Proton होमपेज

वेब क्रिप्टोग्राफी एपीआई

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ब्राउज़र और कुकी

Proton Mail आपका डाटा सुरक्षित रखने के लिए नवीनतम वेब तकनीकों का इस्तेमाल करता है। इन तकनीकों के काम करने के लिए, आपको ऐसा ब्राउज़र इस्तेमाल करना होगा जो वेब क्रिप्टोग्राफी एपीआई (Web Crypto) को सहायता देता हो। इस लेख में हम समझाते हैं कि Web Crypto क्या है।

Web Crypto एपीआई क्या है?

वेब क्रिप्टोग्राफी एपीआई ब्राउज़र द्वारा लागू किए गए फंक्शन का एक सेट है, जो डाटा को एन्क्रिप्ट और डीक्रिप्ट करने जैसे आम क्रिप्टोग्राफिक ऑपरेशन, तथा सुरक्षित रैंडम निजी चाबी उत्पन्न करने के लिए ज़रूरी क्रिप्टोग्राफिक रूप से सुरक्षित रैंडम नंबर उत्पन्न करने की सुविधा देता है।

ये ऑपरेशन हमारे वेब ऐप में नहीं, बल्कि ब्राउज़र द्वारा नेटिव रूप से लागू किए जाते हैं। इसके कुछ कारण हैं:

  • ब्राउज़र में नेटिव इम्प्लीमेंटेशन अक्सर तेज़ होता है। उदाहरण के लिए, ये AES एन्क्रिप्शन और डीक्रिप्शन के लिए हार्डवेयर-आधारित सहायता का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
  • ये सुनिश्चित करना आसान है कि नेटिव इम्प्लीमेंटेशन टाइमिंग अटैक(नई विंडो) के प्रति प्रतिरोधी है।
  • सब आधुनिक ऑपरेटिंग सिस्टम में एंट्रॉपी(नई विंडो) इकट्ठा करने का एक तरीका होता है, ताकि सुरक्षित एन्क्रिप्शन के लिए ज़रूरी वाकई रैंडम नंबर उत्पन्न किए जा सकें। वेब ऐप को इस सुरक्षित रैंडमनेस का इस्तेमाल करने की अनुमति देने के लिए ब्राउज़र का नेटिव इम्प्लीमेंटेशन ज़रूरी है।

ज़्यादातर आधुनिक ब्राउज़र वेब क्रिप्टो एपीआई को सहायता देते हैं, जिनमें Firefox, Chrome, Safari, Edge, और Opera के नए वर्ज़न शामिल हैं। हालांकि, Internet Explorer 11 सिर्फ एपीआई के पुराने वर्ज़न को सहायता देता है, और इसलिए Proton Mail इसे सहायता नहीं देता।

कृपया हमारी सहायता प्राप्त और अनुशंसित ब्राउज़र की सूची देखें। Web Crypto एपीआई को सहायता देने वाले सब ब्राउज़र की विस्तृत सूची यहां(नई विंडो) खोजी जा सकती है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me