Proton होमपेज

Proton Calendar कार्यक्रम में Proton Meet लिंक कैसे जोड़ें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Proton Calendar सेटिंग
कार्यक्रम संभालें
Proton Calendar

Proton Meet एक निजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है जिससे आप सुरक्षित मीटिंग रूम बना सकते हैं, वीडियो कॉल होस्ट कर सकते हैं और प्रतिभागियों के साथ चैट कर सकते हैं। आप Proton Calendar से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया हुआ मीटिंग लिंक उत्पन्न करके सीधे Proton Meet कॉल शेड्यूल कर सकते हैं — यानी सिर्फ आप और आपके प्रतिभागी ही मीटिंग की सामग्री तक एक्सेस कर सकते हैं, और Proton भी इसे पढ़ या सुन नहीं सकता।

तीसरें-पार्टी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जैसे Zoom के उलट, किसी अतिरिक्त साइन-इन या सेटअप की ज़रूरत नहीं है। सब कुछ सुरक्षित तरीके से आपके Proton खाते से जुड़ा रहता है, जिससे शेड्यूल करना तेज़, आसान और ज़्यादा सुरक्षित हो जाता है।

किसी कार्यक्रम में Proton Meet लिंक जोड़ें

  1. calendar.proton.me(नई विंडो) पे जाएं।
  2. नया कार्यक्रम चुनें।
Create a new event in Proton Calendar
  1. Proton Meet कॉन्फ्रेंसिंग जोड़ें पर क्लिक करें। इससे आपके न्योते में स्वतः एक सुरक्षित, शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया हुआ लिंक जुड़ जाता है। आप मीटिंग लिंक कॉपी करके उसे सीधे शेयर करने के लिए अधिक जानकारी पर भी क्लिक कर सकते हैं।
  2. अन्य कार्यक्रम जानकारी दर्ज करें और सहेजें पर क्लिक करें।
Add Proton Meet conferencing in Proton Calendar

आपकी मीटिंग आपके सभी Proton Calendar ऐप्स में सिंक हो जाएगी।

प्रतिभागी Proton Meet के साथ शामिल हों पर क्लिक करके Proton Calendar के न्योते से मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।

Join Proton Meet calls from any email invite, even if you don't have a Proton Account

अगर ईमेल न्योते गैर-Proton ईमेल पतों पे भेजे गए हों, तो Proton खाते के बिना भी Proton Meet कॉल में शामिल हो सकते हैं।

How to join a Proton Meet meeting from Proton Calendar

कार्यक्रमों में Proton Meet लिंक स्वतः जोड़ें

आप Proton Calendar से उन कार्यक्रमों में Proton Meet लिंक स्वतः जुड़वा भी सकते हैं जिनमें कम से कम एक आमंत्रित व्यक्ति शामिल हो।

  1. calendar.proton.me(नई विंडो) पे जाएं।
  2. सेटिंगसभी सेटिंग खोलें।
  3. कैलेंडर के नीचे, सामान्य चुनें।
  4. न्योते में, Meet लिंक ऑटो-ऐड करें सक्षम करें।
Enable auto-add Meet links in Proton Calendar

ये सेटिंग चालू होने पर, Proton Calendar हर नए कार्यक्रम में Proton Meet लिंक स्वतः जोड़ देगा, जिसमें कम से कम एक आमंत्रित व्यक्ति हो।

Proton Calendar पे नए हैं? नए कैलेंडर यूज़र्स के लिए हमारी गाइड देखें।

अगर आप हमारे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के नए यूज़र हैं, तो Proton Meet से शुरूआत करने की हमारी गाइड देखें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me