Proton, Big Tech इकोसिस्टम का डिफ़ॉल्ट रूप से निजता देने वाला विकल्प है, जो तटस्थ है और लोगों को सबसे पहले रखता है।
नया Proton सिर्फ एक ऐसा विज़ुअल रीफ्रेश(नई विंडो) से कहीं ज़्यादा है, जो हमारे ऐप को ज़्यादा मॉडर्न और इस्तेमाल करने में आसान बनाता है। नया Proton हमारी सेवाओं को एक साथ लाकर एक एकीकृत, डिफ़ॉल्ट रूप से निजता वाला इकोसिस्टम बनाता है। पहली बार, एक ही Proton खाते के साथ, आप अपना सेफ ईमेल(नई विंडो), कैलेंडर(नई विंडो), फ़ाइल स्टोरेज(नई विंडो), और VPN(नई विंडो) एक्सेस कर सकते हैं।
अब जब Proton सेवाएं एकीकृत हो गई हैं, आप अपना सारा डाटा निजी और सुरक्षित रखते हुए काम जल्दी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप:
- अपने कार्यक्रमों के लिए आसानी से ईमेल न्योते भेजें
- अपने कैलेंडर में अपने आप कार्यक्रम जोड़ें
- अपने Proton Drive(नई विंडो) से बड़ी फ़ाइलें आसानी से शेयर करें
- किसी दोस्त या पार्टनर के कैलेंडर को सब्सक्राइब करें
हमारी सेवाओं के बीच ये इंटरैक्शन आपको ज़्यादा काम जल्दी करने देते हैं। और हर कदम पर आपकी जानकारी Proton के शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहती है।
हमारा इकोसिस्टम अब आपके सभी डिवाइस पे काम करना शुरू कर रहा है। चाहे आप घर पे अपने लैपटॉप (या स्मार्ट टीवी(नई विंडो)) के सामने बैठे हों या अपने फोन या टैबलेट के साथ बाहर निकले हों, आपका डाटा हमेशा आपके कंट्रोल में रहता है।
Proton कम्युनिटी की बेहतर सेवा
हम मानते हैं कि निजता हर किसी के लिए मुफ्त और सुलभ होनी चाहिए, और हमारा मकसद Big Tech की तरह इस्तेमाल करने में आसान इकोसिस्टम बनाना है। तभी Proton की सेवाएं Google का सच्चा विकल्प देंगी। इस कोशिश के हिस्से के रूप में, हम विभिन्न Proton निजता सेवाओं के बीच इंटीग्रेशन लगातार बेहतर करने पे काम करेंगे।
2022 और उसके आगे के दौरान, हम ये काम करेंगे:
- मौजूदा Proton सेवाओं को ज़्यादा से ज़्यादा प्लैटफॉर्म (वेब, डेस्कटॉप, मोबाइल, कनेक्टेड डिवाइस, वग़ैरह) पे लाना
- Proton सेवाओं के बीच ज़्यादा ऑटोमेशन देने के लिए इंटीग्रेशन को बेहतर करना।
- नई डिफ़ॉल्ट रूप से निजी सेवाएं पेश करके अपने इकोसिस्टम का साइज़ बढ़ाना
इस पूरी कोशिश में, हम अपने कम्युनिटी के बताए रास्ते पे चलते रहेंगे। आपकी राय मायने रखती है। सोशल मीडिया पे हमें बताएं कि कौन से इंटीग्रेशन और सेवाएं आपके लिए सबसे ज़रूरी हैं, और हम पहले उन्हें बनाने पे ध्यान देंगे। Proton का निजता इकोसिस्टम बेहतर इंटरनेट की तरफ पहला कदम है। आपकी सहायता के साथ, हम इसे और भी ज़्यादा बढ़ाने के लिए तैयार हैं।






