Proton होमपेज

Gmail को अपने Proton Mail में अपने आप फॉरवर्ड कैसे करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
Easy switch

ध्यान दें: Gmail फॉरवर्डिंग एक लेगेसी खासियत है, जिसे धीरे-धीरे Gmail कनेक्शन से बदला जा रहा है। Gmail के संदेश प्राप्त करने के साथ-साथ, Gmail कनेक्शन से आप अपने Google पते से ईमेल सीधे Proton Mail के अंदर भेज सकते हैं। अगर Gmail कनेक्शन अभी आपके लिए उपलब्ध नहीं है, तो आप Gmail फॉरवर्डिंग इस्तेमाल करते रह सकते हैं।

अगर आप Gmail से Proton Mail पे शिफ्ट हो रहे हैं, तो भी आपको आपके पुराने Gmail पते पे भेजे गए नए ईमेल मिल सकते हैं।

स्विच करना आसान बनाने के लिए, आप कुछ ही क्लिक में अपने Gmail संदेशों की स्वचालित फॉरवर्डिंग अपने Proton Mail इंबॉक्स पे सेटअप कर सकते हैं। इससे आपके सारे संदेश एक सुरक्षित जगह पे मिल जाते हैं।

Proton Mail आपके Gmail के संदेशों से ट्रैकर हटाएगा और zero-access एन्क्रिप्शन से आपका डाटा सुरक्षित रखेगा।

अपने आप Gmail फॉरवर्डिंग का सेटअप कैसे करें

  1. Proton Mail के वेब ऐप में, सेटिंग → सभी सेटिंग → Easy Switch से आयात करें पे क्लिक करें।
  2. प्रोवाइडर्स की सूची में से Google चुनें।

  1. इससे एक पॉप-अप विंडो खुलेगी, जहां आप उस Google खाते में लॉगइन कर सकते हैं, जिससे आप फॉरवर्डिंग का सेटअप करना चाहते हैं। अपना Gmail पता और पासवर्ड दर्ज करें। 

Google से साइनइन विंडो, जिससे उस Google खाते में लॉगइन होगा जिसे आप Proton में फॉरवर्ड करना चाहते हैं

  1. Google की इजाज़त वाली विंडो में सारे बॉक्स चुनें, और जारी रखें पे क्लिक करें।

Google की इजाज़त वाली स्क्रीन, जिसमें चुनने वाला बॉक्स और जारी रखें बटन दिख रहा है
  1. Proton Mail में एक संदेश दिखेगा, जो पक्का करेगा कि फॉरवर्डिंग शुरू होगी।

स्क्रीन पे दिखने वाला संदेश, जिसमें लिखा है कि फॉरवर्डिंग जल्दी शुरू होगी

अपने आप Gmail फॉरवर्डिंग कैसे रोकें

  1. Proton Mail के वेब ऐप में, सेटिंग → सभी सेटिंग → Easy Switch से आयात करें पे क्लिक करें।
  2. इतिहास सेक्शन में, उस फॉरवर्डिंग के बगल में फॉरवर्ड मिटाएं पे क्लिक करें जिसे आप रोकना चाहते हैं।

  1. अपना चुनाव पक्का करने के लिए हटाएं बटन पे क्लिक करें।
फॉरवर्ड हटाएं बटन, जिससे पक्का होता है कि आप Gmail को अपने Proton Mail खाते में फॉरवर्ड होना रोकना चाहते हैं

समस्या निवारण

फॉरवर्डिंग शायद अब काम नहीं कर रही

अगर फॉरवर्डिंग रुक जाती है, तो हम आपको ईमेल के ज़रिए बता देंगे। इसके कुछ कारण हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आपने गलती से अपने Google खाते में Proton की इजाज़त हटा दी हो।

अपने ईमेल की अपने आप फॉरवर्डिंग फिर से शुरू करने के लिए:

  1. account.proton.me पे अपने Proton खाते में साइनइन करें।
  2. सेटिंग → सभी सेटिंगEasy Switch से आयात करें।
  3. नीचे स्क्रॉल करके इतिहास सेक्शन तक जाएं।
  4. रुकी हुई अपने आप फॉरवर्डिंग पे, एक्शन के नीचे फिर से शुरू करें पे क्लिक करें।

Gmail में मिले सारे संदेश मुझे नहीं मिल रहे

Easy Switch सिर्फ Gmail के इनबॉक्स फोल्डर के संदेश फॉरवर्ड करेगा। अगर आपने ईमेल के इनबॉक्स को छोड़ने के लिए कोई Gmail फ़िल्टर सेट किया है, तो वो फॉरवर्ड नहीं होंगे। इसे ठीक करने का तरीका ये है:

  1. अपना Gmail खाता खोलें।
  2. सेटिंगसभी सेटिंग देखें में जाएं।
  3. फ़िल्टर और ब्लॉक किए गए पते चुनें।
  4. उन सारे फ़िल्टर हटाएं जो “इनबॉक्स छोड़ें (संग्रह करें)” सेटिंग के साथ कॉन्फ़िगर किए गए हैं।

खुद को भेजे गए संदेश (अपने Gmail से उसी Gmail पे) फॉरवर्ड नहीं होंगे।

मेरा Gmail पता Proton Mail से कनेक्ट नहीं हो रहा

हर Gmail पता Proton सेवाओं में सिर्फ एक बार उपयोग किया जा सकता है। अगर आपका Gmail पता पहले से किसी और Proton Mail खाते से कनेक्ट है, या हमारे इकोसिस्टम में कहीं और इस्तेमाल हुआ है, तो इसे अपने मौजूदा खाते से कनेक्ट करने से पहले आपको वो कॉन्फ्लिक्ट सुलझाना होगा।

विचार करने के लिए दो परिदृश्य हैं:

1. अगर Gmail पता किसी और Proton खाते से कनेक्ट है, तो उसे अपने नए खाते से कनेक्ट करने से पहले वहां से सिर्फ डिस्कनेक्ट कर दें।
दूसरे Proton खाते में साइनइन करें, खाता सेटिंग → कनेक्टेड खाते में जाएं, और Gmail पते को डिस्कनेक्ट कर दें। डिस्कनेक्ट होने के बाद, आप इसे अपने मौजूदा Proton Mail खाते से कनेक्ट कर सकते हैं।

2. अगर Gmail पते का इस्तेमाल किसी Proton सेवा (Mail, VPN, Drive, Pass, Wallet आदि) के लिए अलग Proton खाता बनाने में हुआ था, तो आपको पहले वो खाता मिटा देना होगा।

उस खाते के साथ आपने कौन सी Proton सेवाएं इस्तेमाल कीं, इस पर निर्भर करते हुए, आपको अपनी Proton Drive फ़ाइलें, Proton Pass पासवर्ड, या Proton Wallet पुनर्प्राप्ति जानकारी का बैकअप लेना पड़ सकता है।

फिर, अपने Gmail पते को यूज़रनेम के तौर पे इस्तेमाल करके उस खाते में साइनइन करें, सेटिंग → खाता और पासवर्ड → खाता मिटाएँ में जाएं, और दिए गए निर्देशों को फॉलो करें। खाता मिटने के बाद, अपने मौजूदा Proton Mail खाते में दोबारा साइनइन करें और Gmail कनेक्शन फिर से सेटअप करें।

हम भविष्य में इस प्रक्रिया को और ज़्यादा सहज बनाने पे काम कर रहे हैं।

अपने आप Gmail फॉरवर्डिंग के अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मेरे Gmail के संदेश Proton Mail में फॉरवर्ड होते समय एन्क्रिप्ट होते हैं?

आपके Gmail के संदेश हमारे सर्वर पे पहुंचते ही zero-access एन्क्रिप्शन से एन्क्रिप्ट हो जाते हैं, बिल्कुल आपके बाकी ईमेल की तरह।

क्या स्पैम फॉरवर्ड होगा?

नहीं, आपके Gmail के स्पैम फोल्डर में गिरने वाले संदेश Proton Mail में फॉरवर्ड नहीं होने चाहिए।

लेकिन कभी-कभी Gmail, इनबॉक्स में मिलने के बाद संदेशों को स्पैम के तौर पे मार्क कर देता है। ऐसे में, वो Proton Mail में फॉरवर्ड हो सकते हैं।

अगर Proton Mail में कोई Gmail संदेश मिटाया या संग्रह किया जाए तो क्या होगा?

Proton Mail इनबॉक्स में फॉरवर्ड किए गए संदेशों पे किए गए कार्य आपके Gmail इनबॉक्स पे लागू नहीं होते।

क्या फॉरवर्ड किए गए ईमेल की सूचनाएं प्राप्त करना रोका जा सकता है?

डिफॉल्ट रूप से, Gmail से आने वाले ईमेल समेत सारे नए आने वाले ईमेल की सूचना आपको मिलेगी। आप एक फ़िल्टर सेट कर सकते हैं जो Gmail के ईमेल अलग फोल्डर में डाल दे, और इस फोल्डर के लिए सूचनाएं अक्षम कर सकते हैं।

क्या फॉरवर्ड किए गए ईमेल पे भेजने वालों को ब्लॉक किया जा सकता है या फ़िल्टर इस्तेमाल किए जा सकते हैं?

हां, आप वही खासियतें इस्तेमाल कर सकते हैं जो आप अपने आम Proton Mail ईमेल के साथ इस्तेमाल करते हैं।

क्या Google को मेरे Proton Mail पते का एक्सेस मिलता है?

ईमेल फॉरवर्डिंग का सेटअप करने से Gmail को आपका Proton Mail पता नहीं मिलेगा। Google सिर्फ इतना जानेगा कि आपने अपने Google खाते से कनेक्ट होने के लिए कोई Proton ऐप इस्तेमाल किया। Google को ये नहीं पता चलता कि ईमेल आखिरकार कहां फॉरवर्ड होते हैं।

Gmail फॉरवर्डिंग और Gmail कनेक्शन में क्या फर्क है?

Gmail कनेक्शन में Gmail फॉरवर्डिंग जितनी ही प्राप्त करने की खासियतें हैं, लेकिन इससे आप अपने Gmail पते से ईमेल सीधे Proton Mail में भी भेज सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए बस Proton Mail की रचना जगह में अपना Gmail पता चुनें।

चूंकि भेजना एक Proton Mail खाते से जुड़ा होता है, इसलिए एक Gmail खाता एक समय पे सिर्फ एक Proton खाते से जुड़ सकता है। अगर आपको एक ही Gmail खाते से कई Proton खातों में ईमेल फॉरवर्ड करने हैं, तो आप Gmail फॉरवर्डिंग इस्तेमाल कर सकते हैं।

Gmail फॉरवर्डिंग की जगह धीरे-धीरे Gmail कनेक्शन ले लेगा।

मेरे लिए Gmail फॉरवर्डिंग सक्षम है। क्या इसकी जगह Gmail कनेक्शन इस्तेमाल किया जा सकता है?

हां। बस अपनी खाता सेटिंग में Gmail कनेक्शन का सेटअप करें, और आपसे आपका Gmail फॉरवर्डिंग सेटअप बदलने के लिए कहा जाएगा। अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है, तो अपने Gmail के संदेश, संपर्क और कैलेंडर भी आयात कर सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me