Proton होमपेज

Proton Meet के साथ शुरूआत करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Meet

Proton Meet एक निजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है जिससे आप सुरक्षित मीटिंग रूम बना सकते हैं, वीडियो कॉल होस्ट और जॉइन कर सकते हैं, और अन्य प्रतिभागियों के साथ चैट कर सकते हैं।

डाउनलोड और सेटअप

Proton Meet iOS और iPadOS, Android, macOS, Windows, और Linux पे उपलब्ध है। आप हमारे वेब ऐप से Meet को सीधे अपने ब्राउज़र पे भी एक्सेस कर सकते हैं।

मोबाइल (iOS, iPadOS, Android)

हमारी वेबसाइट से Proton Meet ऐप डाउनलोड करें

मोबाइल पे Proton Meet इस्तेमाल करना सीखें

डेस्कटॉप (macOS, Windows, Linux)

हमारी वेबसाइट से Proton Meet ऐप डाउनलोड करें

डेस्कटॉप पे Proton Meet इस्तेमाल करना सीखें

वेब ऐप

meet.proton.me(नई विंडो) पे जाएं।

Proton Meet वेब ऐप इस्तेमाल करना सीखें

जब आप किसी Proton Meet ऐप पे हों, आप ये कर सकते हैं:

  • मीटिंग बनाएं और होस्ट करें तथा और खासियतें इस्तेमाल करने के लिए साइनइन करें
  • गेस्ट के तौर पे मीटिंग जॉइन करें (साइनइन की ज़रूरत नहीं)

मीटिंग रूम

मीटिंग रूम बार-बार इस्तेमाल होने वाली जगहें हैं जिनके पक्के लिंक आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बिना शेड्यूल किए बार-बार होने वाली कॉल या त्वरित मीटिंग के लिए बिल्कुल सही हैं।

हर खाते में एक व्यक्तिगत मीटिंग रूम भी शामिल है जो हमेशा उपलब्ध रहती है।

मीटिंग रूम इस्तेमाल करना सीखें

वीडियो कॉल होस्ट करना

आप मीटिंग कई तरीकों से शुरू कर सकते हैं:

  • एक त्वरित मीटिंग शुरू करें और लिंक शेयर करें
  • आमंत्रण और रिमाइंडर के साथ एक मीटिंग शेड्यूल करें
  • बार-बार होने वाली या ज़रूरत के हिसाब से कॉल के लिए मीटिंग रूम इस्तेमाल करें

जो भी मीटिंग का लिंक बनाए, वो होस्ट होता है।

होस्ट प्रतिभागियों को म्यूट कर सकते हैं, प्रतिभागियों को हटा सकते हैं, और नए प्रतिभागियों को जुड़ने से रोकने के लिए मीटिंग लॉक कर सकते हैं। पेड Proton Meet या Proton Workspace प्लैन वाले होस्ट मीटिंग रिकॉर्ड भी कर सकते हैं।

मीटिंग होस्ट करने के बारे में जानें

मीटिंग रिकॉर्ड करने के बारे में जानें

वीडियो कॉल में हिस्सा लेना

अगर आपको Proton Meet कॉल का न्योता मिला है, तो जुड़ने के लिए बस इनवाइट लिंक खोलें। आपको न्योता Proton Calendar पे या आपके गैर-Proton ईमेल पते पे मिल सकता है, या लिंक आपको होस्ट की तरफ से प्राइवेट तौर पे भेजा जा सकता है।

मीटिंग में जुड़ना और हिस्सा लेना सीखें

कॉल में आने के बाद, आप ऐसी खासियतें इस्तेमाल कर सकते हैं:

Proton Meet की सुरक्षा के बारे में

Proton Meet Messaging Layer Security (MLS) इस्तेमाल करता है, जो एक एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल है जिसे वीडियो कॉल, ग्रुप चैट, और मीटिंग जैसे सुरक्षित ग्रुप कम्युनिकेशन के लिए डिज़ाइन किया गया है। MLS आपकी सभी चैट और कॉल के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन सक्षम करता है और ये सुनिश्चित करता है कि Proton Meet कॉल में हर चीज़ इस तरह एन्क्रिप्ट की जाती है कि सिर्फ प्रतिभागी ही उसे एक्सेस कर सकें, बड़े समूहों में भी। ये डाटा Proton खुद भी नहीं देख सकता।

Meet के सिक्योरिटी मॉडल के बारे में जानें

गेस्ट, मुफ्त, और पेड Proton Meet प्लैन में क्या फर्क है?

आप बिना साइनइन किए गेस्ट के तौर पे Proton Meet कॉल जॉइन कर सकते हैं। गेस्ट होस्ट सिर्फ त्वरित मीटिंग शुरू कर सकते हैं और छोटी मीटिंग ही सपोर्ट करते हैं।

मुफ्त खाते बड़ी मीटिंग होस्ट कर सकते हैं, मीटिंग रूम बना और इस्तेमाल कर सकते हैं, और साइन-इन किए खाते के साथ Proton Meet इस्तेमाल कर सकते हैं।

पेड Proton Meet और Proton Workspace प्लैन में लंबी मीटिंग, ज़्यादा प्रतिभागी सीमा, मीटिंग रिकॉर्डिंग, और Proton Calendar के ज़रिए अपॉइंटमेंट शेड्यूलिंग शामिल है।

अगर आप Proton Meet के लिए नए हैं, तो कॉल जॉइन कर के या अपना पहला मीटिंग रूम बना के शुरूआत करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me