NIST पासवर्ड सिफारिशों(नई विंडो) का नवीनतम अपडेट आ गया है, और ये इस बात को बदल रहे हैं कि हम पासवर्ड को कैसे देखते हैं, जिसमें उपयोगिता को जटिलता पे वरीयता दी जाती है।

क्या आपको इसकी परवाह करनी चाहिए? हां। NIST दिशानिर्देश सिर्फ उन सर्वोत्तम प्रथाओं को दर्शाते हैं जिनका पालन हर किसी को करना चाहिए, बल्कि ये सुरक्षा अनुपालन को भी प्रभावित करते हैं। इन दिशानिर्देशों से पीछे रहने का मतलब HIPAA, GDPR और GLBA जैसे नियामक ढांचों का अनुपालन न करना हो सकता है, जिससे असफल ऑडिट और महंगे जुर्माने का खतरा रहता है। ये गाइड आपको मुख्य बदलावों को समझने और उन्हें अपने व्यवसाय में सबसे बेहतर तरीके से लागू करने में मदद करेगी।

NIST पासवर्ड दिशानिर्देश क्या हैं?

NIST पासवर्ड दिशानिर्देश, National Institute of Standards and Technology(नई विंडो) नाम की एक अमेरिकी संघीय एजेंसी द्वारा प्रकाशित सुरक्षा मानक हैं। ये दिशानिर्देश विभिन्न उद्योगों में पासवर्ड नीतियों की नींव बनाते हैं, और सरकार जैसे कुछ क्षेत्रों में ये अनिवार्य हैं।

ये दिशानिर्देश वास्तविक दुनिया के शोध के आधार पे बनाए जाते हैं और पासवर्ड सुरक्षा के बारे में सिर्फ अनुमान नहीं हैं। इसीलिए प्रमुख अनुपालन ढांचे अक्सर NIST पासवर्ड सिफारिशों से आकार लेते हैं, और इसीलिए इन्हें लागू करने से आपकी सुरक्षा स्थिति और नियामक अनुपालन मजबूत होता है।

2025 NIST पासवर्ड आवश्यकताएं

अपडेट की गई NIST पासवर्ड आवश्यकताओं की एक झलक यहां दी गई है:

1. लंबे पासवर्ड इस्तेमाल करें

NIST पासवर्ड की न्यूनतम लंबाई 8 अक्षर और अधिकतम 64 अक्षर की सिफारिश करता है। लंबे पासवर्ड हैक करना मुश्किल होता है, क्योंकि वे छोटे लेकिन जटिल पासवर्डों से ज़्यादा अनोखे होते हैं, जो अक्सर किसी अनुमानित पैटर्न का पालन करते हैं।

2. जटिलता की आवश्यकताएं हटाएं

ऊपर दिए गए दिशानिर्देश के आधार पे, विशेष अक्षरों की आवश्यकताएं जटिल पासवर्ड बनाती हैं जो दुर्भाग्य से अनुमानित पैटर्न की ओर ले जाते हैं, जिन्हें हैकर्स आसानी से पहचान सकते हैं। इसके बजाय, स्पेस समेत सभी प्रकार के अक्षर स्वीकार करें, और कर्मचारियों को अपने पासवर्ड के लिए अनोखे और याद रहने वाले वाक्यांश बनाने के लिए प्रोत्साहित करें, जिन्हें पासफ्रेज़ भी कहा जाता है।

3. अब जबरन पासवर्ड रीसेट नहीं

जबरन पासवर्ड रीसेट सिर्फ तब लागू किया जाना चाहिए जब छेड़छाड़ के सबूत हों। अन्यथा, कर्मचारियों को हर कुछ महीनों में अपने पासवर्ड रीसेट करने के लिए मजबूर करना एक गलत प्रथा मानी जाती है, क्योंकि NIST ने पाया है कि इससे पासवर्ड सुरक्षा दरअसल कमजोर होती है।

4. एक पासवर्ड ब्लॉकलिस्ट बनाकर रखें

NIST सिफारिश करता है कि व्यवसाय आसानी से शोषण योग्य पासवर्ड जैसे “1234”, या कर्मचारी या व्यवसाय के नाम के रूपांतर शामिल करने वाले पासवर्डों के इस्तेमाल को रोकने के लिए एक पासवर्ड ब्लॉकलिस्ट बनाकर रखें। इसके अलावा, ये ये भी सिफारिश करता है कि पासवर्ड-जांच सेवाओं का इस्तेमाल किया जाए ताकि ये सुनिश्चित हो कि कर्मचारी ऐसे छेड़छाड़ किए गए पासवर्ड इस्तेमाल न करें जो लीक में उजागर हुए हैं।

5. सुरक्षा प्रश्नों और संकेतों को खत्म करें

ज्ञान आधारित पुनर्प्राप्ति संकेत और प्रश्न, जैसे “आपका पहला पालतू जानवर कौन था?”, एक पुरानी प्रथा हैं। इनके जवाब सोशल मीडिया के जरिए आसानी से पता लगाए जा सकते हैं। इसके बजाय, रीसेट के दौरान पुनर्प्राप्ति लिंक और सत्यापन कोड जैसी सुरक्षित पुनर्प्राप्ति विधियों पे भरोसा करें।

6. आधुनिक सुरक्षा टूल्स इस्तेमाल करें

असफल लॉगइन प्रयासों की संख्या सीमित करना, मल्टी-फैक्टर सत्यापन (MFA) के इस्तेमाल की मांग करना, और एंटरप्राइज़ पासवर्ड मैनेजर जैसे टूल्स का उपयोग करना, आधुनिक साइबर खतरों के खिलाफ जरूरी सुरक्षा देता है और छेड़छाड़ का पता लगाने में मदद करता है।

NIST पासवर्ड आवश्यकताओं में क्या बदलाव हुए हैं?

पुराने NIST पासवर्ड दिशानिर्देशनए NIST पासवर्ड दिशानिर्देश
पासवर्ड की लंबाई8-16 अक्षरों तक सीमित करें64 अक्षरों तक के लंबे पासवर्ड
अक्षर जटिलताप्रोत्साहितजरूरी नहीं
अनिवार्य पासवर्ड बदलावहर महीने जरूरीसिर्फ छेड़छाड़ होने पे
पासवर्ड ब्लॉकलिस्टबुनियादी शब्दलीक हुए पासवर्ड, पैटर्न, और आम रूपांतर
पुनर्प्राप्ति विधियांसुरक्षा प्रश्नलिंक और सत्यापन कोड
अतिरिक्त एहतियातMFA और पासवर्ड मैनेजर

NIST पासवर्ड सिफारिशों को कैसे लागू करें

अपडेट की गई NIST पासवर्ड सिफारिशों को लागू करना नियामक ढांचों के साथ अनुपालन बनाए रखने के लिए जरूरी है। भले ही आप इन ढांचों से बंधे न हों, ये दिशानिर्देश आपकी सुरक्षा स्थिति को बेहतर बनाएंगे और आपके व्यवसाय की सुरक्षा करेंगे। इन्हें लागू करने का तरीका यहां दिया गया है।

  • ऑडिट करें: नए NIST दिशानिर्देशों के मुकाबले मौजूदा नीतियों की समीक्षा करें ताकि पुरानी आवश्यकताओं को पहचाना जा सके जिन्हें अपडेट करना है।
  • अपने सिस्टम अपडेट करें: नए दिशानिर्देशों के अनुसार सत्यापन सिस्टम दोबारा कॉन्फ़िगर करें, जैसे लंबे पासवर्ड की अनुमति देना और कोई समय खत्म होने की सीमा न होना।
  • अपनी ब्लॉकलिस्ट बनाएं: अपनी ब्लॉकलिस्ट बनाने के लिए लीक डेटाबेस के खिलाफ स्क्रीनिंग लागू करें। इसके अलावा, अपनी ब्लॉकलिस्ट में कर्मचारी या कंपनी से जुड़े शब्द और उनके रूपांतर और आम पैटर्न शामिल करें।
  • सुरक्षा परतों को मजबूत करें: लॉगइन प्रयासों को सीमित करने और दोबारा प्रयास में देरी जैसे उपाय लागू करें, और अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए MFA का इस्तेमाल करें।
  • पासवर्ड प्रबंधन टूल्स इस्तेमाल करें: पासवर्ड बनाने और स्टोरेज को ऑटोमेट करने के लिए कर्मचारियों को पासवर्ड मैनेजर जैसे टूल्स से लैस करें। ये टूल्स पासवर्ड दोबारा इस्तेमाल करने को खत्म करते हैं और अच्छी पासवर्ड प्रथाओं को सुनिश्चित करते हैं।
  • बदलावों की जानकारी दें: अपने कर्मचारियों को बदलावों के बारे में बताएं, और जहां जरूरी हो, पासवर्ड प्रबंधन टूल्स के इस्तेमाल पे ट्रेनिंग दें।

NIST पासवर्ड दिशानिर्देशों का अनुपालन बनाए रखने के लिए Proton Pass इस्तेमाल करें

Proton Pass एक व्यवसाय पासवर्ड मैनेजर है जो NIST पासवर्ड दिशानिर्देशों का अनुपालन आसान बनाता है। निजता को ध्यान में रखकर बनाया गया और शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से पूरी तरह सुरक्षित, इसके जरिए आप अपनी सभी पासवर्ड जरूरतों को बेहतर मन की शांति के साथ आसानी से संभाल सकते हैं।

Proton Pass की कई खासियतें NIST पासवर्ड सिफारिशों को पूरा करती हैं। आप लंबे और अनोखे पासवर्ड बना सकते हैं, लॉगइन ऑटोमेट कर सकते हैं, और 2-एफए जैसी सुरक्षा नीतियों को लागू कर सकते हैं। Proton Pass आपकी टीमों को ऐसा टूल भी देता है जिससे इन दिशानिर्देशों का पालन सबसे आसान रास्ता बन जाता है। ये GDPR, HIPAA, और अन्य डाटा सुरक्षा मानकों के भी पूरी तरह अनुरूप है, जिससे आपकी अनुपालन प्रक्रिया आसान हो जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पूरे NIST पासवर्ड दिशानिर्देश कहां पढ़े जा सकते हैं?

पूरे NIST पासवर्ड दिशानिर्देश(नई विंडो) NIST वेबसाइट पे उपलब्ध हैं।

क्या NIST पासवर्ड आवश्यकताएं सभी व्यवसायों के लिए अनिवार्य हैं?

NIST पासवर्ड आवश्यकताएं संघीय एजेंसियों के लिए अनिवार्य हैं। अन्य व्यवसायों के लिए ये दिशानिर्देश अनिवार्य नहीं हैं, लेकिन HIPAA जैसे अनुपालन ढांचों के जरिए ये जरूरी हो सकते हैं। ऑडिटर और कॉन्ट्रैक्टर भी NIST अनुपालन की मांग कर सकते हैं।

NIST पासवर्ड सिफारिशों के अनुसार, एक पासवर्ड कितना लंबा होना चाहिए?

NIST सिफारिश करता है कि पासवर्ड कम से कम आठ अक्षर लंबे हों, जिनकी अधिकतम सीमा 64 अक्षर है। ये जटिलता की बजाय लंबी लंबाई वाले पासवर्ड या पासफ्रेज़ को प्रोत्साहित करता है, क्योंकि वे ज़्यादा अनोखे और हैक करने में मुश्किल होते हैं।

मजबूत पासवर्ड कैसे बनाएं?

मजबूत पासवर्ड बनाने की कुंजी है अनुमानित पैटर्न, पहचान योग्य जानकारी, और दोबारा इस्तेमाल किए गए पासवर्डों से बचना। लंबे और अनोखे पासवर्ड इस्तेमाल करें जो यादृच्छिक शब्दों को लंबे वाक्यांशों में जोड़ते हैं, जैसे “lava-milk-nose-noise”, या ऐसे वाक्यांश और वाक्य जो आपके लिए मायने रखते हैं। एक पासवर्ड मैनेजर भी आपके लिए अपने आप एक मजबूत पासवर्ड बना सकता है।

अब भी ये नहीं सुनिश्चित हैं कि लंबा, मजबूत पासवर्ड सबसे बेहतर कैसे बनाएं और पासवर्ड मैनेजर के लिए साइनअप नहीं करना चाहते? इसके बजाय हमारे पासवर्ड जेनरेटर टूल का इस्तेमाल करें।

पासवर्ड मैनेजर NIST पासवर्ड दिशानिर्देशों में कैसे फिट होते हैं?

Proton Pass जैसा पासवर्ड मैनेजर लंबे, अनोखे पासवर्ड बनाकर और दोबारा इस्तेमाल किए गए पासवर्डों को खत्म करके व्यवसायों को NIST पासवर्ड दिशानिर्देशों का पालन करने में मदद करता है। दरअसल, NIST दिशानिर्देश पासवर्ड मैनेजर को मजबूत पासवर्ड बनाने का एक असरदार टूल बताते हैं और इनके इस्तेमाल की सिफारिश करते हैं।

Proton Pass इस अनुपालन को और आगे ले जाता है। अपने कर्मचारियों के लिए लंबे, अनोखे पासवर्ड बनाने के अलावा, ये लॉगइन ऑटोमेट करता है और 2-एफए जैसी सुरक्षा नीतियों को लागू करता है, और शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट है, यानी कोई भी आपके पासवर्ड तक अनधिकृत एक्सेस नहीं ले सकता।