Proton होमपेज

Proton for Business मुफ्त ट्रायल: इसमें क्या-क्या शामिल है और इसे कैसे रिडीम करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
बिज़नेस के लिए Proton

Proton for Business, एन्क्रिप्ट किए गए सेवाओं का एक सूट है, जो आपके संगठन को उत्पादक और सुरक्षित रहने में सहायता करता है। आप बिना किसी प्रतिबद्धता के कोई भी Proton प्रोडक्ट मुफ्त में आज़मा सकते हैं और देख सकते हैं कि वो आपके बिज़नेस के लिए सही है या नहीं।

इस लेख में आप जानेंगे:

मुफ्त ट्रायल कैसे शुरू करें

मुफ्त ट्रायल पाने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

1. किसी भी Proton Business प्रोडक्ट के खरीद पेज पे जाएं, जैसे:

2. अपनी पसंद का प्लैन चुनें, फिर 14 दिन तक मुफ्त में आज़माएं पे क्लिक करें।

3. Proton खाता बनाने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें। पूरा होने के बाद, अगला पे क्लिक करें।

Proton VPN for Business मुफ्त ट्रायल पेज

4. अगर आपका साइनअप सफल होता है, तो लोडिंग स्क्रीन पे आपको धन्यवाद का संदेश दिखेगा। आपका मुफ्त ट्रायल सेटअप होने तक कुछ पल इंतज़ार करें।

Proton Pass मुफ्त ट्रायल धन्यवाद पेज।

5. आपका मुफ्त ट्रायल तैयार होने के बाद, आप अपने खाते के डैशबोर्ड पे रीडायरेक्ट हो जाएंगे, जहां आपका मुफ्त ट्रायल शुरू हो गया है वाला पॉपअप दिखेगा। आपको एक ईमेल भी मिलेगा, जिसमें बताया जाएगा कि आपका मुफ्त ट्रायल शुरू हो गया है।

Proton for Business पॉपअप, जिसमें लिखा है कि आपका मुफ्त ट्रायल शुरू हो गया है।

आपका 14 दिन का मुफ्त ट्रायल अब एक्टिवेट हो गया है।

मुफ्त ट्रायल के लिए कौन पात्र है?

मुफ्त ट्रायल के लिए पात्र होने के लिए, ज़रूरी है कि आपने पहले कभी Proton for Business इस्तेमाल ना किया हो, चाहे मुफ्त ट्रायल के रूप में हो या पेड सदस्यता के रूप में। ध्यान रखें कि आप तभी पात्र होंगे जब आप ट्रायल फ्लो के ज़रिए नया खाता बनाएं।

मुफ्त ट्रायल में क्या शामिल है?

मुफ्त ट्रायल से आपको आपके चुने हुए प्लैन में शामिल प्रीमियम Proton सेवाओं की 14 दिन की असीमित एक्सेस मिलती है।

आपको Proton for Business प्लैन में शामिल ना होने वाली किसी भी Proton सेवा के मुफ्त (कंज्यूमर) वर्ज़न की भी एक्सेस मिलेगी।

मुफ्त ट्रायल के दौरान आप 10 डिवाइस तक ऐप इंस्टॉल और इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें डेस्कटॉप, मोबाइल और ब्राउज़र एक्सटेंशन शामिल हैं, और अधिकतम 10 उपयोगकर्ता रख सकते हैं।

मुफ्त ट्रायल के हिस्से के तौर पे, आप सभी ऐड-ऑन कुछ सीमाओं के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • अगर आपने Proton VPN for Business के लिए साइनअप किया है, तो आप एक डेडिकेटेड IP तक सीमित रहेंगे।
  • अगर आपने Proton Mail for Business के लिए साइनअप किया है, तो पहले से शामिल स्लॉट के अलावा कोई अतिरिक्त कस्टम डोमेन स्लॉट नहीं मिलेंगे। Scribe की एक्सेस के लिए आपको अधिकतम 10 स्लॉट मिलेंगे।

Proton for Business के फायदों के बारे में और जानें।

आपका मुफ्त ट्रायल शुरू होने के बाद क्या होता है

अब आप अपने मुफ्त ट्रायल के समाप्त होने तक Proton इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके मुफ्त ट्रायल के सातवें दिन, आपको आपकी बची हुई ट्रायल अवधि की जानकारी देने वाला ईमेल रिमाइंडर मिलेगा। आपके मुफ्त ट्रायल के समाप्त होने पे आपको एक ईमेल सूचना भी मिलेगी।

14 दिन का मुफ्त ट्रायल खत्म होने के बाद, आप अपने आप पेड सदस्यता में बदल जाएंगे और साइनअप के वक्त चुने गए प्लैन के हिसाब से आपके भुगतान तरीके से भुगतान ले लिया जाएगा।

अगर आप Proton for Business इस्तेमाल करके संतुष्ट नहीं हैं, तो चार्ज होने से बचने के लिए मुफ्त ट्रायल खत्म होने से पहले कभी भी उसे रद्द कर दें। मुफ्त ट्रायल खत्म होने और आपकी पेड सदस्यता शुरू होने के बाद भी, हमारी मनी-बैक गारंटी के तहत आप 30 दिन और कवर रहेंगे। इस 30 दिन की अवधि के दौरान कभी भी रद्द करें और आपको आनुपातिक रिफंड मिल जाएगा।

ध्यान रखें कि आपका मुफ्त ट्रायल शुरू होने के बाद, आप किसी दूसरे प्लैन या प्रोडक्ट पे नहीं बदल पाएंगे। अगर आप अपने मुफ्त ट्रायल के दौरान उसे रद्द करके किसी नए प्लैन या प्रोडक्ट के लिए साइनअप करते हैं, तो आपको नए प्लैन पे मुफ्त ट्रायल नहीं मिलेगा।

कैसे चेक करें कि आपका मुफ्त ट्रायल कब समाप्त होगा

1. Proton लॉगइन पेज पे अपने खाते की जानकारी दर्ज करें और साइनइन करें पे क्लिक करें।

साइनइन करें

2. कोई Proton ऐप चुनें।

3. खाता सेटिंग पे जाएं। आप अपने Proton खाते के डैशबोर्ड पे रीडायरेक्ट हो जाएंगे। आपके बचे हुए दिन पेज के ऊपर एक नीले बैनर में दिखाए जाएंगे।

विकल्प के तौर पे, आप अपने मुफ्त ट्रायल प्लैन के नीचे और जानें पे क्लिक करके भी अपने बचे हुए मुफ्त दिन चेक कर सकते हैं। आपको एक पॉपअप दिखेगा, जिसमें आपके पास बचे दिनों की संख्या दिखेगी।

Proton खाता डैशबोर्ड, जिसमें मुफ्त ट्रायल प्लैन के साथ और जानें बटन हाइलाइट किया गया है।
Proton खाता मुफ्त ट्रायल पॉपअप, जिसमें लिखा है कि आपका मुफ्त ट्रायल 7 दिन में समाप्त होगा।

अपना मुफ्त ट्रायल कैसे रद्द करें

अपना मुफ्त ट्रायल रद्द करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

1. Proton लॉगइन पेज पे अपने खाते की जानकारी दर्ज करें और साइनइन करें पे क्लिक करें।

साइनइन करें

2. कोई Proton ऐप चुनें।

3. खाता सेटिंग पे जाएं। आप अपने Proton खाते के डैशबोर्ड पे रीडायरेक्ट हो जाएंगे। अपने मुफ्त ट्रायल प्लैन के नीचे और जानें पे क्लिक करें।

Proton खाता डैशबोर्ड, जिसमें मुफ्त ट्रायल प्लैन के साथ और जानें बटन हाइलाइट किया गया है।

4. आपको एक पॉपअप दिखेगा, जिसमें आपके पास बचे दिनों की संख्या दिखेगी। इस पॉपअप पे, सदस्यता रद्द करें पे क्लिक करें।

Proton खाता मुफ्त ट्रायल पॉपअप, जिसमें लिखा है कि आपका मुफ्त ट्रायल 7 दिन में समाप्त होगा।

5. अगले पॉपअप पे, नीचे दाईं तरफ मौजूद जारी रखें बटन पे क्लिक करें।

Proton खाता मुफ्त ट्रायल पॉपअप, जिसमें सदस्यता रद्द करें लिखा है।

6. इसके बाद, आपको सुझाव मांगने वाला पॉपअप दिखेगा। जानकारी भरें, फिर सदस्यता रद्द करें पे क्लिक करें।

आपकी सदस्यता रद्द हो जाएगी, और आप अपना मुफ्त ट्रायल समाप्त होने तक इस्तेमाल करते रह सकते हैं। आपको सदस्यता रद्द की गई वाला पॉपअप दिखेगा, और आपके इनबॉक्स में आपके ट्रायल के रद्द होने की पुष्टि देने वाला ईमेल भेजा जाएगा।

Proton खाता मुफ्त ट्रायल पॉपअप, जिसमें सदस्यता रद्द की गई लिखा है।

अपने मुफ्त ट्रायल की बिल साइकिल कैसे बदलें

साइनअप के वक्त चुनी गई बिल साइकिल के आधार पे, आपकी सदस्यता शुरू होने पे आपसे हर महीने या हर साल के आधार पे भुगतान लिया जाएगा।

ट्रायल के दौरान सालाना से हर महीने वाले भुगतान में बदलने पे आप ट्रायल इस्तेमाल करते रह सकेंगे, और आपके भुगतान तरीके से भुगतान सिर्फ ट्रायल के अंत में लिया जाएगा।

लेकिन, अपने मुफ्त ट्रायल के दौरान हर महीने से सालाना भुगतान में बदलने पे आपके ट्रायल की बची हुई अवधि अपने आप खत्म हो जाएगी, और आपके भुगतान तरीके से तुरंत भुगतान ले लिया जाएगा।

अगर आप अपनी बिल साइकिल बदलना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:

1. Proton लॉगइन पेज पे अपने खाते की जानकारी दर्ज करें और साइनइन करें पे क्लिक करें।

साइनइन करें

2. कोई Proton ऐप चुनें।

3. खाता सेटिंग पे जाएं। आप अपने Proton खाते के डैशबोर्ड पे रीडायरेक्ट हो जाएंगे। अपने मुफ्त ट्रायल प्लैन के नीचे योजना अनुकूलित करें पे क्लिक करें।

Proton खाता डैशबोर्ड, जिसमें मुफ्त ट्रायल प्लैन के साथ योजना अनुकूलित करें बटन हाइलाइट किया गया है।

3. सदस्यता की समीक्षा करें पॉपअप पे, अपनी योजना चुनें सेक्शन ढूंढें, फिर उस विकल्प पे क्लिक करें जिस पे आप स्विच करना चाहते हैं।

Proton खाता मुफ्त ट्रायल सदस्यता की समीक्षा करें पॉपअप, जिसमें प्लैन कार्ड के विकल्प हाइलाइट किए गए हैं।

4. अगली स्क्रीन पे, पक्का करें कि आपकी सारी जानकारी सही है, और फिर इनमें से कोई एक करें:

  • पक्का करें पे क्लिक करें (अगर आप सालाना से हर महीने वाले भुगतान में बदल रहे हैं), या
  • ट्रायल रद्द करें और भुगतान करें पे क्लिक करें (अगर आप हर महीने से सालाना भुगतान में बदल रहे हैं)।
Proton खाता मुफ्त ट्रायल सदस्यता देख लें और भुगतान करें पॉपअप।

अगर आपने हर महीने से सालाना भुगतान में बदलना चुना है, तो आपका मुफ्त ट्रायल रद्द हो जाएगा और आपके भुगतान तरीके से पहले साल के लिए भुगतान ले लिया जाएगा। रद्द ना होने पे, आपकी सदस्यता हर साल अपने आप रिन्यू हो जाएगी।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me