साझा तिजोरी कैसे बनाएं
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- Pass Family प्लैन
- Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए
जब आप एक साझा तिजोरी बनाते हैं, तो तिजोरी में स्टोर की गई सारी जानकारी आपके आमंत्रित किए गए अन्य सदस्यों को दिखाई देती है। आप अपने Pass Family plan पे अन्य उपयोगकर्ताओं को तिजोरी शेयर करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं, या Proton Pass इस्तेमाल करने वाले किसी को भी जो आपके प्लान के बाहर है।
pass.proton.me(नई विंडो) पे जाकर अपने डैशबोर्ड में लॉगइन करें, फिर Vaults + पे क्लिक करें

- अपनी तिजोरी को नाम दें और कस्टमाइज़ करें, फिर Create vault. चुनें।

3. अब आप अपनी नई तिजोरी के बाईं तरफ तीन बिंदु वाला आइकन चुन सकते हैं > शेयर करें।

4. उन Family plan उपयोगकर्ता (यूज़र) का ईमेल पता (पते) दर्ज करें जिनके साथ आप अपनी तिजोरी शेयर करना चाहते हैं।

5. उनका एक्सेस लेवल सेट करें — वे पासवर्ड देख या बदल सकते हैं या तिजोरी के लिए एडमिन बन सकते हैं।

6. तिजोरी शेयर करें चुनें, और आमंत्रित किए गए परिवार के सदस्यों को ईमेल प्राप्त होंगे जिनमें पूछा जाएगा कि क्या वे आपकी साझा तिजोरी में शामिल होना चाहते हैं।

- आप उन परिवार के सदस्यों को देख पाएंगे जिन्होंने अभी तक तिजोरी तक एक्सेस स्वीकार नहीं किया है।

- न्योता स्वीकार होने के बाद, ये तिजोरी के एक्सेस मैनेजमेंट में दिखाई देगा।

- वे लॉगइन और पासवर्ड, जिन्हें आप इन परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना चाहते हैं, इस तिजोरी में ले जाएं।