स्टार्टअप के लिए बिज़नेस पासवर्ड मैनेजर
Proton Pass उन तेज़ी से आगे बढ़ने वाले स्टार्टअप के लिए डिज़ाइन किया गया है जिन्हें बिना किसी जटिलता के एक टीम पासवर्ड मैनेजर समाधान की आवश्यकता है।
टीम खातों को आसानी से संभालें और सुरक्षित रहें
कमज़ोर पासवर्ड और असुरक्षित शेयरिंग की आदतों को खत्म करें
अपना बजट बढ़ाए बिना डेटा लीक के जोखिम को कम करें

स्टार्टअप को पासवर्ड मैनेजर की आवश्यकता क्यों है
डेटा लीक होने तक पासवर्ड सुरक्षा नीतियों को लागू करने का इंतज़ार न करें। Proton Pass आपकी टीम की गति को धीमा किए बिना पहले दिन से ही सुरक्षित आदतें बनाने में आपकी मदद करता है।
टीमें अलग-अलग समय क्षेत्रों और स्थानों पर काम करती हैं। एक पासवर्ड मैनेजर प्रमाण को एन्क्रिप्ट करता है, जिससे वे सुरक्षित रहते हैं, भले ही कर्मचारी कहीं से भी काम कर रहे हों।
Proton Pass आपको बिना किसी अतिरिक्त भार के 2-एफए और पासवर्ड नियमों जैसी सुरक्षा नीतियों को आसानी से लागू करने में सक्षम बनाता है।
साझा खाते कई टीमों के लिए एक वास्तविकता हैं, लेकिन ईमेल या स्प्रेडशीट का इस्तेमाल करके लॉगइन जानकारी शेयर करना सुरक्षित नहीं है। पासवर्ड मैनेजर प्रमाण शेयर करना आसान और सुरक्षित बनाते हैं।
पहले दिन से ही सुरक्षित पासवर्ड प्रबंधन
चाहे आपका उद्योग कोई भी हो या कंपनी का साइज़ कुछ भी हो, पासवर्ड का गलत प्रबंधन आपकी वृद्धि में बाधा बन सकता है। यहां बताया गया है कि स्टार्टअप के लिए पासवर्ड मैनेजर आपके संगठन को कैसे लाभ पहुंचाता है।
पासवर्ड से जुड़ी खराब आदतें हर साइज़ के व्यवसायों को लीक के जोखिम में डालती हैं। Proton Pass कमज़ोर और दोबारा इस्तेमाल किए गए पासवर्ड और गलत प्रमाण स्टोरेज को खत्म करता है। हर खाता के लिए अपने आप मज़बूत, अद्वितीय पासवर्ड स्टोर और जनरेट करें, जबकि ऑटोफिल क्षमताएं लॉगइन को आसान बनाए रखती हैं।
अपने शुरुआती सेटअप से लेकर टीम के सदस्यों को ऑनबोर्ड और ऑफ़बोर्ड करने तक, आप यह सब एक केंद्रीकृत डैशबोर्ड से मिनटों में कर सकते हैं जो सहज और इस्तेमाल में आसान है — किसी आईटी टीम की आवश्यकता नहीं है।
एन्क्रिप्ट की गई तिजोरियां अलग-अलग स्थानों पर काम करने वाली टीमों को सुरक्षित रूप से प्रमाण स्टोर और शेयर करने की सुविधा देती हैं, जिससे वे ताक-झांक करने वालों की चिंता किए बिना कंपनी सेवाओं में लॉगइन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आपको विस्तृत अनुमति नियंत्रण मिलता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि केवल सही लोगों के पास ही एक्सेस हो।
छोटे व्यवसायों के लिए तय की गई कीमतों पर एंटरप्राइज़-स्तरीय सुरक्षा का लाभ उठाएं, जिससे आपका खर्च बढ़ाए बिना आपको मानसिक शांति मिलती है।
Proton Pass for Business की खासियतें

आपके सभी पासवर्ड शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित हैं। केवल आप ही उन्हें एक्सेस कर सकते हैं।

कमज़ोर या दोबारा इस्तेमाल किए गए पासवर्ड की सूचना प्राप्त करें और बेहतर सुरक्षा के लिए उन्हें आसानी से बदलें।

इन-बिल्ट Pass Monitor लीक हुए प्रमाण के लिए डार्क वेब को भी स्कैन करता है ताकि आप तुरंत प्रतिक्रिया दे सकें।

पासवर्ड, 2-एफए और डेटा शेयरिंग नीतियां बनाएं और लागू करें जो आपके स्टार्टअप की अनूठी सुरक्षा ज़रूरतों को पूरा करती हैं।

उपयोग के मामलों के आधार पर एक्सेस दें ताकि कर्मचारियों को केवल उन्हीं संसाधनों तक एक्सेस मिले जिनकी उन्हें आवश्यकता है।

खाता टेकओवर के जोखिम को कम करें। अपने पासवर्ड के साथ-साथ पासकी को स्टोर और सिंक करें।

अपने सभी गोपनीय व्यावसायिक डेटा को सुरक्षित रखने के लिए Proton Pass पर बैंक कार्ड, नोट्स, फ़ाइलें और पहचान दस्तावेज़ स्टोर करें।

Proton Sentinel संदिग्ध लॉगइन प्रयासों का पता लगाता है और सभी लॉगइन और परिवर्तनों के सुरक्षा लॉग बनाए रखता है।
आसानी से सुरक्षित रहने के लिए टीमों द्वारा विश्वसनीय
Proton Pass के साथ अपने व्यावसायिक डेटा को सुरक्षित रखें
शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए प्रमाण
आसान टीम ऑनबोर्डिंग — किसी आईटी कौशल की आवश्यकता नहीं
साझा तिजोरियों के साथ सुरक्षित पासवर्ड शेयरिंग
इन-बिल्ट पासवर्ड जेनरेटर और ऑटोफिल
किफ़ायती, पारदर्शी मूल्य निर्धारण
निजता और विश्वास के लिए Proton की प्रतिष्ठा का समर्थन प्राप्त

व्यवसाय पासवर्ड मैनेजर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- स्टार्टअप को पासवर्ड मैनेजर की आवश्यकता क्यों होती है?
- Proton Pass रिमोट वर्कर्स को कैसे सुरक्षित रखता है?
- पासवर्ड के लिए सर्वोत्तम तौर-तरीके क्या हैं?
- क्या मुझे Proton Pass for Business सेटअप करने के लिए किसी आईटी टीम की आवश्यकता है?
- स्टार्टअप के लिए Proton Pass for Business अन्य पासवर्ड मैनेजरों से किस प्रकार अलग है?
