Proton होमपेज

इनबॉक्स से कैलेंडर में एक इवेंट जोड़ें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Calendar का इस्तेमाल

कैलेंडर अटैचमेंट (ICS फाइल) वाला ईमेल मिलने पे इवेंट Proton Mail इनबॉक्स से Proton Calendar में जोड़े जा सकते हैं। न्योतों को सीधे Proton Mail से स्वीकार या अस्वीकार किया जा सकता है और ये अपने आप आपके कैलेंडर में जुड़ जाते हैं।

प्लैन
सभी मुफ्त और पैसे वाले प्लैन

प्लैटफॉर्म
वेब, Windows, macOS, Linux, Android, iOS और iPadOS पे Proton

इवेंट न्योतों को अपने Proton Calendar में कैसे जोड़ें

Windows, macOS, और Linux

नोट: किसी दूसरे ईमेल पते से Proton Mail इनबॉक्स में फॉरवर्ड किए गए न्योतों का जवाब नहीं दिया जा सकता।

1. Proton Mail ऐप खोलें।

2. न्योता ईमेल खोलें।

3. ईमेल के सबसे ऊपर इवेंट की जानकारी दिखेगी।

open proton mail app

4. Yes, Maybe, या No पे क्लिक करके अपना जवाब पक्का करें।

attending

5. इवेंट अपने आप आपके Proton Calendar में जुड़ जाएगा, और आपका जवाब आयोजक को भेज दिया जाएगा।

event in proton calendar

Proton Calendar में अपना जवाब कभी भी बदला जा सकता है।

i. ऊपर बाईं तरफ के ऐप बटन पे क्लिक करके Proton Calendar ऐप में जाएं:

app button

ii. कैलेंडर ऐप चुनें:

Calendar app

iii. इवेंट पे क्लिक करें और शामिल होंगे? ड्रॉपडाउन मेन्यू से नया जवाब चुनें।

new event

अगर आप या इवेंट आयोजक इवेंट बदलते या रद्द करते हैं, तो कैलेंडर अपने आप अपडेट हो जाएगा।

calendar update

वेब पे Proton

नोट: किसी दूसरे ईमेल पते से Proton Mail इनबॉक्स में फॉरवर्ड किए गए न्योतों का जवाब नहीं दिया जा सकता।

1. mail.proton.me(नई विंडो) पे साइन इन करें

2. न्योता ईमेल खोलें।

3. ईमेल के सबसे ऊपर इवेंट की जानकारी दिखेगी।

event details

4. Yes, Maybe, या No पे क्लिक करके अपना जवाब पक्का करें।

attending

5. इवेंट अपने आप आपके Proton Calendar(नई विंडो) में जुड़ जाएगा, और आपका जवाब आयोजक को भेज दिया जाएगा।

event in proton calendar

अगर आप या इवेंट आयोजक इवेंट बदलते या रद्द करते हैं, तो कैलेंडर अपने आप अपडेट हो जाएगा।

Android, iOS, और iPadOS

नोट: किसी दूसरे ईमेल पते से Proton Mail इनबॉक्स में फॉरवर्ड किए गए न्योतों का जवाब नहीं दिया जा सकता।

1. Proton Mail ऐप खोलें।

2. न्योता ईमेल खोलें।

Android invitation

3. ईमेल के सबसे ऊपर इवेंट की जानकारी दिखेगी।

event details 2

4. Yes, Maybe, या No पे क्लिक करके अपना जवाब पक्का करें।

Attending android

5. इवेंट अपने आप आपके Proton Calendar में जुड़ जाएगा, और आपका जवाब आयोजक को भेज दिया जाएगा।

proton calendar on android

Proton Calendar ऐप में इवेंट पे क्लिक करके और नीचे शामिल होंगे? फील्ड से नया जवाब चुनकर इवेंट का जवाब कभी भी बदला जा सकता है।

android attending field

अगर आप या इवेंट आयोजक इवेंट बदलते या रद्द करते हैं, तो कैलेंडर अपने आप अपडेट हो जाएगा।

Proton Mail इनबॉक्स से इवेंट और रिमाइंडर जोड़ें

Proton Calendar अपॉइंटमेंट रिमाइंडर, बुकिंग कन्फर्मेशन और कॉन्फ्रेंस रजिस्ट्रेशन जैसे ईमेल से इवेंट जोड़ देगा।

जिन ईमेल का जवाब देने की ज़रूरत नहीं होती, उनमें न्योतों के लिए इस्तेमाल होने वाले Yes, Maybe, और No जवाब विकल्पों की जगह Proton Calendar में जोड़ें बटन दिखता है।

Proton Calendar में जोड़ें बटन पे क्लिक करने से इवेंट बिना भेजने वाले को सूचित किए आपके Proton Calendar में जुड़ जाता है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me