Proton Meet कॉल को होस्ट कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Meet
Proton Meet के साथ, आप मीटिंग रूम बना सकते हैं और दोस्तों या सहयोगियों के साथ सुरक्षित, शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट की गई कॉल होस्ट कर सकते हैं। स्क्रीन-शेयरिंग और मीटिंग चैट जैसी सामान्य कॉन्फ्रेंस खासियतों के अलावा, होस्ट मीटिंग समाप्त कर सकते हैं, अन्य प्रतिभागियों को म्यूट कर सकते हैं और प्रतिभागियों को कॉल से हटा सकते हैं।
कॉल बनाने वाला व्यक्ति अपने आप कॉल का होस्ट बन जाता है।
इस लेख में
कॉल शुरू करें और प्रतिभागियों को आमंत्रित करें
- meet.proton.me/dashboard(नई विंडो) पर जाएं और मीटिंग बनाएं → एक त्वरित मीटिंग शुरू करें चुनें.

- माइक्रोफ़ोन और कैमरा की इजाज़त सेट करें.
- अपना नाम दर्ज करें और मीटिंग शुरू करें पे क्लिक करें.

- मीटिंग शुरू होते ही, एक सुरक्षित मीटिंग लिंक अपने आप उत्पन्न हो जाएगा। लिंक कॉपी करें और बंद करें चुनें, और फिर आप लिंक अपने प्रतिभागियों के साथ शेयर कर सकते हैं। जिसके पास यह लिंक हो, कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है, चाहे उनके पास Proton खाता ना हो.

कॉल समाप्त करें
मीटिंग समाप्त करने के लिए, नेविगेशन बार पे जाएं और छोड़ें चुनें। होस्ट होने के नाते, आपके पास दो विकल्प हैं:
- सभी के लिए मीटिंग समाप्त करें: मीटिंग रूम बंद कर देता है और सभी प्रतिभागियों के लिए कॉल समाप्त करता है.
- मीटिंग छोड़ें: मीटिंग रूम बंद किए बिना कॉल से बाहर निकल जाता है। अन्य प्रतिभागी कॉल पे बने रहेंगे.

अगर आप गलती से मीटिंग छोड़ दें या अपना मन बदलें, तो मीटिंग में फिर से शामिल हों पे क्लिक करके दोबारा जुड़ सकते हैं।

कॉल मॉडरेट करें
होस्ट कॉल मॉडरेशन खासियतों का इस्तेमाल करके कंट्रोल कर सकते हैं कि कौन मीटिंग में जुड़ सकता है और प्रतिभागी कैसे इंटरैक्ट करते हैं। इससे मीटिंग को निजी, ध्यान केंद्रित और गड़बड़ियों से मुक्त रखने में सहायता मिलती है।
मीटिंग लॉक करें
सेटिंग ⚙️ चुनें और मीटिंग लॉक करें चालू करें।

मीटिंग के लॉक होने के बाद, जो कोई भी जुड़ने की कोशिश करेगा, उसे एक संदेश दिखेगा कि जुड़ने के लिए उन्हें होस्ट से संपर्क करना होगा। होस्ट तब भी मीटिंग छोड़ और दोबारा जुड़ सकते हैं, चाहे मीटिंग लॉक हो।
सिर्फ साइन-इन किए हुए उपयोगकर्ता ही मीटिंग लॉक और अनलॉक कर सकते हैं।
मीटिंग अनलॉक करें
नए प्रतिभागियों को फिर से जुड़ने की अनुमति देने के लिए, वापस सेटिंग ⚙️ पे जाएं और मीटिंग लॉक करें बंद करें। नए जुड़ने वाले तुरंत मीटिंग में दाखिल हो सकेंगे।
सिर्फ होस्ट ही मीटिंग को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।
प्रतिभागी को म्यूट करें या उनका कैमरा बंद करें
- नेविगेशन बार पे जाएं और प्रतिभागी 👥 चुनें
- किसी व्यक्ति के नाम के बगल में वर्टिकल एलिप्सिस ⋮ पे क्लिक करें.
- प्रतिभागी म्यूट करें या वीडियो अक्षम करें चुनें.

सिर्फ मीटिंग होस्ट ही अन्य प्रतिभागियों को म्यूट कर सकते हैं।
निजता की वजह से, होस्ट प्रतिभागियों को अनम्यूट नहीं कर सकते या उनका कैमरा चालू नहीं कर सकते।
मीटिंग से प्रतिभागी हटाएं
- प्रतिभागी 👥 खोलें.
- किसी व्यक्ति के नाम के बगल में वर्टिकल एलिप्सिस (⋮) पे क्लिक करें.
- [प्रतिभागी] बाहर निकालें चुनें.

प्रतिभागी को हटाने से वो तुरंत कॉल से डिस्कनेक्ट हो जाते हैं। लेकिन अगर आपका मीटिंग रूम अनलॉक है, तो वो दोबारा जुड़ सकते हैं। अनचाहे प्रतिभागियों को दोबारा जुड़ने से रोकने के लिए, अपना मीटिंग रूम लॉक करना ना भूलें।
पेड Proton Meet प्लैन वाले होस्ट मीटिंग रिकॉर्ड भी कर सकते हैं।
अगर आप हमारे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के नए यूज़र हैं, तो Proton Meet से शुरूआत करने की हमारी गाइड देखें।