Proton होमपेज

Easy Switch से संपर्क कैसे आयात करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
संपर्क आयात करें, जोड़ें और मर्ज करें

आप Easy Switch का इस्तेमाल करके अपनी संपर्क सूची को बाहरी ईमेल प्रदाताओं से Proton Mail पे तेज़ी से और सुरक्षित रूप से आयात कर सकते हैं। आपके संपर्क एन्क्रिप्ट किए जाते हैं, ताकि Proton Mail उनका एक्सेस न कर सके।

Easy Switch से संपर्क आयात करने के लिए

1. mail.proton.me(नई विंडो) पे अपने खाते में साइनइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंगEasy Switch से आयात पे जाएं।

2. जिस ईमेल प्रदाता से आयात करना है, उसे चुनें।

Easy Switch में अपना सेवा प्रदाता चुनने के विकल्प

Gmail से संपर्क कैसे आयात करें

Gmail के लिए आयात प्रक्रिया दूसरी ईमेल सेवाओं से थोड़ी अलग तरीके से काम करती है।

Gmail से Proton Mail पे अपनी ईमेल और संपर्क ट्रांसफर करने का तरीका जानें

दूसरी ईमेल सेवाओं से संपर्क कैसे आयात करें

1. जिस ईमेल सेवा से आयात करना है उसे चुनें और संपर्क पे क्लिक करें।

2. अपने पुराने खाते से संपर्कों की CSV फ़ाइल या vCard बनानी होगी। यहां से संपर्क निर्यात करने के लिए कुछ गाइड दिए गए हैं:

जब आपके पास CSV फ़ाइल या vCard आ जाए, जारी रखें पे क्लिक करें।

3. CSV फ़ाइल या vCard फ़ाइल को खुली विंडो पे पकड़ें और छोड़ें या अपने सिस्टम के फ़ाइल मैनेजर से उसे चुनें। अपलोड करने के लिए ये फ़ाइल 10 एमबी से छोटी होनी चाहिए। तैयार होने पे आयात करें पे क्लिक करें

Easy Switch बैकग्राउंड में काम करता है, ताकि आपके संपर्क पुराने खाते से Proton Mail में ट्रांसफर होते वक्त आप अपने कंप्यूटर को सामान्य तरीके से इस्तेमाल कर सकें।

आप Easy Switch का इस्तेमाल अपनी ईमेल आयात करने और कैलेंडर के लिए भी कर सकते हैं।

प्रोफाइल तस्वीरें और संपर्क आयात

संपर्क की प्रोफाइल तस्वीर उसकी अन्य जानकारी के साथ आयात होगी या नहीं, ये इस बात पे निर्भर करता है कि आप किस सोर्स से आयात कर रहे हैं:

  • Google: प्रोफाइल तस्वीरें आपके संपर्कों के साथ आयात हो जाती हैं।
  • Outlook: प्रोफाइल तस्वीरें आयात नहीं होती हैं। सिर्फ संपर्क जानकारी जैसे नाम, ईमेल और फोन नंबर ट्रांसफर होती है।
  • vCard (VCF): प्रोफाइल तस्वीरें आयात हो जाती हैं अगर वे VCF फाइल में शामिल हों। तस्वीर मौजूद है या नहीं, ये इस पे निर्भर करता है कि फाइल कैसे निर्यात की गई थी, इसलिए ये प्रोवाइडर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।
  • CSV: प्रोफाइल तस्वीरें कभी आयात नहीं होती हैं, क्योंकि CSV फॉर्मैट अंदर डाली गई इमेज को सपोर्ट नहीं करता।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me