Proton होमपेज

Proton Calendar की सूचनाएं — ओवरव्यू और डिफॉल्ट सेटिंग

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
कार्यक्रम सूचना

Proton Calendar आपको आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताने के लिए रिमाइंडर (सूचनाएं) भेज सकता है। सूचनाएं दो तरह की होती हैं:

आप दो तरह से Proton Calendar के कार्यक्रमों में सूचनाएं जोड़ सकते हैं:

  • डिफॉल्ट सूचनाएं जोड़ें — सूचनाएं, जो आपके किसी खास कैलेंडर में बनाए गए सभी कार्यक्रमों में अपने आप जुड़ जाएंगी।
  • कार्यक्रम-विशिष्ट सूचनाएं जोड़ें — किसी खास कार्यक्रम के लिए सूचनाएं।

यहां हम समझाते हैं कि Proton Calendar की वेब ऐप पे सूचनाएं आम तौर पे कैसे काम करती हैं:

Proton Calendar में डिफॉल्ट सूचनाएं
डिफॉल्ट सूचनाएं जोड़ें
डिफॉल्ट सूचनाओं में बदलाव करें
Proton Calendar में कार्यक्रम-विशिष्ट सूचनाएं
कार्यक्रम-विशिष्ट सूचनाएं जोड़ें
कार्यक्रम-विशिष्ट सूचनाओं में बदलाव करें
अलग-अलग तरह के कैलेंडर कार्यक्रमों में सूचनाएं कैसे काम करती हैं
साझा किए गए कैलेंडर कार्यक्रमों की सूचनाएं, जिनमें आपको आमंत्रित किया गया है
साझा किए गए कैलेंडर कार्यक्रमों की सूचनाएं, जिनमें आप दूसरों को आमंत्रित करते हैं
साझा किए गए कैलेंडर की सूचनाएं
बाहरी कैलेंडर की सूचनाएं
Proton Calendar की सूचनाओं के बारे में और जानें

Proton Calendar में डिफॉल्ट सूचनाएं

आप ऐसी सूचनाएं सेट कर सकते हैं, जो किसी कैलेंडर के सभी कार्यक्रमों में अपने आप जुड़ जाएंगी।

Proton Calendar में डिफॉल्ट सूचनाएं जोड़ें

कैलेंडर बनाते वक़्त डिफॉल्ट सूचनाएं जोड़ने के लिए:

  1. Proton Calendar वेब ऐप में, बाईं साइडबार पे मेरे कैलेंडर के बगल में मौजूद प्लस चिह्न (+) पे क्लिक करें।
  2. कैलेंडर बनाएं चुनें (या Proton Calendar की सेटिंग में मेरे कैलेंडर में जाकर कैलेंडर बनाएं बटन पे क्लिक करें)।

कैलेंडर बनाएं विकल्प

  1. इस कैलेंडर के कार्यक्रमों में डिफॉल्ट रूप से जोड़ी जाने वाली सूचनाएं सेट करें। ये कार्यक्रम सूचनाएं (दिन के किसी खास समय के कार्यक्रमों के लिए) या पूरे दिन के कार्यक्रम की सूचनाएं (पूरे दिन चलने वाले कार्यक्रमों के लिए) में से कोई हो सकती हैं। ड्रॉपडाउन मेन्यू से चुनें:
  • डेस्कटॉप ब्राउज़र सूचनाओं या मोबाइल सूचनाओं के लिए सूचना, और/या
  • ईमेल से भेजी गई सूचनाओं के लिए ईमेल

कार्यक्रम सूचना ड्रॉपडाउन मेन्यू

  1. पूरा होने पे सहेजें पे क्लिक करें।

आप पांच डिफॉल्ट कार्यक्रम सूचनाएं और पांच डिफॉल्ट पूरे दिन के कार्यक्रम की सूचनाएं तक जोड़ सकते हैं।

Proton Calendar में डिफॉल्ट सूचनाओं में बदलाव करें

आप कभी भी डिफॉल्ट सूचनाओं में बदलाव कर सकते हैं और वो बदलाव पुराने समेत सभी कैलेंडर कार्यक्रमों पे लागू होंगे।

डिफॉल्ट सूचनाओं में बदलाव करने के लिए:

  1. जिस कैलेंडर में बदलाव करना है, उसके बगल में तीन बिंदुओं पे क्लिक करें और बदलें चुनें। (या सेटिंग → सभी सेटिंग → कैलेंडर में जाकर वो कैलेंडर चुनें, जिसमें बदलाव करना है।)

कैलेंडर बदलें विकल्प

  1. अपनी मर्ज़ी से डिफॉल्ट कार्यक्रम सूचनाएं (दिन के किसी खास समय के कार्यक्रमों के लिए) या पूरे दिन के कार्यक्रम की सूचनाएं (पूरे दिन चलने वाले कार्यक्रमों के लिए) जोड़ें, मिटाएं या उनमें बदलाव करें। आप पांच डिफॉल्ट कार्यक्रम सूचनाएं और पांच डिफॉल्ट पूरे दिन के कार्यक्रम की सूचनाएं तक जोड़ सकते हैं।

डिफॉल्ट कार्यक्रम सूचनाओं के ड्रॉपडाउन मेन्यू

  1. पूरा होने पे सहेजें पे क्लिक करें।

Proton Calendar में कार्यक्रम-विशिष्ट सूचनाएं

आप Proton Calendar में किसी खास कार्यक्रम के लिए सूचनाएं उसे बनाते वक़्त या बाद में कभी भी जोड़ सकते हैं।

Proton Calendar में इवेंट-विशिष्ट सूचनाएं जोड़ें

Proton Calendar वेब ऐप पे कोई कार्यक्रम बनाते वक़्त कार्यक्रम-विशिष्ट सूचना जोड़ने के लिए:

  1. Proton Calendar वेब ऐप में, ऊपर बाईं तरफ नया कार्यक्रम बटन पे क्लिक करें। 

Proton Calendar में नया कार्यक्रम बटन

या आप कैलेंडर में किसी दिन पे क्लिक करके इवेंट बना सकते हैं (दिन, हफ़्ता, या महीना दृश्य में)।

  1. सूचना विकल्प देखने के लिए अधिक विकल्प पे क्लिक करें।

कार्यक्रम बनाएं अधिक विकल्प बटन

  1. कार्यक्रम का शीर्षक, तारीख़, समय आदि डालें। आप सूचना जोड़ें पे क्लिक करके और ड्रॉपडाउन मेन्यू इस्तेमाल करके नई सूचना जोड़ सकते हैं, या डिफॉल्ट सूचनाओं में बदलाव कर सकते हैं या उन्हें मिटा सकते हैं (नीचे देखें)। चुनें:
  • डेस्कटॉप ब्राउज़र सूचनाओं या मोबाइल सूचनाओं के लिए सूचना, और/या
  • ईमेल से भेजी गई सूचनाओं के लिए ईमेल

कार्यक्रम बनाएं सूचना ड्रॉपडाउन

आप हर कार्यक्रम में 10 सूचनाएं तक जोड़ सकते हैं, जो पुश (डेस्कटॉप/मोबाइल) सूचनाओं और ईमेल सूचनाओं का कोई भी संयोजन हो सकता है।

  1. पूरा होने पे सहेजें पे क्लिक करें।
  2. अगर आप कैलेंडर ड्रॉपडाउन चुनकर (नीचे देखें) किसी कार्यक्रम को दूसरे कैलेंडर में ले जाते हैं, तो कार्यक्रम-विशिष्ट सूचनाएं डिफॉल्ट सूचना(ओं) से बदल दी जाएंगी।

कार्यक्रम को दूसरे कैलेंडर में ले जाने का ड्रॉपडाउन

Proton Calendar में इवेंट-विशिष्ट सूचनाओं में बदलाव करें

आप Proton Calendar में किसी कार्यक्रम सूचना में कभी भी बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए:

  1. कार्यक्रम पे क्लिक करें और पेंसिल बदलाव आइकन पे क्लिक करें।

कार्यक्रम में बदलाव करने के लिए पेंसिल आइकन

  1. अपनी मर्ज़ी से सूचनाएं जोड़ें, हटाएं या उनमें बदलाव करें। आप सूचना जोड़ें पे क्लिक करके और ड्रॉपडाउन मेन्यू इस्तेमाल करके हर कार्यक्रम में 10 सूचनाएं तक जोड़ सकते हैं। चुनें:
  • डेस्कटॉप ब्राउज़र सूचनाओं या मोबाइल सूचनाओं के लिए सूचना, और/या
  • ईमेल से भेजी गई सूचनाओं के लिए ईमेल

कार्यक्रम सूचना ड्रॉपडाउन

  1. पूरा होने पे सहेजें पे क्लिक करें।

अलग-अलग तरह के कैलेंडर कार्यक्रमों में सूचनाएं कैसे काम करती हैं

साझा किए गए कैलेंडर कार्यक्रमों की सूचनाएं, जिनमें आपको आमंत्रित किया गया है

जब आप Proton Calendar में किसी कार्यक्रम का न्योता पाते हैं और उसे स्वीकार करते हैं, तो कार्यक्रम आपके डिफॉल्ट कैलेंडर में जुड़ जाता है। उस कार्यक्रम में वही डिफॉल्ट सूचना(एं) होंगी, जो आपने उस कैलेंडर के लिए सेट की हैं। आप कभी भी कार्यक्रम-विशिष्ट सूचनाओं में बदलाव कर सकते हैं।

जिन कार्यक्रमों में आपको आमंत्रित किया गया है, उन पे मौजूद सभी सूचनाएं सिर्फ आपके लिए निजी रहती हैं। उदाहरण के लिए, नीचे दी गई सूचनाएं सिर्फ आपके लिए हैं।

कार्यक्रम प्रतिभागी सूचनाएं

साझा किए गए कैलेंडर कार्यक्रमों की सूचनाएं, जिनमें आप दूसरों को आमंत्रित करते हैं

इसी तरह, आपने जो कार्यक्रम आमंत्रित प्रतिभागियों के साथ आयोजित किए हैं, उनमें आपकी जोड़ी हुई सभी सूचनाएं सिर्फ आपके लिए निजी रहती हैं। उदाहरण के लिए, नीचे दी गई सूचनाएं सिर्फ आपके लिए हैं।

कार्यक्रम आयोजक सूचनाएं

प्रतिभागियों के कैलेंडर में कार्यक्रम में उनके अपने कैलेंडर की डिफॉल्ट सूचनाएं या उनकी मैन्युअल रूप से जोड़ी हुई सूचनाएं होंगी।

साझा किए गए कैलेंडर की सूचनाएं

इसी तरह, अगर आप दूसरे Proton उपयोगकर्ताओं के साथ कैलेंडर शेयर करते हैं, तो आपकी जोड़ी हुई सभी सूचनाएं सिर्फ आपके लिए निजी रहती हैं। जिस शख्स के साथ आप कैलेंडर शेयर करते हैं, उसकी अपनी सूचनाएं होती हैं।

बाहरी कैलेंडर की सूचनाएं

आप URL के ज़रिए सब्सक्राइब किए गए बाहरी कैलेंडर में डिफॉल्ट कैलेंडर सूचनाएं जोड़ सकते हैं। आपकी जोड़ी हुई डिफॉल्ट सूचनाएं कैलेंडर के सभी कार्यक्रमों पे लागू होंगी।

आप URL के ज़रिए सब्सक्राइब किए गए बाहरी कैलेंडर में कार्यक्रम-विशिष्ट सूचनाएं नहीं जोड़ सकते।

किसी बाहरी कैलेंडर में डिफॉल्ट सूचनाएं जोड़ने के लिए:

  1. Proton Calendar में, जिस कैलेंडर में बदलाव करना है, उसके बगल में तीन बिंदुओं पे क्लिक करें और बदलें चुनें। 

बाहरी कैलेंडर बदलें विकल्प

  1. कार्यक्रम सूचनाएं (दिन के किसी खास समय के कार्यक्रमों के लिए) या पूरे दिन के कार्यक्रम की सूचनाएं (पूरे दिन चलने वाले कार्यक्रमों के लिए) के नीचे सूचना जोड़ें पे क्लिक करें।

  1. पूरा होने पे सहेजें पे क्लिक करें।

आप पांच डिफॉल्ट कार्यक्रम सूचनाएं और पांच डिफॉल्ट पूरे दिन के कार्यक्रम की सूचनाएं तक जोड़ सकते हैं।

Proton Calendar सूचनाओं के बारे में ज़्यादा जानें

Proton Calendar डेस्कटॉप ब्राउज़र सूचनाएं

Android और iOS पे Proton Calendar की सूचनाएं

Proton Calendar ईमेल सूचनाएं

Proton Calendar में कार्यक्रम कैसे बनाएं, बदलें और मिटाएं, इसके बारे में और जानें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me