यूरोपीय विकल्प > पासवर्ड मैनेजर
यूरोपीय पासवर्ड मैनेजर ऐप
पासवर्ड मैनेजर आपके सबसे कीमती और संवेदनशील डाटा को व्यवस्थित करने में मदद करते हैं। ये ऐसे टूल हैं जिनसे आपके ऑनलाइन खातों में लॉगइन करना आसान और सुरक्षित हो जाता है और आपकी डिजिटल पहचान की सुरक्षा होती है।
अगर आपका पासवर्ड मैनेजर US-आधारित है, तो आपका डाटा US कानूनों और कानूनी प्रक्रियाओं के अधीन है, जो शायद यूरोपीय कानून के तहत अपेक्षित निजता सुरक्षा नहीं देते। बड़े पैमाने पर देखें तो, अमेरिकी टेक पर यूरोप की अत्यधिक निर्भरता ने लोगों की डिजिटल ज़िंदगी का बढ़ता हिस्सा कुछ चुनिंदा अमेरिकी कंपनियों के हवाले कर दिया है, जिनके विशाल, डाटा-आधारित इकोसिस्टम लोगों की प्रोफाइल बनाते हैं और उन पर नज़र रखते हैं।
खुशकिस्मती से, US-आधारित पासवर्ड मैनेजर और दूसरे डिजिटल टूल के कई सुरक्षित, भरोसेमंद यूरोपीय विकल्प उपलब्ध हैं।

Proton Pass
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
आपकी ऑनलाइन पहचान के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया गया पासवर्ड मैनेजर
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित डेटा
- बिल्ट-इन नेटिव ईमेल नकली-नाम, जो Proton के अपने SimpleLogin इंफ्रास्ट्रक्चर से चलते हैं और पूरी दो-तरफा गुमनाम ईमेलिंग की सुविधा देते हैं
- पूरी तरह कस्टमाइज किया जा सकने वाली सुरक्षित शेयरिंग
- बिल्ट-इन TOTP ऑथेंटिकेटर
- कमजोर पासवर्ड के अलर्ट
- डार्क वेब मॉनिटरिंग
- एडमिन के लिए एक्सेस मैनेजमेंट
- एक पूरे निजी इकोसिस्टम का हिस्सा
- Windows, macOS, iOS, Android, Linux और वेब के लिए ऐप, साथ में एक CLI
- ओपन सोर्स और स्वतंत्र ऑडिट किया गया
- GDPR के अनुरूप
- ISO 27001 सर्टिफाइड और SOC 2 Type II प्रमाणित
Passbolt
मुख्यालय: लक्ज़मबर्ग
सुरक्षा और IT टीमों के लिए एक सेल्फ-होस्ट करने लायक पासवर्ड मैनेजर
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित डाटा
- इसे सेल्फ-होस्ट या क्लाउड पे संभाला जा सकता है
- सुरक्षित पासवर्ड शेयरिंग
- बिल्ट-इन TOTP ऑथेंटिकेटर
- कमजोर पासवर्ड के अलर्ट
- एडमिन के लिए एक्सेस मैनेजमेंट
- कोई डार्क वेब मॉनिटरिंग नहीं
- GDPR कम्प्लायंट और SOC 2 Type II प्रमाणित
- एडमिन के लिए एक्सेस मैनेजमेंट
- Android, iOS, Windows, macOS और वेब के लिए ऐप, साथ में एक CLI
- कोई ईमेल नकली-नाम नहीं
- ओपन सोर्स
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐⭐
KeePassXC
मुख्यालय: जर्मनी
एक छोटी वॉलंटियर टीम द्वारा बनाया गया और पूरी तरह दान से वित्तपोषित
- पूरी तरह हार्डवेयर-आधारित शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित डाटा
- कोई डाटा क्लाउड में स्टोर नहीं किया जाता
- असली ऑफलाइन, हार्डवेयर से अलग-थलग मल्टी-फैक्टर सुरक्षा
- लोकल नेटवर्क या एन्क्रिप्ट की गई फ़ाइलों के ज़रिए तिजोरी फोल्डर की पीयर-टू-पीयर सिंकिंग
- बिल्ट-इन TOTP ऑथेंटिकेटर
- कमजोर पासवर्ड के अलर्ट
- कोई ईमेल नकली-नाम नहीं
- Windows, macOS और Linux पर उपलब्ध, साथ में एक CLI; कोई वेब ऐप नहीं
- ओपन सोर्स और स्वतंत्र रूप से ऑडिट किया गया
- GDPR के अनुरूप
- ISO 27001 सर्टिफाइड या SOC 2 Type II प्रमाणित नहीं
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐⭐
Bitdefender SecurePass
मुख्यालय: रोमानिया
Bitdefender के एंटीवायरस सूट के साथ बंडल किया गया, शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया गया पासवर्ड प्रोटेक्शन
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित डाटा
- सुरक्षित पासवर्ड शेयरिंग
- Free plan एक ही डिवाइस पे एक ही खाते तक सीमित
- Android, iOS, Windows, macOS और वेब के लिए ऐप; कोई CLI नहीं
- कोई ईमेल नकली-नाम नहीं
- बिल्ट-इन TOTP ऑथेंटिकेटर
- कमजोर पासवर्ड के अलर्ट
- डार्क वेब मॉनिटरिंग सिर्फ किसी बड़े बंडल में अपग्रेड करने पे मिलती है
- ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी पर बना; कंज्यूमर ऐप क्लोस-सोर्स हैं
- GDPR के अनुरूप
- ISO 27001 सर्टिफाइड और SOC 2 Type II प्रमाणित
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆
heylogin
मुख्यालय: जर्मनी
मास्टर पासवर्ड की जगह हार्डवेयर सुरक्षा चिप के इर्द-गिर्द बना
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित डाटा
- दो-फैक्टर सत्यापन डिफॉल्ट रूप से चालू
- स्मार्टफोन, सिक्योरिटी की, स्मार्टवॉच या Touch ID / Windows Hello के ज़रिए लॉगइन करें
- कमजोर पासवर्ड के अलर्ट
- कोई डार्क वेब मॉनिटरिंग नहीं
- कोई ईमेल नकली-नाम नहीं
- क्लोस सोर्स
- GDPR कंप्लाएंट
- ISO 27001 प्रमाणित है, लेकिन SOC 2 Type II सत्यापित नहीं है
- सभी ब्राउज़र और डिवाइस पे उपलब्ध
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆
Hypervault
मुख्यालय: बेल्जियम
डुअल तिजोरी वाला बिज़नेस पासवर्ड मैनेजर
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित डाटा
- निजी और ऑफ़िस आइटम के लिए डुअल तिजोरी सिस्टम
- बिल्ट-इन TOTP ऑथेंटिकेटर
- समय-आधारित सुरक्षित टीम शेयरिंग
- कमजोर पासवर्ड के अलर्ट
- कोई डार्क वेब मॉनिटरिंग नहीं
- GDPR कंप्लाएंट और स्वतंत्र रूप से ऑडिट किया हुआ
- ISO 27001 सर्टिफाइड या SOC 2 Type II प्रमाणित नहीं
- क्लोस सोर्स
- कोई ईमेल नकली-नाम नहीं
- Android, iOS और वेब के लिए ऐप; डेस्कटॉप ऐप या CLI उपलब्ध नहीं
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐☆☆
नॉर्डपास
मुख्यालय: लिथुआनिया
NordVPN के पीछे वाली ही कंपनी Nord Security ने बनाया है
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित डाटा, जिसमें मेटाडाटा भी शामिल है
- बिल्ट-इन ईमेल मास्किंग, Nord सर्वर पे प्रोप्राइटरी वन-वे ईमेल फॉरवर्डिंग, जो सिर्फ़ प्रीमियम प्लैन के लिए है
- बिल्ट-इन TOTP ऑथेंटिकेटर
- कमजोर पासवर्ड के अलर्ट
- डार्क वेब मॉनिटरिंग
- Free plan एक ही डिवाइस पे एक ही खाते तक सीमित
- क्लोस सोर्स
- Windows, macOS, iOS, Android, Linux और वेब के लिए ऐप; CLI उपलब्ध नहीं
- GDPR के पूरी तरह कंप्लाएंट
- ISO 27001 सर्टिफाइड और SOC 2 Type II प्रमाणित
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆
यूरोपीय पासवर्ड मैनेजर क्यों चुनें?
बेहतर डाटा सुरक्षा पाएं
आपका डाटा यूरोपीय सर्वर पे होस्ट करने का मतलब है कि ये ज़्यादा सख़्त दिशानिर्देशों से सुरक्षित है। GDPR उन मक़सदों को सीमित करता है जिनके लिए आपका डाटा इकट्ठा और इस्तेमाल किया जा सकता है, प्रोवाइडर्स को इसे सुरक्षित रखने के लिए कहता है, और इसे स्टोर करने वालों को जवाबदेह बनाता है।
Big Tech से दूरी बनाएं
Big Tech के बनाए पासवर्ड मैनेजर, जैसे Google Authenticator या Microsoft Authenticator, पे भरोसा करने का मतलब है कि आप कंपनी के विज्ञापन-आधारित इकोसिस्टम में ही रहते हैं। एक स्वतंत्र, निजता-प्रथम विकल्प चुनने का मतलब है ऐसे प्रोवाइडर का इस्तेमाल करना जिसका बिज़नेस आपके डाटा के इर्द-गिर्द नहीं बना है।
सही ऑडिट ट्रेल रखें
यूरोपीय व्यवसायों को GDPR के अनुरूप होने की ज़रूरत है। GDPR-कंप्लाएंट पासवर्ड मैनेजर इस्तेमाल करने से, अगर कुछ गड़बड़ हो जाए तो सही रिकॉर्ड और इंसिडेंट लॉग तैयार करना आसान हो जाता है।
US निगरानी कानूनों के असर को सीमित करें
अमेरिकी पासवर्ड मैनेजर इस्तेमाल करने का मतलब है कि CLOUD Act के तहत कंपनी को अपना स्टोर किया डाटा, चाहे वो कहीं भी होस्ट हो, सौंपने के लिए कानूनी तौर पर मजबूर किया जा सकता है। यूरोपीय पासवर्ड मैनेजर आपका डाटा US की कानूनी अधिकार-सीमा से बाहर रखता है।
यूरोपीय पासवर्ड मैनेजर में क्या देखना चाहिए
आप इसे किसी भी मक़सद के लिए इस्तेमाल करें, किसी भी अच्छे पासवर्ड मैनेजर की आर्किटेक्चर में सुरक्षा के सिद्धांत बिल्ट-इन होने चाहिए। जिस पासवर्ड मैनेजर पे आप विचार कर रहे हैं, उसके बारे में ये कुछ बुनियादी सवाल पूछें:
क्या इसके सर्वर यूरोप में हैं?
क्या ये ओपन सोर्स है और स्वतंत्र रूप से ऑडिट किया गया है?
क्या कंपनी डाटा थर्ड पार्टी के साथ शेयर करती है या विज्ञापन दिखाती है?
क्या ये शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट है?
क्या आप पासवर्ड सुरक्षित रूप से शेयर कर सकते हैं?
क्या आप अपने ईमेल पते की सुरक्षा के लिए ईमेल नकली-नाम बना सकते हैं?
क्या पासवर्ड सभी प्लैटफॉर्म और डिवाइस पे सिंक होते हैं?
क्या ये डाटा लीक स्कैन करता है और कमज़ोर पासवर्ड के बारे में आपको अलर्ट करता है?
क्या इसमें आपके सभी स्टोर किए गए खातों को सुरक्षित रखने के लिए बिल्ट-इन TOTP ऑथेंटिकेटर है?
यूरोपीय पासवर्ड मैनेजर पे स्विच करने के टिप्स
अपने पासवर्ड सुरक्षित रूप से निर्यात करें
अपने पासवर्ड तभी निर्यात करें जब आप उन्हें अपने शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड पासवर्ड मैनेजर पे ले जाने के लिए तैयार हों।
बैकअप बनाएं
एहतियात के तौर पर, अपने निर्यात किए गए पासवर्ड का एन्क्रिप्टेड बैकअप रखें, ताकि आयात एरर से आपका सारा डाटा न चला जाए।
अपने निर्यात किए गए पासवर्ड मिटा दें
अपने पासवर्ड को नए पासवर्ड मैनेजर में आयात करने के बाद, निर्यात की गई फ़ाइल मिटा दें। इसे अपने डिवाइस पे रखना सुरक्षित नहीं है।
दो-फैक्टर सत्यापन सेटअप करें
बेहतर सुरक्षा के लिए, अपने सबसे संवेदनशील डाटा को सुरक्षित रखने के लिए बायोमेट्रिक अनलॉक या हार्डवेयर की का इस्तेमाल करके 2-एफए सेटअप करें।
कमज़ोर और दोहराए गए पासवर्ड अपडेट करें
अपने नए पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करके उन पासवर्ड को पहचानें जिन्हें अपडेट करने की ज़रूरत है, और अपने खातों को सुरक्षित रखें।
अपना डिफॉल्ट पासवर्ड मैनेजर बदलें
अपने सभी डिवाइस पे पासवर्ड ऑटोफिल की पसंद को अपने नए पासवर्ड मैनेजर में अपडेट करें, और पुराने को हटाएं।
यूरोपीय नहीं, लेकिन फिर भी Big Tech के पासवर्ड मैनेजर भी नहीं
Big Tech के डिफॉल्ट पासवर्ड मैनेजर से बाहर निकलने का यूरोपीय आधार ही एकमात्र तरीका नहीं है। यहां कुछ विकल्प दिए गए हैं जिन पर एक नज़र डालने लायक हैं। बस ये ध्यान रखें कि प्रोवाइडर का अधिकार-क्षेत्र अब भी तय करता है कि आपके डाटा पे कौन से कानून और सरकारी एक्सेस नियम लागू होते हैं।
बिटवार्डन
आधारित: कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
स्वतंत्र रूप से सत्यापित सुरक्षा दावों वाला ओपन सोर्स पासवर्ड मैनेजर
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित डाटा
- तीसरें-पार्टी ईमेल नकली-नाम इंटीग्रेशन; एपीआई के ज़रिए SimpleLogin और अन्य सर्विसेज़ से कनेक्ट करता है
- सुरक्षित लिंक शेयरिंग
- बिल्ट-इन TOTP ऑथेंटिकेटर
- कमजोर पासवर्ड के अलर्ट
- डार्क वेब मॉनिटरिंग
- वेंचर कैपिटल से वित्तपोषित
- GDPR के अनुरूप
- ISO 27001 सर्टिफाइड और SOC 2 Type II प्रमाणित
- ओपन सोर्स
- Windows, macOS, और Linux के लिए ऐप, साथ में एक CLI
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆
1Password
स्थित: टोरंटो, कनाडा
एक लोकप्रिय पासवर्ड मैनेजर जो यूनिफाइड एक्सेस मैनेजमेंट जैसे बिज़नेस टूल्स देता है
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित डाटा
- तीसरें-पार्टी ईमेल नकली-नाम इंटीग्रेशन; Fastmail की "Masked Email" खासियत के साथ इंटीग्रेट करता है
- बिल्ट-इन TOTP ऑथेंटिकेटर
- कमजोर पासवर्ड के अलर्ट
- डार्क वेब मॉनिटरिंग
- AI एजेंट अपनाने वाले बिज़नेस के लिए उपयुक्त
- क्लोस सोर्स
- GDPR के अनुरूप
- ISO 27001 सर्टिफाइड और SOC 2 Type II प्रमाणित
- Windows, macOS, और Linux के लिए ऐप, साथ में एक CLI
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐⭐⭐☆
Norton Password Manager
मुख्यालय: एरिज़ोना, अमेरिका
Norton Antivirus के पीछे वाली कंपनी का एक पासवर्ड मैनेजर
- पासवर्ड स्ट्रेंथ रिपोर्टिंग
- डार्क वेब मॉनिटरिंग
- कोई बिल्ट-इन TOTP ऑथेंटिकेटर नहीं
- पासवर्ड शेयर करने की सुविधा नहीं
- सीमित ऑटोफिल
- क्लोस सोर्स
- GDPR के अनुरूप
- ISO 27001 सर्टिफाइड और SOC 2 Type II प्रमाणित (सिर्फ कंपनी-स्तर पे)
- विज्ञापनों के लिए तीसरें-पार्टी के साथ व्यवहार संबंधी डाटा शेयर कर सकता है
- सिर्फ iOS, Android, और वेब के लिए ऐप; कोई डेस्कटॉप ऐप या CLI नहीं
Proton निजता स्कोर: ⭐⭐☆☆☆
यूरोपीय पासवर्ड मैनेजर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- यूरोपीय पासवर्ड मैनेजर क्या है?
- क्या यूरोपीय पासवर्ड मैनेजर ज़्यादा निजी होते हैं?
- क्या यूरोपीय पासवर्ड मैनेजर अमेरिकी जितने अच्छे होते हैं?
और अधिक यूरोपीय विकल्प देखें
पासवर्ड मैनेजर से आगे देख रहे हैं? ईमेल, ब्राउज़र, क्लाउड स्टोरेज, मैप्स और नेविगेशन, सोशल मीडिया, चैट और मैसेजिंग आदि में यूरोपीय विकल्प खोजें।