Proton होमपेज

Proton Meet की चैट खासियत समझाई गई है

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Meet

Proton Meet की चैट खासियत क्या है?

Proton Meet में लाइव चैट की खासियत है, जिसकी मदद से होस्ट और प्रतिभागी दोनों कॉल के दौरान तुरंत संदेश और लिंक एक-दूसरे को भेज सकते हैं। ये बातचीत या स्क्रीन-शेयरिंग में रुकावट डाले बिना जानकारी शेयर करने का आसान तरीका है।

Use chat features in Proton Meet

यह कैसे काम करता है?

लाइव चैट संदेश देखने और भेजने के लिए, बस नेविगेशन बार में चैट 💬 बटन चुनें।

आगे कुछ और बातें हैं जो आपको जाननी चाहिए:

  • संदेश कॉल में मौजूद सबको दिखते हैं।
  • संदेश मैसेजिंग-लेयर सिक्योरिटी (MLS) से सुरक्षित रहते हैं, जो शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन (E2EE) देती है। Proton Meet के सिक्योरिटी मॉडल(नई विंडो) के बारे में जानें।
  • चैट इतिहास सिर्फ मीटिंग के दौरान उपलब्ध रहता है। अगर चैट में शेयर की गई कोई जानकारी सहरखनी हो, तो कॉल छोड़ने से पहले उसे कहीं कॉपी और पेस्ट कर लें।
  • जब चैट पैनल बंद होता है, तो नए संदेश कुछ देर के लिए स्क्रीन पे दिखते हैं।
  • अगर पिक्चर-इन-पिक्चर मोड का इस्तेमाल करके स्क्रीन शेयर की जा रही है, तो नए चैट संदेश कुछ देर के लिए स्क्रीन पे पॉप अप होते हैं, ताकि प्रेज़ेंट करते वक्त वो न छूटें।
  • मीटिंग में लोगों को जल्दी ढूंढने के लिए चैट पैनल में प्रतिभागियों को खोजा जा सकता है।
  • बातचीत में रुकावट डाले बिना जवाब देने के लिए संदेशों पे इमोजी से रिएक्ट किया जा सकता है (डेस्कटॉप और वेब ऐप पे)।

अगर आप हमारे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के नए यूज़र हैं, तो Proton Meet से शुरूआत करने की हमारी गाइड देखें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me