Proton Meet कॉल शेड्यूल करना
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Meet
वेब ऐप, डेस्कटॉप ऐप (Windows, macOS, Linux) या मोबाइल ऐप (Android, iOS) से आप Proton Meet कॉल शेड्यूल कर सकते हैं। Proton Meet में मीटिंग सेटअप करने के दो तरीके हैं:
- Proton Calendar से शेड्यूल करें (सुझाया गया): पूरा कैलेंडर इवेंट बनाएं जिसके न्योते प्रतिभागियों को भेजे जाते हैं
- Proton Meet में शेड्यूल करें: शीर्षक, तारीख़ और समय के साथ एक मीटिंग लिंक बनाएं जो आपके अपने संदर्भ के लिए हो। फिर आप इसे बाहरी कैलेंडर में जोड़ सकते हैं।
आप अपनी मीटिंग का शेड्यूल भी देख और संभाल सकते हैं।
Proton Calendar से एक मीटिंग शेड्यूल करें
इस विकल्प का इस्तेमाल करें अगर आप अपनी मीटिंग्स को Proton Calendar में सिंक करना चाहते हैं और प्रतिभागियों को आसानी से ईमेल न्योते भेजना चाहते हैं। आपको एक Proton Mail पते (या Proton Mail पे कस्टम डोमेन) की ज़रूरत होगी।
- Proton Meet डैशबोर्ड(नई विंडो) पे जाएं।
- मीटिंग बनाएं → मीटिंग शेड्यूल करें चुनें।

- Proton Calendar में शेड्यूल करें पे क्लिक करें। इससे Proton Calendar आपके ब्राउज़र में खुलेगा।

- अपनी मीटिंग की जानकारी भरें:
- शीर्षक: अपनी मीटिंग के लिए एक स्पष्ट नाम जोड़ें।
- तारीख़ और समय: अपनी मीटिंग की शुरूआत और समाप्ति का समय जोड़ें।
- प्रतिभागी: जिन सभी को आमंत्रित करना चाहते हैं, उनके ईमेल पते दर्ज करें।
- कॉन्फ्रेंसिंग: एक Proton Meet लिंक अपने आप जुड़ जाएगा।
- विवरण: नोट्स, विषय या एजेंडा जोड़ें।
- रिमाइंडर: अपने लिए मोबाइल, डेस्कटॉप या ईमेल सूचनाएं सेट करें।
- कैलेंडर: अपना इवेंट सहेजने के लिए एक कैलेंडर चुनें।
- ईमेल न्योते भेजना पक्का करने के लिए सहेजें और फिर भेजें चुनें।

आपकी मीटिंग आपके सभी Proton Calendar ऐप में सिंक हो जाएगी। प्रतिभागी Proton Calendar के न्योते से या Proton खाते के बिना मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।
Proton Meet से एक मीटिंग शेड्यूल करें
इस विकल्प का इस्तेमाल एक मीटिंग लिंक बनाने के लिए करें और उसे Google Calendar और Outlook Calendar जैसे बाहरी कैलेंडर में जोड़ें।
इससे कोई Proton Calendar इवेंट नहीं बनता या Proton उपयोगकर्ताओं को ईमेल न्योते नहीं भेजे जाते। प्रतिभागियों को आमंत्रित करने के लिए, आपको मीटिंग लिंक मैन्युअली शेयर करना होगा या इवेंट को बाहरी कैलेंडर में जोड़ना होगा।
- Proton Meet डैशबोर्ड(नई विंडो) पे जाएं।
- मीटिंग बनाएं → मीटिंग शेड्यूल करें चुनें।

- अपनी मीटिंग की जानकारी दर्ज करें:
- शीर्षक
- तारीख़ और समय। अलग-अलग समय क्षेत्रों में ज़्यादा आसानी से शेड्यूल करने के लिए समय क्षेत्र दिखाएं पे क्लिक करें।
- (वैकल्पिक) दोहराव

- सहेजें पे क्लिक करें। इससे आपके डैशबोर्ड में एक मीटिंग एंट्री बनती है और एक मीटिंग लिंक उत्पन्न होता है।
- मीटिंग लिंक कॉपी करने और उसे अन्य लोगों के साथ शेयर करने के लिए आप कॉपी करें 📋 चुन सकते हैं।

इसके बाद, आप डैशबोर्ड पे वापस जाने के लिए पूरा हुआ चुन सकते हैं, या कैलेंडर में जोड़ें चुनकर इनमें से एक विकल्प चुन सकते हैं:
- Outlook Calendar: मीटिंग को Microsoft Outlook Calendar में बनाने और सहेजने के लिए। यह सिर्फ़ वेब और डेस्कटॉप ऐप पे उपलब्ध है।
- Google Calendar: मीटिंग को Google Calendar में बनाने और सहेजने के लिए।

- .ics डाउनलोड करें: एक कैलेंडर फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए जिसे आप अन्य कैलेंडर ऐप में आयात कर सकते हैं या लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। Android पे यह विकल्प कार्यक्रम फ़ाइल साझा करें के रूप में दिखता है।
- फ़ोन कैलेंडर में जोड़ें: मीटिंग को अपने डिवाइस के कैलेंडर में सहेजने के लिए।

अपनी मीटिंग का शेड्यूल कैसे देखें और संभालें
अपने Proton Meet डैशबोर्ड (डेस्कटॉप या वेब पे) में दिखाई देने वाले मेरी मीटिंग्स सेक्शन के नीचे, आपको आपकी बनाई हर मीटिंग की तारीख़, शीर्षक और समय दिखेगा।
मीटिंग्स तारीख़ के हिसाब से क्रम में होती हैं, इसलिए आपकी अगली शेड्यूल की गई मीटिंग सूची में सबसे ऊपर दिखती है।

हर आने वाली मीटिंग के लिए, आप चुन सकते हैं:
- मीटिंग लिंक अपने क्लिपबोर्ड में कॉपी करने के लिए, कॉपी करें चुनें
- मीटिंग रूम में जाने के लिए, जॉइन करें चुनें
- मीटिंग की जानकारी अपडेट करने के लिए, बदलाव करें ✏️ चुनें
- मीटिंग को सूची से हटाने के लिए, मिटाएं 🗑️ चुनें
Proton Calendar में अपॉइंटमेंट संभालते समय आप Proton Meet मीटिंग्स भी शेड्यूल कर सकते हैं।
अगर आप हमारे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के नए यूज़र हैं, तो Proton Meet से शुरूआत करने की हमारी गाइड देखें।