Firefox में अनियन साइटों को एक्सेस करना
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ब्राउज़र और कुकी
Tor एक छुपा हुआ नेटवर्क है जो आपके इंटरनेट कनेक्शन को एन्क्रिप्ट और गुमनाम करता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुरक्षा व निजता मिलती है। Proton Mail(नई विंडो) हमारे वर्ज़न 3 पते वाली अनियन साइट के ज़रिए Tor नेटवर्क पे ईमेल एक्सेस देता है।
Proton Mail की अनियन साइट एक्सेस करने के लिए आपका Tor से कनेक्ट होना ज़रूरी है। आप ऐसा दो तरीकों से कर सकते हैं:
- Tor ब्राउज़र(नई विंडो) डाउनलोड करें
- अगर आप Tor ब्राउज़र इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो आप अपने कंप्यूटर पे Tor इंस्टॉल कर सकते हैं(नई विंडो) या Proton VPN इस्तेमाल कर सकते हैं, जो एक-क्लिक Tor कनेक्शन(नई विंडो) सपोर्ट करता है।
ज़्यादा जानने के लिए Tor सेटअप के बारे में हमारा आर्टिकल देखें।
Firefox में अनियन साइटों को एक्सेस करना
अगर आप Firefox इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Tor के ज़रिए अनियन साइटों को एक्सेस करने के लिए हो सकता है कि आपको एक और स्टेप फॉलो करना पड़े:
- Firefox के एड्रेस बार में about:config टाइप करें और Enter दबाएं।
- “जोखिम स्वीकार करें और जारी रखें” पर क्लिक करें।
- सर्च बार में network.dns.blockDotOnion टाइप करें।
- मान को false पे टॉगल करें।
अब आप Firefox इस्तेमाल करके अनियन साइटों को एक्सेस कर सकेंगे।
