Proton Mail Bridge द्वारा समर्थित ईमेल क्लाइंट
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ईमेल ऐप संरचना
Proton Mail Bridge एक ऐप है, जो आपके Proton Mail खाते को IMAP और SMTP प्रोटोकॉल इस्तेमाल करने वाले डेस्कटॉप ईमेल क्लाइंट के साथ जोड़ता है।
SMTP और IMAP के बारे में और जानें
Bridge आपको अपने पसंदीदा ईमेल क्लाइंट की सुविधा में Proton Mail की सुरक्षा व निजता के फायदे देता है।
हम Proton Mail Bridge को इन लोकप्रिय ईमेल क्लाइंट पर लगातार टेस्ट करते हैं और आधिकारिक तौर पे सहायता देते हैं:
Windows
- Mozilla Thunderbird
- Microsoft Outlook 2010, Microsoft Outlook 2013, Microsoft Outlook 2016, Microsoft Outlook 2019 और Microsoft Outlook 2021
macOS
- Mozilla Thunderbird
- Apple Mail
- Microsoft Outlook 2011, Microsoft Outlook 2016, Microsoft Outlook 2019 और Mac के लिए New Outlook
Linux
- Mozilla Thunderbird
जानें कि Proton Mail Bridge के लिए अपना ईमेल क्लाइंट कैसे कॉन्फ़िगर करें
हर ईमेल क्लाइंट IMAP स्टैंडर्ड को थोड़े अलग तरीके से लागू करता है। Proton Mail Bridge को अन्य ईमेल क्लाइंट के साथ काम करना चाहिए, लेकिन हम ये गारंटी नहीं दे सकते कि सब कुछ उम्मीद के मुताबिक काम करेगा और सहायता सीमित हो सकती है।
अगर Bridge को किसी असमर्थित क्लाइंट के साथ इस्तेमाल किया जाए, तो क्रैश या दूसरे बग दिख सकते हैं।