Proton होमपेज

Pass Family प्लान से उपयोगकर्ता को कैसे हटाएं

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Pass Family प्लैन
Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए

अपने प्लान से किसी उपयोगकर्ता को हटाने के लिए:

pass.proton.me(नई विंडो) पे लॉगइन करें, फिर ⚙ सेटिंग → खाता पे क्लिक करें

  • डैशबोर्ड पे उपयोगकर्ता और ई-मेल पते चुनें। आपको अपने प्लान के सभी आमंत्रित और सक्रिय यूज़र दिखेंगे।
  • उपयोगकर्ता को हटाने के लिए, उनके यूज़रनेम के बगल में बदलें चुनें। आपको हटाएं का विकल्प दिखेगा।
  • उपयोगकर्ता आपके प्लान से हटा दिया जाएगा और उन्हें एक ईमेल प्राप्त होगा जिससे उन्हें पता चलेगा कि वे Pass Free प्लान पे डाउनग्रेड कर दिए गए हैं। उनकी निजी और साझा की गई तिजोरी में स्टोर किए गए सभी पासवर्ड एक्सेस करने लायक रहेंगे, और वे अभी भी असीमित लॉगइन और पासवर्ड स्टोर कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि अगर आप किसी उपयोगकर्ता को हटाते हैं, तो उन्हें आपके Family plan की उन सभी साझा की गई तिजोरी का अभी भी एक्सेस रहेगा जिनके वे सदस्य हैं।

कृपया ध्यान दें कि अगर आप किसी सिंगल उपयोगकर्ता प्लान (जैसे, Pass Plus) पे स्विच करना चाहते हैं, तो प्लान बदलने से पहले आपको अपने Pass Family प्लान से सभी यूज़र हटाने होंगे।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me