Proton होमपेज

Proton Calendar में कार्यक्रम के न्योते अपने-आप कैसे जोड़ें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
कार्यक्रम संभालें
Proton Calendar का इस्तेमाल

आपके Proton Mail(नई विंडो) इनबॉक्स में आने वाले कार्यक्रम के न्योते अब अपने-आप आपके कैलेंडर में जुड़ जाते हैं। हालांकि, होस्ट को आपकी भागीदारी दिखाने के लिए आपको न्योते का जवाब देना ज़रूरी है.

अगर आप किसी न्योते को स्वीकार करते हैं या अस्थायी करार करते हैं, तो आपको डिफॉल्ट सूचनाएं मिलेंगी। बिना जवाब वाले या इंकार किए गए न्योते की सूचनाएं आपको तब तक नहीं मिलेंगी, जब तक आप उसे मैन्युअल रूप से कार्यक्रम में जोड़ नहीं देते।

आपके डिफॉल्ट कैलेंडर में जोड़े गए सभी कार्यक्रम के न्योते अन्य कैलेंडर में ले जाए जा सकते हैं। कैलेंडर में किए गए बदलाव सिर्फ आपको दिखते हैं, और जवाब हमेशा उस ईमेल पते से भेजे जाते हैं जिसे कार्यक्रम का न्योता मिला था। सभी कार्यक्रम के अपडेट भी अपने-आप आपके कैलेंडर में दिखाई देंगे।

Proton Calendar के सुरक्षा मॉडल के बारे में और जानें

न्योते अपने-आप जोड़ने की सुविधा कैसे अक्षम करें

यह खासियत डिफॉल्ट रूप से चालू रहती है, लेकिन इसे Proton Mail के वेब ऐप और Android ऐप पर अक्षम किया जा सकता है।

Proton Mail वेब पर

  1. calendar.proton.me(नई विंडो) पे अपने Proton खाते में साइन इन करें।
  2. सेटिंग → सभी सेटिंग → सामान्य (बाईं साइडबार) → आमंत्रण चुनें।
  3. खासियत को बंद करने के लिए टॉगल पे क्लिक करें।

Android ऐप पर

  1. Android के लिए Proton Calendar ऐप खोलें और हैमबर्गर मेन्यू (≡) पे टैप करें। 
  2. सेटिंग → सामान्य चुनें। 
  3. खासियत को बंद करने के लिए टॉगल पे टैप करें।

नोट: अभी किसी लंबित न्योते को पूरी तरह से हटाने का कोई तरीका नहीं है। इसका मतलब ये है कि “नहीं” पे क्लिक करने के बाद भी इवेंट आपके कैलेंडर में काटा हुआ दिखता रहेगा।

ऐसा होने से रोकने के लिए, “कैलेंडर में लंबित न्योते जोड़ें” विकल्प को अक्षम करें :

  1. Proton Calendar(नई विंडो) पे अपने खाते में लॉगइन करें
  2. सेटिंग → सामान्य → आमंत्रण पे जाएं
  3. “कैलेंडर में जोड़ें और लंबित के रूप में मार्क करें” को अनचेक करें

इस विकल्प को अक्षम करने के बाद, आमंत्रण अब अपने-आप लंबित के रूप में आपके कैलेंडर में नहीं जोड़े जाएंगे।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me