेंट के साथ SSH वर्कफ़्लो आसान करें
आपके ओएस में बिल्ट-इन डिफॉल्ट SSH एजेंट सुविधा और लचक के लिए नहीं बना है, इसलिए हम एक SSH एजेंट लॉन्च कर रहे हैं जो आपको अपनी तिजोरियों में स्टोर किए गए SSH कीज़ के साथ काम करने देगा और उन्हें आप जहां भी काम करें, ऑटोमैटिकली सिंक में रखेगा। आप अभी से अपनी SSH कीज़ Proton Pass में रख सकते हैं, और SSH एजेंट के साथ आप उन्हें अपने Git और SSH वर्कफ़्लो में इस्तेमाल कर पाएंगे, जिससे सत्यापन आसान होगा और कई कंप्यूटर पे काम करना आसान होगा।
अपनी SSH कीज़ Proton Pass में रखने से आप उन्हें कई डिवाइस पे इस्तेमाल कर सकते हैं, बिना उन्हें मैन्युअली सिंक करने की ज़रूरत के, जिससे काम करते वक़्त समय और मेहनत बचती है। Git वर्कफ़्लो बहुत आसान हो जाते हैं जब आप कमिट या साइन करने के लिए सिर्फ बायोमेट्रिक अनलॉक इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे टर्मिनल-आधारित सत्यापन में सुरक्षा और सुविधा की एक अतिरिक्त परत जुड़ती है।
अपने Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन से और भी ज़्यादा करें
हम इस बात पे ध्यान देते रहेंगे कि Proton Pass आपके वेब ब्राउज़र पे आपके लिए एक दमदार असिस्टेंट बने।
आपकी ब्राउज़िंग तेज़ करने के लिए, बायोमेट्रिक अनलॉक Proton Pass एक्सटेंशन में आ रहा है. ये पहले macOS और Chromium के लिए उपलब्ध होगा, और बाकी ब्राउज़र व ओएस धीरे-धीरे रिलीज़ होंगे। अतिरिक्त सुविधा के लिए आप मास्टर पासवर्ड या पिन कोड इस्तेमाल करने के बजाय फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से अपना खाता अनलॉक कर पाएंगे। लॉगइन में समय बचाते हुए आपका खाता उतना ही सुरक्षित रहेगा।
हम आपके Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन में ऑटोफिल को बेहतर भी कर रहे हैं। iFrame ऑटोफिल बैंकिंग ऐप्स जैसे ज़्यादा जटिल खाका वाली वेबसाइटों और ऐप्स में ऑटोफिल के मौके पहचानेगा। URL मैचिंग आपको ऑटोफिल को अपने हिसाब से कॉन्फ़िगर करने देगा, जिससे Proton Pass उसी वेबसाइट के लिए जानकारी सुझाएगा जिसे आप विज़िट कर रहे हैं। ये बहुत मांगा गया अपडेट है।
क्योंकि आपको हमेशा अपनी तिजोरियों तक एक्सेस चाहिए, ब्राउज़र एक्सटेंशन्स के लिए ऑफलाइन मोड भी जल्द आ रहा है। ऑफलाइन मोड अभी आपके वेब, डेस्कटॉप और मोबाइल Proton Pass ऐप्स के लिए उपलब्ध है, इसलिए इससे आप इंटरनेट से कनेक्ट न होने पर भी अपनी तिजोरियों तक एक्सेस रख पाएंगे, चाहे कोई भी ऐप इस्तेमाल करें। अगर आप सफर पर हैं या सिर्फ कनेक्शन खो चुके हैं, तो आप जिस कीमती जानकारी की ज़रूरत है उससे कटे नहीं रहेंगे।
पासवर्ड मैनेजर से कहीं ज़्यादा
हम जो कुछ भी Proton Pass के लिए डेवलप कर रहे हैं, वो आपके ऑनलाइन खातों की सुरक्षा करना और अपनी डिजिटल ज़िंदगी व्यवस्थित करना आसान और सुविधाजनक बनाता है। उपलब्ध मुख्य खासियतों और क्षमताओं को बढ़ाने से हमें Proton Pass को हर किसी के लिए, घर हो या काम पे, एक कीमती टूल बनाने में मदद मिलती है।
हम अपनी कम्युनिटी के कीमती मार्गदर्शन के बिना ये अपडेट नहीं कर सकते, और हम आपसे सुनना चाहते हैं: आप Proton Pass के लिए क्या रिलीज़ होते देखना चाहेंगे? हमें Reddit(नई विंडो) या UserVoice(नई विंडो) पे बताएं कि क्या आपके लिए काम करता है और आपको क्या चाहिए।
मिलकर, हम एक ऐसा इंटरनेट बनाएंगे जहां आपकी पहचान सुरक्षित हो और आपकी निजता डिफॉल्ट रूप से सुरक्षित रहे।






