Proton Meet में अपनी स्क्रीन शेयर करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Meet
Proton Meet के साथ, होस्ट और प्रतिभागी अपनी स्क्रीन शेयर करके कॉल पे सबको अपने डिवाइस पे मौजूद स्लाइड, दस्तावेज़, या किसी और चीज़ को सुरक्षित रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।
स्क्रीन-शेयरिंग हमारे वेब, डेस्कटॉप (macOS, Windows, Linux), और iOS ऐप पे उपलब्ध है। इस समय, Android यूज़र सिर्फ सहायता प्राप्त प्लैटफॉर्म इस्तेमाल करने वाले अन्य प्रतिभागियों की शेयर की गई स्क्रीन देख सकते हैं।
स्क्रीन-शेयरिंग शुरू करें
एक समय पे सिर्फ एक स्क्रीन शेयर की जा सकती है। जब कोई अपनी स्क्रीन शेयर करना शुरू करता है, तो वो अभी शेयर की गई किसी भी स्क्रीन की जगह अपने आप ले लेती है। ब्रॉडकास्ट शुरू करने का तरीका ये है:
- मीटिंग के दौरान, स्क्रीन शेयर करें 🖥️ आइकन चुनें।

- अगर पूछा जाए, तो स्क्रीन-शेयरिंग की इजाज़त दें।
- चुनें कि आप क्या शेयर करना चाहते हैं। उपलब्ध विकल्प आपके प्लैटफॉर्म पे निर्भर करते हैं:
वेब ऐप
- ब्राउज़र टैब: कोई खास वेब पेज शेयर करें और अन्य टैब को निजी रखें। प्रस्तुति के दौरान अगर आप किसी दूसरे टैब पे स्विच करते हैं, तो दिखाए जा रहे कोंटेंट को बदलने के लिए ये टैब शेयर करें चुन सकते हैं। चाहें तो टैब ऑडियो भी शेयर कर सकते हैं।
- विंडो: अपने किसी ऐप का कोंटेंट शेयर करें, जैसे आपका ब्राउज़र ऐप या कोई दस्तावेज़ संपादक। चाहें तो सिस्टम ऑडियो भी शेयर कर सकते हैं।
- पूरी स्क्रीन: अपनी स्क्रीन पे मौजूद सब कुछ शेयर करें। जब आपको कई ऐप के बीच स्विच करना हो या अपना डेस्कटॉप प्रस्तुत करना हो, तब ये सबसे बेहतर काम करता है। चाहें तो सिस्टम ऑडियो भी शेयर कर सकते हैं।

macOS
- खास विंडो: किसी दूसरी एप्लीकेशन पे स्विच करें और उसका कोंटेंट प्रस्तुत करने के लिए ये विंडो शेयर करें चुनें।
- सभी एप्लीकेशन विंडो: अभी खुली हुई सभी एप्लीकेशन विंडो शेयर करें, ताकि प्रस्तुति के दौरान आप उनके बीच स्विच कर सकें।
- पूरी स्क्रीन: अपनी स्क्रीन पे मौजूद सब कुछ शेयर करें, जिसमें डेस्कटॉप भी शामिल है।

Windows
Windows के लिए Proton Meet ऐप ब्रॉडकास्ट के दौरान पूरी स्क्रीन शेयर करता है।
Linux
- एप्लीकेशन विंडो: उसका कोंटेंट प्रस्तुत करने के लिए कोई एप्लीकेशन चुनें।
- पूरी स्क्रीन: अपनी स्क्रीन पे मौजूद सब कुछ शेयर करें, जिसमें डेस्कटॉप भी शामिल है। अगर आपके पास कई डिस्प्ले हैं, तो आप चुन सकते हैं कि कौन सी स्क्रीन शेयर करनी है।

iOS
ब्रॉडकास्ट शुरू करें चुनें।

iPhone और iPad के लिए Proton Meet ऐप ब्रॉडकास्ट के दौरान पूरी स्क्रीन शेयर करता है।

स्क्रीन-शेयरिंग बंद करें
वेब ऐप
साझाकरण बंद करें या प्रस्तुतीकरण बंद करें चुनें।

कुछ ब्राउज़र में (जैसे macOS पे Brave), साझाकरण बंद करें बटन कभी-कभी निष्क्रिय दिख सकता है। स्लेटी दिखने के बावजूद, बटन अब भी काम करता है।
डेस्कटॉप ऐप (Windows, macOS, Linux)
अपनी स्क्रीन शेयर करना बंद करें 🖥️ चुनें।

iOS
बाएं ऊपरी कोने में मौजूद रिकॉर्डिंग इंडिकेटर 🟥 पे टैप करें और फिर पक्का करने के लिए बंद करें पे टैप करें।

सिर्फ वो व्यक्ति अपनी स्क्रीन शेयर करना बंद कर सकता है, जो अभी शेयर कर रहा है। होस्ट किसी प्रतिभागी की स्क्रीन उसकी जगह शेयर नहीं कर सकते, लेकिन वो उस प्रतिभागी को रूम से हटा सकते हैं।
पिक्चर-इन-पिक्चर मोड
प्रस्तुति के दौरान, Proton Meet पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में जाने का सुझाव दे सकता है। इससे एक छोटी मीटिंग विंडो दूसरे ऐप के ऊपर बनी रहती है, जो दिखाती है कि प्रतिभागी क्या देख रहे हैं और आपको संदर्भ में बने रहने में मदद करती है। कुछ ब्राउज़र, जैसे Mozilla Firefox, में आपको इसे मैन्युअल रूप से सक्षम करना पड़ सकता है।
उदाहरण के लिए, अगर आप स्क्रीन शेयर करते वक्त अपने नोट्स पढ़ना चाहते हैं, तो नोट्स विंडो को उस एप्लीकेशन के ऊपर ले जा सकते हैं जिसे आप शेयर कर रहे हैं।

अगर आप हमारे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के नए यूज़र हैं, तो Proton Meet से शुरूआत करने की हमारी गाइड देखें।