Tor के ज़रिए एन्क्रिप्टेड ईमेल कैसे सेटअप करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ब्राउज़र और कुकी
Tor क्या है?
Tor एक अलग, सुरक्षित इंटरनेट है। Wikipedia(नई विंडो) के शब्दों में:
“Tor, सात हज़ार से ज़्यादा रिले से बने एक मुफ्त, दुनिया-भर के वॉलंटियर नेटवर्क से इंटरनेट ट्रैफिक को इस तरह भेजता है कि नेटवर्क निगरानी या ट्रैफिक एनालिसिस करने वाले किसी भी व्यक्ति से उपयोगकर्ता का स्थान और उपयोग छिपा रहे।”
Tor को पहली बार 1990 के दशक में विकसित किया गया था और आज दुनिया-भर में वो लोग इसका इस्तेमाल करते हैं जिन्हें गुमनाम रूप से इंटरनेट ब्राउज़ करना होता है। मसलन, दमनकारी शासन के तहत काम करने वाले पत्रकार और एक्टिविस्ट अक्सर इसका इस्तेमाल करते हैं। खास वेबसाइटें, जिन्हें अनियन साइटें कहा जाता है, सिर्फ Tor के ज़रिए एक्सेस की जा सकती हैं और इनके लिए ज़रूरी है कि आप अपने डिवाइस पे Tor Browser इंस्टॉल करें (या Tor over VPN(नई विंडो) के ज़रिए Tor नेटवर्क को एक्सेस करें)।
Tor सेटअप
डेस्कटॉप के लिए Tor
अनियन वेबसाइटें ब्राउज़ करने का सबसे आसान तरीका है Tor Browser डाउनलोड करना। Tor Browser लोकप्रिय Firefox वेब ब्राउज़र जैसा ही है, लेकिन इसमें Tor के लिए बिल्ट-इन सहायता होती है। Tor Browser डाउनलोड करते ही आप सीधे अनियन वेबसाइटें देख सकते हैं।
Tor Browser डाउनलोड पेज(नई विंडो)
iOS और Android के लिए Tor
मोबाइल पे अनियन साइटें ब्राउज़ करने के लिए Tor Project नीचे दिए गए मोबाइल ऐप्स की सिफारिश करता है:
iOS:
Android:
3. हमारी अनियन साइट देखें
जब आप Tor को एक्सेस कर सकते हैं, तो यहां हमारी अनियन साइट देख सकते हैं:
Proton Mail अन्यन सर्विस(नई विंडो)
Proton Mail की अनियन साइट के बारे में और जानकारी के लिए हमारा Tor घोषणा ब्लॉग पोस्ट भी पढ़ें।