“कनेक्शन सुरक्षित नहीं है” चेतावनी
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ब्राउज़र और कुकी
Proton Mail सुरक्षित है और आपका डाटा सुरक्षित है। कभी-कभी आपका ब्राउज़र आपको एक चेतावनी दिखा सकता है (सटीक संदेश इस बात पे निर्भर करता है कि आप कौन सा ब्राउज़र इस्तेमाल करते हैं) जिसमें कुछ इस तरह लिखा होता है: “कनेक्शन सुरक्षित नहीं है”। ऐसा कई कारणों से हो सकता है, लेकिन सबसे आम कारण असुरक्षित इमेज वाला ईमेल लोड करना है।
आजकल ज़्यादातर ईमेल में इमेज होती हैं। Proton Mail आपका डाटा सुरक्षित रखने के लिए SSL/HTTPS का इस्तेमाल करता है, लेकिन कुछ ईमेल सादे HTTP के ज़रिए इमेज लोड कर सकते हैं। निम्नलिखित कोड ऐसे ही एक ईमेल का उदाहरण है:
नमस्ते, हमारा एक नया प्रमोशन है: <img src="http://site.in/promo.jpg"> ज़रूर देखें!
क्योंकि Proton Mail HTTPS के साथ सुरक्षित है और इमेज HTTP का इस्तेमाल करके लोड होती है, ब्राउज़र आपको चेतावनी देता है कि पेज का 100% हिस्सा सुरक्षित नहीं है।
समाधान
फिलहाल इन चेतावनियों से बचने के लिए आप इमेज बिल्कुल न लोड करने के अलावा ज़्यादा कुछ नहीं कर सकते। इस चेतावनी संदेश के बारे में आप इस तकनीकी आर्टिकल(नई विंडो) में और पढ़ सकते हैं।
दुर्लभ मामले
आपको ये संदेश मिलने का दूसरा कारण ये हो सकता है कि हमारे SSL सर्टिफिकेट के साथ छेड़छाड़ कर दी गई हो (हालांकि ऐसा कभी नहीं हुआ है और इसकी संभावना भी बहुत कम है, क्योंकि इसके लिए स्विस सरकार को ऐसे हमले में सक्रिय रूप से हिस्सा लेना पड़ेगा)। आपके ब्राउज़र से मिलने वाले चेतावनी संदेश में कारण की पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर आपको ऐसे मामले की चिंता है, तो आप हमारी सुरक्षा टीम से सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।