Proton Pass for Business में रिपोर्टिंग
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Pass for Business
Proton Pass for Business में, उपयोगकर्ता चहलपहल रिपोर्टिंग Pass Professional और Proton Workspace प्लैन्स के एडमिन के लिए उपलब्ध है। अपनी टीम की चहलपहल को ट्रैक करना आसान है और ये सुनिश्चित किया जा सकता है कि हर टीम सदस्य आपके व्यापारिक सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो।
आपके खाते में दो रिपोर्ट्स मिलेंगी, जिन्हें आप CSV फॉर्मैट में डाउनलोड कर सकते हैं।
Pass Monitor रिपोर्ट
इस रिपोर्ट में, आप अपने प्लान पे हर उपयोगकर्ता के लिए निम्नलिखित डाटा देख सकते हैं:
- दोबारा इस्तेमाल किए गए पासवर्ड
- निष्क्रिय दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए)
- कमज़ोर पासवर्ड
- बहिष्कृत आइटम
- ईमेल लीक
- सबसे हालिया अपडेट की तारीख, लीक को छोड़कर
उपयोग रिपोर्ट
इस रिपोर्ट में, आप अपने प्लान पे हर उपयोगकर्ता के लिए निम्नलिखित डाटा देख सकते हैं:
- स्वामित्व वाले आइटम
- वे आइटम जिन तक उपयोगकर्ता की एक्सेस है (स्वामित्व और साझा किए गए आइटम शामिल हैं)
- स्वामित्व वाली तिजोरी
- वे तिजोरी जिन तक उपयोगकर्ता की एक्सेस है (स्वामित्व और साझा की गई तिजोरी शामिल हैं)
- सबसे हालिया चहलपहल की तारीख
रिपोर्टिंग कैसे एक्सेस करें
- अपने संगठन की रिपोर्टिंग एक्सेस करने के लिए, Proton Pass for Business के अपने एडमिन खाते में लॉगइन करें।
- Proton Pass के नीचे, रिपोर्ट्स चुनें।

- अपनी रिपोर्ट्स देखें और CSV के रूप में निर्यात करें चुनकर उन्हें CSV फाइलों के रूप में डाउनलोड करें।
