Android और iOS पे Proton Calendar सूचनाएं
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- मोबाइल एप्लीकेशन
Proton Calendar आपको आने वाले कार्यक्रमों के बारे में सचेत करने के लिए रिमाइंडर (सूचनाएं) भेज सकता है। दो तरह की सूचनाएं होती हैं:
- पुश सूचनाएं — बैनर या अन्य सूचनाएं, जो आपके डेस्कटॉप ब्राउज़र में या आपके मोबाइल डिवाइस (Android और iOS) पर दिखाई देती हैं
- ईमेल सूचनाएं — ईमेल, जो आपके इनबॉक्स में भेजे जाते हैं
यहां हम बताते हैं कि अपने मोबाइल डिवाइस पे दिखने वाली पुश सूचनाएं कैसे प्राप्त करें।
अगर आपके Android डिवाइस, iPhone, या iPad पे Proton Calendar ऐप इंस्टॉल है, तो आपको Android और iOS के बिल्ट-इन सूचना सिस्टम के ज़रिए Proton Calendar सूचनाएं अपने आप मिल जाएंगी।
एंड्रॉयड

iOS
Android और iOS में सूचनाएं मैन्युअल रूप से कैसे सक्षम और अक्षम करें
Android और iOS में Proton Calendar सूचनाएं डिफॉल्ट रूप से सक्षम होनी चाहिए। अगर किसी वजह से वे सक्षम नहीं हैं, या आपने उन्हें अक्षम किया है, तो आप उन्हें मैन्युअल रूप से सक्षम (और अक्षम) कर सकते हैं।
Android पे सूचनाएं सक्षम या अक्षम करें
ध्यान रखें कि आपके इस्तेमाल किए गए Android डिवाइस के हिसाब से जानकारी थोड़ी अलग हो सकती है।
1. अपने ऐप ड्रॉअर से सेटिंग ऐप खोलें और सूचनाएं पे जाएं। अगर Proton Calendar हाल ही में भेजे गए के नीचे नहीं दिखता, तो और पे टैप करें और अपनी ऐप्स की सूची में Proton Calendar खोजें।
2. सूचनाएं चालू या बंद करने के लिए सूचनाएं दिखाएं टॉगल पे टैप करें।

… या ज़्यादा विस्तृत सूचना सेटिंग के लिए सूचना वर्ग पे टैप करें।

iPhone और iPad पे सूचनाएं सक्षम या अक्षम करें
1. iOS सेटिंग → सूचनाएं → Proton Calendar पे जाएं।

2. सूचनाओं की अनुमति दें चालू या बंद करें। इस स्क्रीन से आप ये भी तय कर सकते हैं कि Proton Calendar सूचनाएं कैसे प्राप्त करें।

Proton Calendar सूचनाओं के बारे में ज़्यादा जानें
Proton Calendar सूचनाएं — ओवरव्यू और डिफॉल्ट सेटिंग
Proton Calendar डेस्कटॉप ब्राउज़र सूचनाएं
Proton Calendar में कार्यक्रम कैसे बनाएं, बदलें और मिटाएं, इसके बारे में और जानें
