आज हम Proton Family की शुरुआत कर रहे हैं, आपके परिवार की निजता की सुरक्षा के लिए हमारा ऑल-इन-वन प्लैन।
माता-पिता होने के नाते आप अनचाहे संकटों की तैयारी और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। लेकिन ऑनलाइन ये सुरक्षा बढ़ाना मुश्किल है, जब तक आप खास तौर पे टेक-सैवी न हों — अब नहीं। Proton Family plan से आप अपने अपनों को Proton की सभी सर्विसेज़ और प्रीमियम खासियतों का एक्सेस देकर उनकी सुरक्षा कर सकते हैं। छह तक फैमिली मेंबर्स 3 टीबी स्टोरेज स्पेस शेयर करते हैं, और हरेक को अपना एन्क्रिप्टेड ईमेल पता, कैलेंडर, फ़ाइलों के लिए सिक्योर स्टोरेज और सुरक्षित ब्राउज़िंग के लिए VPN मिलता है।
ये आपके परिवार की डिजिटल सुरक्षा और निजता को जल्दी बेहतर बनाने का शानदार तरीका है। Proton सारा एन्क्रिप्शन बैकग्राउंड में अपने-आप संभालकर चीज़ों को आसान बना देता है।

जो सबसे ज़रूरी है, उसे शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखें
आपकी ऑनलाइन सुरक्षा उतनी ही मज़बूत होती है जितनी आपकी सबसे कमज़ोर कड़ी, लेकिन ये उम्मीद करना व्यावहारिक नहीं है कि आपके परिवार का हर सदस्य ये जानता हो कि ऑनलाइन अपनी निजता की सुरक्षा कैसे करें। इसी में Proton Family plan काम आता है। उन्हें Proton पे आने में मदद करें, और उनकी जानकारी सुरक्षित रखना हमारी ज़िम्मेदारी होगी।
अपने परिवार को Proton पे एक साथ लाकर आप जो सबसे ज़रूरी है उसे सुरक्षित रख सकते हैं। हमारे ऐप शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करते हैं ताकि आपकी अनुमति के बिना कोई भी, यहां तक कि Proton भी, आपके परिवार की जानकारी को एक्सेस न कर सके। सारा एन्क्रिप्शन बैकग्राउंड में अपने-आप होता है — आप बस अपने ईमेल भेजें या अपना दिन प्लैन करें जैसे हमेशा करते हैं और बाकी Proton संभाल लेता है।
और चूंकि Proton का मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड में है, आपकी ईमेल, फ़ाइलें, कार्यक्रम और ब्राउज़िंग हिस्ट्री भी सख़्त स्विस निजता कानूनों से सुरक्षित हैं।
जो दूसरे “मुफ़्त” सर्विस प्रोवाइडर आपसे आपके डाटा के बदले पैसे वसूलते हैं, उनके उलट, आप सुरक्षा और निजता देने के लिए Proton को पैसे देते हैं, यानी हमारा ही फ़ायदा आपकी जानकारी सुरक्षित रखने में है। हमारा पहला और इकलौत फ़र्ज़ आप हैं, आपका परिवार, और Proton कम्युनिटी के सभी सदस्य।
इस्तेमाल में आसान ऐप जो आपको पहले रखते हैं
छह फैमिली मेंबर्स तक की सहायता के साथ, Proton Family आपको Proton की सभी सर्विसेज़ देता है, शुरुआत €19.99 महीना, या छह लोगों के लिए €3.33 प्रति उपयोगकर्ता/महीना से। आप सिर्फ़ अपने परिवार की सुरक्षा ही नहीं करते, बल्कि Big Tech के विकल्प के तौर पे एक ओपन-सोर्स, निजी विकल्प बनाने के Proton के मिशन को भी सहारा देते हैं जो आज़ादी को आगे बढ़ाता है और लोगों को पहले रखता है।
Proton Family में शामिल है:
- छह फैमिली मेंबर्स तक
- शुरुआत के लिए शेयर करने लायक 3 टीबी स्टोरेज स्पेस और हर साल 20 जीबी बोनस स्टोरेज
- Proton Mail, Proton Drive, Proton Calendar, और Proton VPN उनकी सभी प्रीमियम खासियतों के साथ
- Proton Pass, हमारा नया पासवर्ड मैनेजर
- आने वाले समय में हमारी रिलीज़ होने वाली सभी नई निजता सर्विसेज़ के पेड वर्ज़न

अपने Proton Family plan के साथ ऐसे इस्तेमाल में आसान ऐप्स का मज़ा लें जो आपकी निजता की सुरक्षा करते हैं:
- Proton Mail आपके संवादों को सुरक्षित रखता है। हर फैमिली मेंबर को अपना एन्क्रिप्टेड ईमेल पता मिलता है, जो स्पैम, ट्रैकर और फिशिंग अटैक से सुरक्षित रहता है।
- Proton Drive आपकी यादों की सुरक्षा करता है। अपने परिवार की सभी फ़ोटो और दस्तावेज़ सुरक्षित स्टोर करें और उन्हें कभी भी, कहीं से भी एक्सेस करें।
- Proton VPN से आप ज़्यादा सुरक्षित ब्राउज़ करते और तेज़ स्ट्रीम करते हैं। हमारे तेज़ वीपीएन सर्वर से कनेक्ट करें ताकि आप कहीं से भी अपने पसंदीदा शो स्ट्रीम कर सकें और अपने परिवार को निजता का उल्लंघन करने वाले विज्ञापनों, मालवेयर और नुकसानदेह वेबसाइटों से सुरक्षित रख सकें।
- Proton Calendar आपको संगठित रहने में मदद करता है। शेयर किए गए कैलेंडर के साथ अपने शेड्यूल पे नज़र रखें। अपने प्लान निजी रखें ताकि सिर्फ़ आप और आपका परिवार ही उन्हें देख सकें।
- जल्द आ रहा है: Proton Pass आपके खातों को एक सुरक्षित जगह पे रखता है। हमारे बिल्कुल नए पासवर्ड मैनेजर के साथ सुरक्षित लॉगइन जानकारी बनाएं और स्टोर करें।
Proton Family के साथ शुरुआत करें
Proton Family plan के साथ शुरुआत करना बेहद आसान है:
- Proton Family के लिए साइनअप करें, या अपना मौजूदा प्लैन अपग्रेड करें।
- अगर आपके फैमिली मेंबर्स अभी Proton इस्तेमाल नहीं कर रहे, तो उनसे फ्री खाते के लिए साइनअप करवाएं।
- उन्हें न्योता भेजकर परिवार को एक साथ लाएं।
हमारा Easy Switch टूल आपके परिवार को Gmail और दूसरे प्रोवाइडर्स से आपकी मौजूदा ईमेल, कैलेंडर और कॉन्टैक्ट आसानी से मूव करने में मदद करेगा, ताकि आप सभी सिर्फ़ कुछ क्लिक में Proton पे आ जाएं।
आज ही Proton Family plan के फ़ायदों का आनंद लेना शुरू करें। अगर आपका मन बदले, तो आप हमेशा बिना अपना डाटा खोए वापस व्यक्तिगत खाते पे स्विच कर सकते हैं।
Proton Family के साथ शुरुआत करने के बारे में और जानें
अगर आप हमारे Proton Visionary plan पे हैं, तो आपको Proton Family plan के सभी फ़ायदे और उससे भी ज़्यादा पहले से ही मिले हुए हैं।

पूरे परिवार के लिए ऑनलाइन सुरक्षा को आसान बनाएं
Proton Family आपके परिवार को डिजिटल सुरक्षा की बेहतरीन प्रैक्टिस से अवगत कराने में मदद करता है:
- ज़रूरी फ़ाइलों के एन्क्रिप्टेड बैकअप कहीं से भी एक्सेस करने लायक होते हैं, तो आपको फिर कभी डाटा खोने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
- अपने बच्चों या माता-पिता को वेब ब्राउज़ करने दें, इस भरोसे के साथ कि Proton VPN का NetShield Ad-blocker(नई विंडो) खतरनाक वेबसाइटों को अपने-आप ब्लॉक कर देगा।
- ऐसे इंबॉक्स के साथ मालवेयर और पहचान की चोरी से सुरक्षित रहें जो आपको संभावित फिशिंग कोशिशों से चेतावनी देता है (और अक्सर उन्हें पूरी तरह ब्लॉक कर देता है)।
Proton Family plan के लिए साइनअप करके आप अपने परिवार की यादों, प्लान और संवादों को Big Tech और सरकारी निगरानी से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। Proton आपके पूरे परिवार को उनकी निजी जानकारी पे कंट्रोल देता है, यानी आपकी चिंताओं में से एक चीज़ कम।
Proton Family plan के साथ शुरुआत कैसे करें, इसके बारे में आप हमारे सहायता सेक्शन में और जान सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुझे Proton Family कैसे मिल सकता है?
- अगर आपके पास पहले से व्यक्तिगत Proton Account है, तो आप अपने खाता डैशबोर्ड में Proton Family पे स्विच कर सकते हैं।
- अगर आपके पास Proton Account नहीं है, तो आप Proton Family plan खरीद सकते हैं।
Proton Family plan में क्या शामिल है?
छह तक फैमिली मेंबर्स 3 टीबी स्टोरेज स्पेस शेयर करते हैं। हरेक को अपना खाता मिलता है जिसमें Proton Mail, Proton Drive, Proton Calendar, और Proton VPN की सभी प्रीमियम खासियतों का एक्सेस शामिल है।
Proton Family के साथ आपको क्या मिलता है, इसके बारे में और जानें
आप अपने Proton Family plan में किसे न्योता दे सकते हैं?
आपके Proton Family plan में कुल छह मेंबर्स तक हो सकते हैं। जुड़ने के लिए उन्हें सिर्फ़ एक Proton Account चाहिए। अगर उनका खाता पहले से सेटअप नहीं है, तो वे आसानी से एक फ्री में बना सकते हैं।
क्या Proton Family लेने के लिए कस्टम ईमेल डोमेन का होना ज़रूरी है?
नहीं, ज़रूरी नहीं। Proton Family plan तीन कस्टम ईमेल डोमेन तक की सहायता करता है, लेकिन फैमिली मेंबर्स को न्योता देने के लिए कस्टम डोमेन की ज़रूरत नहीं है।
स्टोरेज स्पेस कैसे काम करता है?
Proton Family फैमिली मेंबर्स के बीच शेयर करने के लिए 3 टीबी स्टोरेज स्पेस देता है। साइनअप करते वक़्त आपसे हर खाते के लिए स्टोरेज स्पेस आवंटित करने को कहा जाएगा। अगर बाद में आपकी ज़रूरतें बदलें, तो आप हर खाते के स्टोरेज की मात्रा कभी भी बदल सकते हैं।
क्या मेरे Proton Family plan के दूसरे मेंबर्स मेरी ईमेल, फ़ाइलें, या कैलेंडर कार्यक्रम देख सकते हैं?
आपके Proton Family plan के हर मेंबर का अपना अलग खाता होता है। उनकी ईमेल, फ़ाइलें और कार्यक्रम उनकी निजी चाबी से एन्क्रिप्टेड रहते हैं। इस वजह से, आप दूसरे फैमिली मेंबर्स का डाटा नहीं देख सकते, जब तक वे उसे आपके साथ शेयर करने का विकल्प न चुनें (उदाहरण के लिए, Proton Drive में आपके साथ फ़ाइलें शेयर करके या अपना कैलेंडर शेयर करके)।
क्या Proton Family plan को छोड़ा जा सकता है?
फैमिली मेंबर्स किसी भी वक़्त Proton Family plan से बाहर निकल सकते हैं। अगर आप प्लैन छोड़ते हैं, तो आपका खाता हमारे Proton Unlimited plan के 30-दिन के ट्रायल में डाउनग्रेड कर दिया जाएगा। आपकी सभी फ़ाइलें और फोल्डर सुरक्षित रहेंगी, लेकिन आप Proton Family की खासियतों और स्टोरेज स्पेस का एक्सेस खो देंगे।
Proton family group में शामिल होने पे मेरी पेड सदस्यता का क्या होगा?
Proton family group में शामिल होने का न्योता स्वीकार करने पर हम आपकी मौजूदा सदस्यता के बचे हुए महीनों का क्रेडिट आपको दे देते हैं।
मैं Proton Visionary plan पे हूं। क्या मुझे नए Proton Family plan पे स्विच करना चाहिए?
अगर आप हमारे Proton Visionary plan पे हैं, तो आपको Proton Family के सभी फ़ायदे और उससे भी ज़्यादा पहले से मिले हुए हैं। Proton Family plan की तरह ही, Proton Visionary पे अब फैमिली मेंबर्स को न्योता देना पहले से कहीं आसान है। आप ऐसा अपने खाता डैशबोर्ड से कर सकते हैं। पहले इसके लिए कस्टम ईमेल डोमेन ज़रूरी था, लेकिन अब ये ज़रूरी नहीं है।
इस तरह आप Proton की निजता और सुरक्षा अपने परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं और अपना Proton Visionary plan भी रख सकते हैं। आपको Visionary-एक्सक्लूसिव फ़ायदों का आनंद बना रहेगा, जिनमें 6 टीबी स्टोरेज, Proton प्रोडक्ट्स और खासियतों का जल्दी एक्सेस, और बहुत कुछ शामिल है।
मुझे Proton Pass का एक्सेस कैसे मिलेगा?
Proton Pass आने वाले हफ़्तों में सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा, जिनमें Proton Family सब्सक्राइबर भी शामिल हैं। रिलीज़ के करीब आने पर हम आपको और जानकारी देंगे।






