Proton होमपेज

Proton Pass में ऑटो-टाइप का इस्तेमाल कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Pass

ऑटो-टाइप से आपके डेस्कटॉप ऐप में यूजरनाम और पासवर्ड फील्ड ऑटोफिल होते हैं, जिससे लॉगइन तेज़ और आसान हो जाता है। जब भी कोई बार-बार इस्तेमाल होने वाला ऐप खोला जाता है, ऑटो-टाइप जानकारी अपने आप भर देता है। ये सभी पेड Proton Pass प्लान पर उपलब्ध है।

ऑटो-टाइप का इस्तेमाल कैसे करें

macOS पे ऑटो-टाइप की इजाज़त कैसे दें

Linux पे ऑटो-टाइप की इजाज़त कैसे दें

ऑटो-टाइप का इस्तेमाल कैसे करें

  1. वह ब्राउज़र या डेस्कटॉप ऐप खोलें जिसे ऑटोफिल करना है, और किसी एक सत्यापन फील्ड को चुनें। सुनिश्चित करें कि कर्सर फील्ड के अंदर हो।
  2. अपना Proton Pass ऐप खोलें और उस लॉगइन आइटम को चुनें जिसे अपनी चुनी हुई फील्ड में ऑटो-टाइप करना है → तीन बिंदु ⋮ आइकन चुनें → ऑटो-टाइप वह फील्ड टाइप चुनें जिसे ऑटोफिल करना है।
  1. अगली बार इस ऐप को खोलने पे, चुनी हुई फील्ड ऑटोफिल हो जाएगी।

macOS पे ऑटो-टाइप की इजाज़त कैसे दें

अगर आप macOS डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ऑटो-टाइप इस्तेमाल करने के लिए Proton Pass को इजाज़त देनी होगी। पहली बार ऑटो-टाइप इस्तेमाल करने पे इजाज़त मांगी जाएगी, और एक बार इजाज़त देने के बाद दोबारा याद नहीं दिलाया जाएगा।

इसे करने का तरीका ये है:

1. ऑटो-टाइप सक्षम करने के स्टेप फॉलो करें। ऑटो-टाइप चुनने के बाद, एक कन्फर्मेशन डायलॉग दिखेगा। इसे ध्यान से पढ़ें, फिर जारी रखने के लिए तैयार हों तो पक्का करें पर क्लिक करें

  1. एक सिस्टम पॉप-अप दिखेगा, जो एक्सेसिबिलिटी खासियतों तक हमारा एक्सेस देने के लिए कहेगा। Open System Settings खोलें।

3. Proton Pass के बगल वाला टॉगल ऑन करें।

  1. पक्का करने के लिए अपना Apple खाता पासवर्ड दर्ज करें, फिर एक्सेसिबिलिटी सेटिंग बंद करें।

सब पूरा हुआ। अब ऑटो-टाइप इस्तेमाल किया जा सकता है।

Linux पे ऑटो-टाइप की इजाज़त कैसे दें

Linux इस्तेमाल करने की सूरत में, ऑटो-टाइप इस्तेमाल करने के लिए Proton Pass को इजाज़त देनी होगी।

रिमोट इंटरैक्शन की इजाज़त देने वाला टॉगल ऑन करें → शेयर करें। इसके बाद ऑटो-टाइप इस्तेमाल किया जा सकेगा।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me