Pass Family उपयोगकर्ता गाइड
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- Pass Family प्लैन
- Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए
Pass Family से आप अपने पासवर्ड आसानी से सुरक्षित रूप से सहेज, शेयर और ऑटोफिल कर सकते हैं, साथ ही अपने परिवार के साथ साझा तिजोरियां भी बना सकते हैं। हमारे Pass Family प्लैन के बारे में यहां कुछ ज़रूरी बातें दी गई हैं:
- Proton Pass एक पासवर्ड मैनेजर है जिसमें आप लॉगइन, पासवर्ड, नोट्स और पेमेंट की जानकारी सुरक्षित रूप से स्टोर कर सकते हैं। यह शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होता है, यानी आपके खाते की जानकारी तक आपके अलावा किसी की पहुंच नहीं है।
- Pass Family प्लैन में आपको Pass Plus सदस्यता(नई विंडो) की सभी प्रीमियम खासियतों का एक्सेस मिलेगा, जैसे असीमित hide-my-email नकली-नाम, इंटीग्रेटेड 2-एफए ऑथेंटिकेटर, डार्क वेब मॉनिटरिंग और बहुत कुछ।
- आपको निजी तिजोरियां मिलेंगी, जिनमें आप वे पर्सनल लॉगइन रख सकते हैं जिनका एक्सेस शेयर नहीं करना चाहते। आप कई निजी तिजोरियां बना सकते हैं और उन्हें अलग-अलग वर्गों में व्यवस्थित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप अपने वर्क लॉगइन के लिए एक तिजोरी और सोशल मीडिया लॉगइन के लिए दूसरी तिजोरी बना सकते हैं।
- आप अपने Pass Family प्लैन के अन्य मेंबर्स के साथ या प्लैन से बाहर के अन्य Proton Pass यूज़र्स के साथ साझा तिजोरियां बना सकते हैं। साझा तिजोरियां सब मेंबर्स को उनमें स्टोर किए गए लॉगइन, पासवर्ड और नोट्स का एक्सेस देती हैं।
- अपने खाते को संभालने या किसी पेमेंट की ज़िम्मेदारी आपकी नहीं होगी। आपके प्लैन के एडमिन वाला व्यक्ति आपके लिए प्लैन को संभालेगा।
Pass Family प्लैन में कैसे शामिल हों
Pass Family प्लैन में शामिल होने का न्योता आपको ईमेल के ज़रिए भेजा जाता है। न्योता स्वीकार करने के बाद आप अपने डिवाइस पे Proton Pass डाउनलोड कर सकते हैं(नई विंडो) और अपने खाते में लॉगइन कर सकते हैं।
अपना खाता कैसे सेटअप करें
अगर आप अपना पासवर्ड खो दें, तो Proton आपके खाते का एक्सेस वापस पाने में मदद नहीं कर सकता: हमारे पास यूज़र पासवर्ड का एक्सेस नहीं होता। पासवर्ड खोने का मतलब है अपने खाते में स्टोर किए गए सब एन्क्रिप्ट किए गए डाटे का एक्सेस खो देना।
अगर आप अपना पासवर्ड भूल जाएं तो अपने खाते का एक्सेस न खोएं, इसके लिए:
- Proton Pass पे साइनअप करते वक्त अपनी रिकवरी फ्रेज़ वाली PDF डाउनलोड करके अपना रिकवरी किट तैयार करें। ज़रूरत पड़ने पर अपने Proton खाते का एक्सेस वापिस पाने की यही चाबी है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना ज़रूरी है। PDF को किसी सुरक्षित स्थान पे रखें, जैसे अपने कंप्यूटर पे कोई पासवर्ड-प्रोटेक्टेड फ़ाइल, या फिर उसे प्रिंट करके डेस्क ड्रॉअर में बंद करके रख दें।

- हम रिकवरी फ्रेज़ सेट करने की सलाह देते हैं क्योंकि इससे आप अपना डाटा रिकवर कर पाएंगे — पासवर्ड रीसेट करने के लिए आप अपना ईमेल पता और फोन नंबर भी सहेज सकते हैं, लेकिन इससे आपको सिर्फ अपने खाते का एक्सेस वापिस मिलेगा, आपके डाटे का नहीं।
अपने खाते और डाटे का एक्सेस वापस पाने के बारे में और जानें।
अगर आपको अपने Pass Family प्लैन से हटा दिया जाए तो क्या होगा?
अगर आपके प्लैन का एडमिन आपको उनके Family plan से हटा दे या अपनी सदस्यता रद्द कर दे, तो आपको Proton Pass Free plan में ले जाया जाएगा। आपकी निजी और साझा की गई तिजोरियों में स्टोर किए गए सब पासवर्ड और डाटा अब भी एक्सेस किए जा सकेंगे, और आप अब भी असीमित लॉगइन और पासवर्ड स्टोर कर सकते हैं।
हालांकि, जिन खासियतों तक आपका एक्सेस होगा, उनमें कुछ बदलाव होंगे:
- एक्स्ट्रा तिजोरियां केवल-पढ़ने के लिए हो जाएंगी: अगर आपके पास दो से ज़्यादा तिजोरियां हैं, तो आपकी नॉन-प्राइमरी तिजोरियों (पहली दो के अलावा की कोई भी तिजोरी) के आइटम केवल-पढ़ने के लिए हो जाएंगे।
- 2-एफए सीमित रहेगा: सिर्फ आपके पहले तीन 2-एफए आइटम 2-एफए कोड दिखाएंगे।
- एक्स्ट्रा नकली-नाम बंद रहेंगे: आपके मौजूदा नकली-नाम काम करते रहेंगे, लेकिन अगर आपके पास 10 से ज़्यादा मौजूदा नकली-नाम हैं तो आप कोई नए नहीं बना पाएंगे।
- सुरक्षित लिंक शेयर करना उपलब्ध नहीं है।
- कस्टम फील्ड सीमित रहते हैं (सिर्फ एडिट मोड में दिखते हैं)।
- मौजूदा क्रेडिट कार्ड केवल-पढ़ने के लिए हो जाएंगे: अगर आप उन Pass Plus खासियतों तक पहुंचना चाहते हैं जिनका एक्सेस आपको अपने Family plan पे था, तो आपको अपना खाता अपग्रेड करना होगा।
अपना Pass Family प्लैन कैसे छोड़ें
अगर आप अपना प्लैन छोड़ना चाहते हैं, तो अपने Proton Pass डैशबोर्ड के Account सेक्शन में जाएं और Leave Pass Family plan चुनें। इसके बाद आपको Pass Free प्लैन में ले जाया जाएगा। आपकी निजी और साझा तिजोरियों में स्टोर किए गए सब पासवर्ड अब भी एक्सेस किए जा सकेंगे, और आप अब भी असीमित लॉगइन और पासवर्ड स्टोर कर सकते हैं। Pass Family के साथ जिन कुछ खासियतों का आपको एक्सेस था, वह खो जाएगा, लेकिन अपनी सदस्यता को Pass Plus में अपग्रेड करके आप इन तक एक्सेस कर सकते हैं।