Proton Meet में अपने माइक्रोफ़ोन और कैमरे का इस्तेमाल करना
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Meet
Proton Meet आपको हर कॉल से पहले और कॉल के दौरान आपके कैमरे और माइक्रोफ़ोन के काम करने के तरीके को कंट्रोल करने देता है। आप चुन सकते हैं कि कौन से डिवाइस इस्तेमाल करें, इजाज़त संभालें, और अपने माहौल के हिसाब से अपनी सेटिंग एडजस्ट करें।
अगर कोई चीज़ उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रही है, तो आप डिवाइस एक्सेस और इजाज़त से जुड़ी आम समस्याओं को जल्दी से ट्रबलशूट भी कर सकते हैं।
- कैमरा और माइक्रोफ़ोन एक्सेस की अनुमति दें
- ऑडियो और वीडियो डिवाइस चुनें
- अपने कैमरे और माइक्रोफ़ोन का टेस्ट करें
- अपने कैमरे और माइक्रोफ़ोन को चालू या बंद करें
- मोबाइल पे कैमरा मोड बदलें
- समस्या निवारण
कैमरा और माइक्रोफ़ोन एक्सेस की अनुमति दें
जब आप पहली बार कोई मीटिंग जॉइन या होस्ट करते हैं, तो हो सकता है कि आपसे Proton Meet को अपने कैमरे और माइक्रोफ़ोन के इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए कहा जाए।

- ऑडियो और वीडियो सक्षम करने के लिए अनुमति दें चुनें।
- अगर आप ब्लॉक करें चुनते हैं या प्रॉम्प्ट को नज़रअंदाज़ करते हैं, तो कॉल के दौरान अपना कैमरा और/या माइक्रोफ़ोन चालू नहीं कर पाएंगे।
कैमरा और माइक्रोफ़ोन एक्सेस बाद में दें
अगर आपने पहली बार कॉल जॉइन करते वक़्त कैमरा और माइक्रोफ़ोन एक्सेस की अनुमति नहीं दी थी, तो आप इसे अपनी ब्राउज़र सेटिंग में सक्षम कर सकते हैं:
- अपने ब्राउज़र के पता बार के बगल में मौजूद साइट की जानकारी देखें (🔒, ℹ️, या इसी तरह का आइकन) पे क्लिक करें।
- कैमरा और माइक्रोफ़ोन सेटिंग चालू करें।
- बदलाव लागू होने के लिए पन्ना रीफ्रेश करें।

ऑडियो और वीडियो डिवाइस चुनें
मीटिंग जॉइन करने से पहले, ऑडियो और वीडियो पैनल दिखाते हैं कि कॉल के दौरान कौन सा कैमरा और माइक्रोफ़ोन इस्तेमाल होगा।
- दूसरे माइक्रोफ़ोन पे स्विच करने के लिए ऑडियो पे क्लिक करें।
- दूसरे कैमरे पे स्विच करने के लिए वीडियो पे क्लिक करें।

कॉल के दौरान आप अपना कैमरा, माइक्रोफ़ोन, या स्पीकर कभी भी बदल सकते हैं। बस ऑडियो 🎙️ या वीडियो 📹 मेन्यू दोबारा खोलें और कोई नया डिवाइस चुनें।

टिप: अगर प्रतिभागी आपको सुन या देख नहीं पा रहे हैं, तो पक्का करें कि आपके ब्राउज़र को आपके डिवाइस का एक्सेस मिला हो और सही माइक्रोफ़ोन या कैमरा चुना गया हो। जैसे, Mac पे आपको System Settings में ब्राउज़र को एक्सेस की अनुमति देनी होगी।
अपने कैमरे और माइक्रोफ़ोन का टेस्ट करें
कॉल जॉइन करने से पहले ये चेक करने के लिए कि आप कैसे सुनाई और दिखाई देते हैं, माइक्रोफ़ोन 🎙️ और कैमरा 📹 चालू करें।

अगर आप जॉइन करते ही वीडियो और ऑडियो शेयर नहीं करना चाहते, तो मीटिंग शुरू करें पे क्लिक करने से पहले अपना कैमरा और माइक्रोफ़ोन अक्षम रखें।
अपने कैमरे और माइक्रोफ़ोन को चालू या बंद करें
आपकी निजता के लिए, मीटिंग शुरू होने पे ऑडियो और वीडियो डिफ़ॉल्ट रूप से अक्षम रहते हैं। कॉल जॉइन करने से पहले इन्हें चालू करने के लिए माइक्रोफ़ोन 🎙️ और कैमरा 📹 पे क्लिक करें।
कॉल के दौरान, अपने माइक्रोफ़ोन और कैमरे को चालू या बंद करने के लिए नेविगेशन बार में उन्हीं बटनों का इस्तेमाल करें।
मोबाइल पे कैमरा मोड बदलें
मोबाइल पे आप कैमरा स्विच बटन पे टैप करके फ्रंट और बैक कैमरे के बीच स्विच कर सकते हैं।
मीटिंग जॉइन करने से पहले, ये बटन कैमरा 📹 बटन के बगल में दिखता है।

मीटिंग के दौरान, आपको ये ऊपर-दाएं कोने में मिलेगा।

समस्या निवारण
अपने कैमरे या माइक्रोफ़ोन में दिक़्क़त है? जानें कि Proton Meet में डिवाइस और इजाज़त की समस्याएं कैसे ठीक करें।
ब्राउज़र की इजाज़त चेक करें
जब आप कोई मीटिंग जॉइन करते हैं, तो आपके ब्राउज़र को आपके कैमरे और माइक्रोफ़ोन का एक्सेस मांगना चाहिए। जैसे, जब आप निजी ब्राउज़िंग / इनकॉग्निटो मोड में पहली बार मीटिंग शुरू करते हैं, तो वो हमेशा पूछता है।
अगर आपको कोई प्रॉम्प्ट नहीं दिखता, या आपने गलती से उसे अस्वीकार कर दिया था:
- अपने ब्राउज़र के पता बार में मौजूद लॉक आइकन पे क्लिक करें।
- कैमरा और माइक्रोफ़ोन सक्षम करें।
- पन्ना रीफ्रेश करें।

अपने ब्राउज़र में साइट की इजाज़त चेक करें
अगर आपका कैमरा या माइक्रोफ़ोन सक्षम नहीं हो पा रहा है, तो हो सकता है कि आपका ब्राउज़र साइट लेवल पे एक्सेस ब्लॉक कर रहा हो।
अपने ब्राउज़र की सेटिंग खोलें और Proton Meet की इजाज़त की समीक्षा करें, फिर पक्का करें कि कैमरा और माइक्रोफ़ोन को अनुमति दें पे सेट किया गया हो। सेटिंग अपडेट करने के बाद, पन्ना रीफ्रेश करें।

ब्राउज़िंग डेटा हटाएं
अगर इजाज़त सही लगती हैं लेकिन फिर भी काम नहीं करतीं, तो Proton Meet के लिए साइट डेटा (कुकी और स्टोरेज) हटाएं। फिर पन्ना फिर लोड करें और इजाज़त दोबारा दें।
सिस्टम की इजाज़त चेक करें
भले ही आपका ब्राउज़र या Proton Meet ऐप अनुमति दे, लेकिन आपका ऑपरेटिंग सिस्टम एक्सेस ब्लॉक कर सकता है।
macOS पे:
- System Settings → Privacy & Security में जाएं।
- Camera चुनें और Proton Meet ऐप या अपने ब्राउज़र को चालू करें।
- Microphone चुनें और Proton Meet ऐप या अपने ब्राउज़र को चालू करें।
- Proton Meet ऐप या अपना ब्राउज़र वापिस शुरु करें।

Windows पे:
- Settings → Privacy & security → Camera में जाएं।
- कैमरा एक्सेस और ऐप्स को आपके कैमरे का एक्सेस दें चालू करें।
- पक्का करें कि आपके ब्राउज़र या Proton Meet ऐप को अनुमति दी गई हो।
- माइक्रोफ़ोन में जाएं और वही स्टेप दोहराएं।
Linux पे:
कैमरा और माइक्रोफ़ोन एक्सेस आपके डिस्ट्रीब्यूशन और सेटअप पे निर्भर करता है।
- पक्का करें कि आपके ब्राउज़र को आपके कैमरे और माइक्रोफ़ोन के इस्तेमाल की इजाज़त मिली हो।
- पक्का करें कि कोई दूसरी एप्लीकेशन आपके डिवाइस इस्तेमाल ना कर रही हो।
- बदलाव करने के बाद अपना ब्राउज़र वापिस शुरु करें।
अपने डिवाइस और सेटअप चेक करें
- चेक करें कि आपका माइक्रोफ़ोन किसी दूसरे ऐप के इस्तेमाल में ना हो।
- पक्का करें कि सही माइक्रोफ़ोन और स्पीकर चुने गए हों।
- बाहरी डिवाइस (जैसे हेडफ़ोन) को अनप्लग करके दोबारा कनेक्ट करने की कोशिश करें।
- वो पेरिफ़ेरल डिवाइस डिस्कनेक्ट करें जिन्हें आप अभी इस्तेमाल नहीं कर रहे, जैसे USB फ़्लैश ड्राइव।
- अपना कंप्यूटर वापिस शुरु करें।
- किसी दूसरे ब्राउज़र पे स्विच करें।
अगर आप हमारे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के नए यूज़र हैं, तो Proton Meet से शुरूआत करने की हमारी गाइड देखें।