Proton होमपेज

Easy Switch की मदद से Google Calendar से कैलेंडर कैसे आयात करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Easy switch
कैलेंडर संभाले

Easy Switch की मदद से आप Google Calendar से Proton Calendar में, वेब और Android ऐप पे, जल्दी से इवेंट आयात कर सकते हैं। आपके इवेंट अपने-आप शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए जाते हैं, ताकि कोई और उन्हें एक्सेस न कर सके। आप ICS फ़ाइल की मदद से अपने कैलेंडर अन्य कैलेंडर प्रोवाइडरों से भी आयात कर सकते हैं।

वेब पे

Easy Switch शुरू करने के लिए:

  1. calendar.proton.me(नई विंडो) पे अपने खाते में साइनइन करें।
  2. सेटिंग → सभी सेटिंग चुनें।
  3. बायां साइडबार में Easy Switch से आयात चुनें।
  4. जिस प्रोवाइडर से आयात करना है, उसे चुनें।
Easy Switch आयात के लिए Proton Mail सेटिंग

अगर आप Google Calendar से आयात कर रहे हैं, तो Easy Switch बैकग्राउंड में बिना रुकावट के चलता है। जब तक आपके कैलेंडर आपके पुराने खाते से Proton Mail में ट्रांसफर होते हैं, तब तक आप अपने डिवाइस का इस्तेमाल सामान्य तरीके से कर सकते हैं।

Android के लिए Proton Calendar ऐप पे

  1. Proton Calendar ऐप खोलें और ऊपर बायीं तरफ हैमबर्गर मेन्यू (≡) चुनें।
  1. बायां साइडबार में सेटिंग पे टैप करें। 
Proton Calendar सेटिंग
  1. Google से आयात करें चुनें। 
  1. नया आयात चुनें। आपसे आपके Google खाते में साइनइन करने और Easy Switch को अपने कैलेंडर का एक्सेस देने को कहा जाएगा।

अगर आपके पास मुफ्त Proton खाता है, तो आप सिर्फ तीन कैलेंडर रख सकते हैं। Google से कोई कैलेंडर आयात करने के लिए आपसे उसे अपने मौजूदा Proton कैलेंडर के साथ मर्ज करने को कहा जाएगा।

Outlook जैसे अन्य प्रोवाइडरों से कैलेंडर आयात करने के लिए, आपको अपने कैलेंडर की ICS फ़ाइल निर्यात करनी होगी और उसे सीधे Proton Calendar वेब ऐप पे अपलोड करना होगा।

ध्यान दें: Easy Switch, आपके तीसरें-पार्टी कैलेंडर और Proton Calendar के बीच एक बार का आयात करता है, न कि लगातार सिंक। हम सिर्फ वे कार्यक्रम कॉपी करते हैं जो आयात के समय एक्सेस किए जा सकते हैं। लगातार सिंक के लिए, जिसमें बाद में जोड़े गए नए कार्यक्रम भी शामिल हैं, हमारा सुझाव है कि इसके बजाय आप बाहरी कैलेंडर को सब्सक्राइब करें।

ICS फ़ाइलें Proton Calendar में कैसे आयात करें

Easy Switch की मदद से आप अपने ईमेल और संपर्क भी आयात कर सकते हैं।

अपने संपर्कों से कहें कि वे कैलेंडर आमंत्रण आपके Proton Mail पते पे भेजें।

Easy Switch आपके ईमेल, संपर्क और कैलेंडर ले जाता है, लेकिन माइग्रेशन का सुचारू होना इस बात पे भी निर्भर करता है कि आपके संपर्क अपडेट करें कि वे आपसे कैसे संपर्क करते हैं। शेड्यूलिंग के लिए, उनसे कहें कि वे आमंत्रण सीधे आपके नए Proton Mail पते पे भेजें। चूंकि Proton Mail और Proton Calendar आपस में जुड़े हुए हैं, इससे सचमुच बहुत फर्क पड़ता है।

आपके Proton Mail इनबॉक्स में आए कार्यक्रम आमंत्रण अपने-आप आपके कैलेंडर में पेंडिंग कार्यक्रम के रूप में जुड़ जाते हैं, ताकि आपको वे तुरंत दिख जाएं। हालांकि, आयोजक को आपकी स्थिति की जानकारी रहे, इसके लिए आपको जवाब देना अभी भी ज़रूरी है।

ये सेटिंग → सभी सेटिंग → सामान्य → आमंत्रण में एक टॉगल से कंट्रोल होता है, और ये डिफॉल्ट रूप से चालू रहता है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me