अगर आप पहले से ही अपनी निजता के लिए Proton इस्तेमाल करते हैं, तो अब वही सुरक्षा अपनी टीम के लिए ला सकते हैं।

हमारा नया 14 दिन का मुफ्त बिज़नेस ट्रायल आपको बिना किसी वादे के एन्क्रिप्टेड ईमेल, कैलेंडर, VPN, पासवर्ड मैनेजर, क्लाउड स्टोरेज और डॉक्स को पूरी तरह आज़माने का मौका देता है। न कोई इंतज़ार, न पहले से कोई भुगतान, और सेल्स रिप्रेज़ेंटेटिव से बात करने की भी ज़रूरत नहीं। बस साइनअप करें और तुरंत अनुभव करें कि Proton आपके बिज़नेस के लिए कैसे काम करता है।

हर प्रोडक्ट और खासियत को आज़माकर देखें

मुफ्त ट्रायल के हिस्से के तौर पर, साइनअप के वक़्त चुने गए प्लैन में बताए गए Proton प्रोडक्ट का पूरा एक्सेस मिलेगा, या पूरी Proton Business Suite आज़माने का मौका मिलेगा। Proton के पास मौजूद सारे बिज़नेस टूल ये हैं:

Proton Mail

अपनी सारी बिज़नेस कम्युनिकेशन शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट रखें, ताकि हर ईमेल निजी और सुरक्षित रहे। अपने इंबॉक्स को ऑटोमेट करें ताकि मेल फोल्डर में सॉर्ट हों, स्पैम फिल्टर हो, और बहुत कुछ। Proton Mail के बारे में और जानें

Proton Calendar (Proton Mail के साथ शामिल)

अपने प्रोफेशनल शेड्यूल को आसानी से व्यवस्थित करें, इंटरनल और एक्सटर्नल कार्यक्रमों पे नज़र रखें, और शेयर किए गए कैलेंडर के ज़रिए मीटिंग प्लानिंग को आसान बनाएं। Proton Calendar के बारे में और जानें

Proton Drive

अपनी फ़ाइलों को सुरक्षित रखें। चाहे आप कानूनी दस्तावेज़ों, वित्तीय रिपोर्ट या किसी गोपनीय प्रेस रिलीज़ पे काम कर रहे हों, Proton Drive आपका डाटा लीक, रैंसमवेयर, AI ट्रेनिंग और निगरानी से बचाता है। अपलोड करें, सहयोग करें, और शेयर करें, सब शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित। अपनी टीम, क्लाइंट और पार्टनर्स को दिखाएं कि आप सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं, क्योंकि उनका भरोसा इसी पे निर्भर करता है। Proton Drive के बारे में और जानें

Proton VPN

संवेदनशील डाटा की सुरक्षा के लिए अपने बिज़नेस के नेटवर्क ट्रैफिक को सुरक्षित करें और जासूसों, हैकर्स और मैन-इन-द-मिडिल अटैक से बचाव करें। इससे आप और आपकी टीम किसी भी स्थान से सुरक्षित रिमोट वर्क कर सकती है। Proton VPN के बारे में और जानें

Proton Pass

मज़बूत प्रमाण बनाने और ऑटोफिल करने में मदद देकर अपनी टीम को डाटा लीक की सबसे बड़ी वजह — कमज़ोर पासवर्ड — से बचाएं। Proton Pass के साथ आप एन्क्रिप्ट किए गए लिंक के ज़रिए टीम लॉगइन और संवेदनशील डाटा बिना चिंता शेयर कर सकते हैं, आसान कम्प्लायंस के लिए सुरक्षा नीतियां लागू कर सकते हैं, और खातों को फिशिंग की कोशिशों और खाता टेकओवर जैसे ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रख सकते हैं। Proton Pass के बारे में और जानें

अगर आप Proton Business Suite प्लैन के लिए साइनअप करते हैं, तो अपने मुफ्त ट्रायल के हिस्से के तौर पर ऊपर दिए गए सारे Proton प्रोडक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक आसान ट्रायल अनुभव

हमारा सेल्फ-सर्विस मॉडल मतलब है कि मुफ्त ट्रायल का तुरंत एक्सेस मिलेगा, ताकि आप और आपकी टीम बिना देर किए शुरुआत कर सकें। और हमारा मुफ्त ट्रायल कोई कमज़ोर डेमो नहीं है: आप अपने चुने हुए प्लैन में शामिल हर प्रोडक्ट, खासियत और ऐड-ऑन को आज़मा सकते हैं और देख सकते हैं कि वे आपके वर्कफ़्लो और सिस्टम के साथ कैसे फिट होते हैं। ये पूरे 14 दिनों तक पूरा Proton for Business अनुभव है, बस कुछ छोटी सीमाओं के साथ:

  • Proton VPN for Business के मुफ्त ट्रायल में सिर्फ़ एक डेडिकेटेड IP शामिल है।
  • Proton Mail for Business के मुफ्त ट्रायल में Scribe एक्सेस के लिए ज़्यादा से ज़्यादा 10 स्लॉट मिलते हैं, और पहले से शामिल के अलावा कोई अतिरिक्त कस्टम डोमेन स्लॉट नहीं मिलते।

और पारदर्शिता के अपने वादे के मुताबिक़, Proton के मुफ्त ट्रायल में कोई छिपी फीस या अतिरिक्त शुल्क नहीं है। आपके भुगतान तरीके से पैसे सिर्फ़ ट्रायल खत्म होने के बाद लिए जाएंगे, ताकि फ़ैसला लेने के लिए खूब समय मिले।

आपका 14 दिन का मुफ्त ट्रायल कैसे काम करता है

नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करके अपना मुफ्त ट्रायल शुरू कर सकते हैं:

  1. किसी भी Proton for Business प्रोडक्ट की प्राइसिंग पेज पे जाएं, जैसे Proton Mail, Proton Drive, Proton VPN, या Proton Pass.
  2. अपनी पसंद के प्लैन के नीचे “14 दिन मुफ्त आज़माएं” बटन पे क्लिक करें। 
  3. साइनअप प्रोसेस पूरी करें। आपसे भुगतान तरीका जोड़ने को कहा जाएगा, लेकिन चिंता न करें, आपका मुफ्त ट्रायल खत्म होने तक इससे पैसे नहीं लिए जाएंगे।
  4. अगर आपका साइनअप सफल होता है, तो लोडिंग स्क्रीन पे Thank you संदेश दिखेगा। जब तक आपका मुफ्त ट्रायल सेटअप हो रहा है, कुछ पल इंतज़ार करें।
  5. जैसे ही आपका मुफ्त ट्रायल तैयार होगा, आप अपने खाते के डैशबोर्ड पे भेज दिए जाएंगे और एक पॉपअप दिखेगा जिसमें लिखा होगा आपका मुफ्त ट्रायल शुरू हो गया है

Proton for Business मुफ्त ट्रायल लेने के बारे में और जानें.

ट्रायल के दौरान आपको कभी-कभी रिमाइंडर मिलेंगे और आप अपने खाते के डैशबोर्ड को चेक करके देख सकते हैं कि कितना समय बचा है। अगर आपको लगे कि Proton आपके लिए नहीं है, तो बस मुफ्त ट्रायल के दौरान रद्द कर दें और आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

अगर आप Proton इस्तेमाल करना जारी रखने का फ़ैसला करते हैं, तो आपका ट्रायल 14 दिनों के बाद अपने आप पेड सदस्यता में बदल जाता है, यानी बिना किसी रुकावट के आसान ट्रांज़िशन।

आपकी पेड सदस्यता शुरू होने के बाद भी 30 दिनों तक आप हमारी मनी-बैक गारंटी से कवर रहते हैं। इस 30 दिन की अवधि के दौरान कभी भी रद्द करें और आपको आनुपातिक रिफ़ंड मिलेगा।

Proton for Business को आज ही बिना किसी वादे के आज़माएं

Proton में हमें अपने ऐप्स पर पूरा भरोसा है और हम चाहते हैं कि आपको भी वे पसंद आएं। हमारा सब कुछ शामिल करने वाला मुफ्त ट्रायल आपको Proton को खुद अनुभव करने और अपने बिज़नेस के लिए पूरी जानकारी के साथ फ़ैसला लेने की ताक़त देता है, बिना समय या पैसे बर्बाद किए। आज ही आज़माएं और कुछ ही दिनों में फ़ैसला करें।