Lumo अब चैट में सीधे चार्ट, ग्राफ़ और दूसरे कस्टम विज़ुअल बना सकता है, जिससे पूरी तरह निजी माहौल में जटिल जानकारी को समझना आसान हो जाता है। Lumo से किसी डाटासेट का विश्लेषण करने को कहें, और वो ऐसे विज़ुअल बनाएगा जो ट्रेंड या मुख्य नतीजों को उजागर करते हैं, ताकि आप जानकारी को जल्दी समझकर उस पे अमल कर सकें। Lumo ये भी तय कर सकता है कि कब किसी जवाब को विज़ुअल के साथ समझना आसान होगा और खुद-ब-खुद एक विज़ुअल बना देगा।
कच्चे डाटा से जानकारी तक
Lumo सिर्फ़ चार्ट नहीं बनाता। वो आपकी दी गई जानकारी का विश्लेषण करता है और नतीजे उस फ़ॉर्मैट में पेश करता है जो सवाल के लिए सबसे काम का हो। काम के हिसाब से इसमें चार्ट, मुख्य मेट्रिक्स, समरी, तुलनाएं और ऐसे कॉलआउट शामिल हो सकते हैं जो सबसे ज़रूरी नतीजों को सामने लाते हैं।
इसके बाद आप फ़ॉलो-अप सवाल पूछ सकते हैं, विज़ुअल को बेहतर बना सकते हैं, अलग-अलग नज़रिए की तुलना कर सकते हैं, या बिना फिर से शुरू किए कोई दूसरा ट्रेंड देख सकते हैं।

Lumo यूज़र के दिए गए डाटासेट से आगे की जानकारी से भी विज़ुअल बनाता है। जब ऐसे सवालों के जवाब देता है जिनमें संरचित जानकारी, ट्रेंड या तुलनाएं शामिल हों, तो वो तय कर सकता है कि कब किसी विज़ुअल से जवाब को ज़्यादा असरदार तरीके से समझाने में मदद मिलेगी। आपको जानकारी खुद समझने के लिए कहने के बजाय, Lumo उसे उस फ़ॉर्मैट में पेश करता है जो सवाल के लिए सबसे काम का हो।
असली बिज़नेस डाटा के लिए बनाया गया
नई डाटा विज़ुअलाइज़ेशन खासियत उन संगठनों के लिए खास तौर पर काम की है जो Lumo का इस्तेमाल काम में करते हैं। फ़ाइनेंशियल रिपोर्ट, सेल्स पाइपलाइन, ग्राहक डाटा, बोर्ड प्रेज़ेंटेशन और इंटरनल रिसर्च में अक्सर ऐसी संवेदनशील जानकारी होती है जिसे टीमें तीसरें-पार्टी AI सर्विसेज़ पे अपलोड करने में हिचकती हैं।
Lumo के यूनीक एन्क्रिप्शन की वजह से, अब आप वो जानकारी निजी रखते हुए कस्टम विज़ुअल बना सकते हैं।
चाहे काम गोपनीय बिज़नेस डाटा के साथ हो या इंटरनल दस्तावेज़ों के साथ, Lumo इनमें आपकी मदद कर सकता है:
- फ़ाइनेंशियल परफ़ॉर्मेंस की समीक्षा करें, रेवेन्यू, बजट और फ़ोरकास्ट को ऐसे चार्ट में बदलकर जो ट्रेंड और मुख्य बदलाव उजागर करें।
- सेल्स पाइपलाइन का विश्लेषण करें, ग्राहकों की जानकारी उजागर किए बिना अपने इंटरनल डाटा की तुलना करने के लिए।
- ऑपरेशनल मेट्रिक्स की समरी बनाएं, ऐसे विज़ुअल डैशबोर्ड के साथ जो KPI और परफ़ॉर्मेंस को समझना आसान बनाते हैं।
- इंटरनल रिपोर्ट देखें, लंबे दस्तावेज़ों को ऐसे विज़ुअल समरी में बदलकर जो ज़रूरी नतीजे सामने लाती हैं।
- बिज़नेस सवालों की रिसर्च करें, डाटा विज़ुअलाइज़ेशन के साथ जो मार्केट ट्रेंड, इंडस्ट्री डाटा या सार्वजनिक जानकारी को समझाने में मदद करते हैं, जब कोई विज़ुअल ज़्यादा स्पष्ट जवाब दे।
Lumo विज़ुअल सीधे बातचीत में बनाता है, ताकि आप सवाल पूछते रह सकें, विश्लेषण को बेहतर बना सकें और अलग-अलग नज़रिए देख सकें, बिना अपनी जानकारी को अलग चार्टिंग या प्रेज़ेंटेशन टूल्स में ले जाए।

डिज़ाइन से निजी
डाटा विज़ुअल अक्सर संवेदनशील जानकारी से बनाए जाते हैं, जैसे आपके पर्सनल फ़ाइनेंस या इंटरनल बिज़नेस दस्तावेज़। Lumo for Business एक निजी बिज़नेस AI असिस्टेंट है, जो आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हुए AI की ताक़त देता है।
कई AI सर्विसेज़ के उलट, जो आपकी चैट लॉग करती हैं, आपके डाटा पे ट्रेन करती हैं और उसे तीसरें-पार्टी या सरकारों के साथ शेयर करती हैं, Lumo इस तरह बना है कि आपकी जानकारी डिफ़ॉल्ट रूप से निजी रहती है।
- आपकी चैट का कोई रिकॉर्ड नहीं। Lumo no-logs इंफ़्रास्ट्रक्चर पे चलता है, और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन ये पक्का करता है कि सिर्फ़ आप ही अपनी बातचीत, अपलोड की गई फ़ाइलें या Lumo के बनाए विज़ुअल को एक्सेस कर सकें।
- आपके डाटा पे कोई AI ट्रेनिंग नहीं। Lumo कभी भी आपकी बातचीत पे AI मॉडल ट्रेन नहीं करता। आपका बिज़नेस डाटा आपका ही रहता है।
- यूरोपीय क़ानून के तहत सुरक्षित। स्विट्ज़रलैंड में बना और संचालित, Lumo दुनिया के सबसे सख़्त निजता क़ानूनों से सुरक्षित है, जो आपके डाटा को सरकारी निगरानी और तीसरें-पार्टी डाटा रिक्वेस्ट से बचाने में मदद करते हैं।
- ओपन सोर्स और स्वतंत्र रूप से सत्यापित। सभी Proton सर्विसेज़ की तरह, Lumo का कोडबेस पूरी तरह ओपन सोर्स है, जिससे कोई भी जांच सकता है कि हमारे ऐप ठीक वैसे ही काम करते हैं जैसा हम कहते हैं।
- रेगुलेटेड संगठनों के लिए बनाया गया। Lumo को GDPR और HIPAA कंप्लायंस की सहायता के लिए डिज़ाइन किया गया है, Proton के ISO 27001 और SOC 2 सर्टिफ़िकेशन के साथ, जिससे AI अपनाते वक़्त सिक्योरिटी और कंप्लायंस टीमों को ज़्यादा भरोसा मिलता है।
शुरू करें
कस्टम विज़ुअल सबके लिए उपलब्ध हैं। कोई स्प्रेडशीट या दस्तावेज़ अपलोड करें, किसी बातचीत में संरचित डाटा पेस्ट करें, या बस एक सवाल पूछें। जब कोई विज़ुअल जवाब समझाने में मदद करे, तो Lumo अपने जवाब के हिस्से के तौर पर खुद-ब-खुद एक विज़ुअल बना सकता है।






