Proton होमपेज

खाता मॉनिटर

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
सुरक्षा व निजता

खाता मॉनिटर सभी Proton खातों के लिए उपलब्ध एक मुफ्त सुरक्षा सेटिंग है। ये आपको अपनी खाता सेटिंग से साइनइन की कोशिशों और अन्य खाता प्रबंधन चहलपहल की निगरानी करने देता है।

अगर आपको शक हो कि कोई और आपके खाते को बिना अनुमति एक्सेस कर रहा है, तो इस खासियत का इस्तेमाल करके आप जांच सकते हैं कि उसने साइनइन की कोशिश की या नहीं और वो सफल हुआ या नहीं।

खाता मॉनिटर डिफॉल्ट रूप से सक्षम नहीं होता। इवेंट की निगरानी शुरू करने के लिए, आपको अपनी खाता सेटिंग में ये खासियत सक्षम करनी होगी।

प्लैन
सभी मुफ्त और पैसे वाले प्लैन

सेवाएं
सभी Proton सेवाएं, जिनमें Mail(नई विंडो), VPN(नई विंडो), Calendar(नई विंडो), Drive(नई विंडो), Pass(नई विंडो) शामिल हैं

इस लेख में

खाता मॉनिटर का इस्तेमाल कैसे करें

खाता मॉनिटर सक्षम करें

  1. account.proton.me पे साइनइन करें और अपनी सेटिंग खोलें
  2. साइडबार से सुरक्षा व निजता चुनें।
  3. खाता मॉनिटर तक स्क्रॉल करें और खाता मॉनिटर टॉगल सक्षम करें।

खाता मॉनिटर सक्षम है। आगे होने वाले साइनइन इवेंट के रिकॉर्ड यहां दिखेंगे।

घटनाएँ देखें

  1. account.proton.me पे साइनइन करें और अपनी सेटिंग खोलें
  2. साइडबार से सुरक्षा व निजता चुनें।
  3. खाता मॉनिटर तक स्क्रॉल करें।

आपको इवेंट की एक सूची दिखेगी। यहां से आप:

  • फिर लोड करें: नवीनतम इवेंट देखने के लिए टेबल रीफ्रेश करें।
  • मिटाएं: टेबल से सभी इवेंट मिटा दें।
  • निर्यात करें: इवेंट को CSV फ़ाइल के रूप में डाउनलोड करें।

विस्तृत घटनाएँ सक्षम करें

अपनी खाता चहलपहल को करीब से देखने के लिए, विस्तृत घटनाएँ सक्षम करें टॉगल चालू करें।

खाता मॉनिटर अक्षम करें

खाता मॉनिटर अक्षम करने से हमारे सिस्टम से सभी इवेंट रिकॉर्ड हमेशा के लिए मिट जाएंगे।

  1. account.proton.me पे साइनइन करें और अपनी सेटिंग खोलें
  2. साइडबार से सुरक्षा व निजता चुनें।
  3. खाता मॉनिटर तक स्क्रॉल करें और खाता मॉनिटर टॉगल अक्षम करें।

4. चेतावनी पढ़ें। अगर आप पक्के तौर पर जारी रखना चाहते हैं, तो खाता मॉनिटर अक्षम करें पर क्लिक करें।

Picture of confirmation pop-up saying "Disabling account monitor will permanently delete all event records. Are you sure you want to continue"?

खाता मॉनिटर अक्षम है। आपके खाते के लिए साइनइन की कोशिशें दिखाना बंद हो जाएगा, और मौजूदा इवेंट रिकॉर्ड हमेशा के लिए मिटा दिए जाएंगे।

Proton for Business के लिए खाता मॉनिटर

सभी सदस्य: Proton संगठन का हर सदस्य इस आर्टिकल के चरणों का इस्तेमाल करके अपने खातों की निगरानी कर सकता है।

एडमिनिस्ट्रेटर: Proton for Business एडमिन पैनल में एडमिनिस्ट्रेटर अपने संगठन के सभी लोगों के इवेंट भी देख सकते हैं। जानें कि Proton के बिज़नेस खाता मॉनिटर को एक्सेस कैसे करें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me