Proton होमपेज

Easy Switch समस्या निवारण

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
Easy switch

Easy Switch एक ऐसा टूल है जो आपके ईमेल और फोल्डर को किसी बाहरी ईमेल खाते से Proton Mail में सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर करता है (और अगर आप Google से आ रहे हैं तो आपके संपर्क भी)। आपकी सारी फ़ाइलें Proton Mail इनबॉक्स में आते ही एन्क्रिप्ट कर दी जाती हैं, जिससे सेफ ईमेल प्रदाता पे शिफ्ट होना तेज़ और आसान हो जाता है।

इस लेख में Easy Switch के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवालों के जवाब दिए गए हैं और आयात के दौरान आने वाली आम एरर को हल करने में मदद मिलती है।

आम सवाल और आयात एरर

मेरे बाहरी ईमेल खाते का सत्यापन नहीं हो पा रहा है

आयात करने के लिए आपको अपने पुराने ईमेल खाते की सेटिंग में बदलाव करने की ज़रूरत पड़ सकती है। पूरी जानकारी के लिए, आयात से पहले IMAP एक्सेस देना और सेटिंग में बदलाव करना देखें।

1. पक्का करें कि आपके बाहरी खाते में IMAP एक्सेस सक्षम है।

2. पक्का करें कि Easy Switch में दर्ज किया गया ईमेल पता और पासवर्ड सही हैं। अगर आपका पुराना ईमेल प्रदाता डाटा ट्रांसफर की अनुमति देने के लिए ऐप पासवर्ड सेटअप करना ज़रूरी समझता है, तो अपने आम पासवर्ड की जगह उसी का इस्तेमाल करें।

इसमें सारे Yahoo यूज़र और सारे Yandex यूज़र शामिल हैं।

3. पक्का करें कि आपने सही IMAP सर्वर पता और पोर्ट नंबर दर्ज किए हैं। ये जानकारी आमतौर पर आपकी पुरानी ईमेल सेवा की वेबसाइट पे मिल जाती है। कुछ लोकप्रिय ईमेल सेवाओं की सेटिंग ये हैं (जो तब भी काम करती हैं अगर आपका कस्टम डोमेन उसी सेवा पे होस्ट है):

  • Yahoo — imap.mail.yahoo.com / पोर्ट 993
  • Outlook.com — outlook.office365.com/ पोर्ट 993
  • Apple Mail — imap.mail.me.com / पोर्ट 993
  • Zoho Mail — imap.zoho.eu / पोर्ट 993
  • AOL Mail — imap.aol.com / पोर्ट 993

मेरे पूरे हुए आयात का साइज़ मेरे दूसरे खाते से अलग क्यों है?

पूरे हुए आयात का साइज़ आमतौर पर आपके बाहरी ईमेल खाते में उसके घेरे हुए साइज़ से छोटा होता है। इसकी वजहें इनमें शामिल हैं:

  • कंप्रेशन और एन्क्रिप्शन से फ़ाइल का साइज़ बदल जाएगा
  • Easy Switch डुप्लिकेट संदेश या स्पैम या कचरा के रूप में लेबल किए हुए संदेश आयात नहीं करता है। 
  • आयात के दौरान एरर का मतलब ये हो सकता है कि कुछ डाटा ट्रांसफर नहीं हो पाया। ये जानकारी आपको आयात रिपोर्ट में मिलेगी। 

अगर मेरे पुराने खाते के फोल्डर के नाम बहुत लंबे हैं तो क्या करें?

100 अक्षरों से लंबे फोल्डर के नाम Proton Mail में फोल्डर के रूप में आयात नहीं हो सकते। अगर नाम इससे ज़्यादा लंबे हैं, तो Easy Switch चेतावनी दिखाएगा।

समस्या हल करने के लिए, आयात अनुकूलित करें पे क्लिक करें और फोल्डर का नाम बदलें।

जिन Gmail लेबल के नाम मेरे Proton Mail फोल्डर के नाम जैसे हैं, उनका क्या होता है?

Proton Mail में किसी लेबल का नाम किसी फोल्डर जैसा नहीं हो सकता। अगर आप Gmail से कोई ऐसा लेबल आयात कर रहे हैं जिसका नाम आपके Proton Mail खाते में मौजूद किसी फोल्डर से एक जैसा है, तो आपको ऊपर वाली वही चेतावनी दिखेगी। समस्या हल करने के लिए, आयात अनुकूलित करें पे क्लिक करें और फोल्डर का नाम बदलें।

मैंने बहुत ज़्यादा संदेश आयात कर लिए। इन्हें मिटाकर फिर से कैसे शुरू करें?

जब आप संदेश आयात करते हैं, तो Easy Switch डिफॉल्ट रूप से सारे संदेशों पे एक लेबल जोड़ देता है ताकि आयात किए गए संदेश आपको आसानी से मिल जाएं। इसी लेबल से आप सारे आयात किए गए संदेश मिटा भी सकते हैं।

इसके लिए, बाईं तरफ साइडबार में लेबल सेक्शन के नीचे से उस आयात का लेबल चुनें जिसे आप मिटाना चाहते हैं। फिर, मुख्य स्क्रीन के ऊपर वाले टूलबार पे जाएं, ऊपर-दाईं तरफ तीन डॉट्स पे क्लिक करें, और सब मिटाएं पे क्लिक करें।

सारे आयात किए गए संदेश मिटाने के बाद, आप आयात फिर से शुरू कर सकते हैं और आयात अनुकूलित करें → अंतराल पे क्लिक करके आयात के लिए एक छोटा समय-अवधि चुन सकते हैं।

मेरे Gmail में तीन लेवल से ज़्यादा गहरे नेस्ट किए गए फोल्डर हैं। इनका क्या होगा?

Proton Mail मुख्य फोल्डर समेत तीन फोल्डर हायरार्की लेवल तक सपोर्ट करता है। अगर आपके Gmail का फोल्डर स्ट्रक्चर इससे गहरा है, तो Easy Switch आयात के दौरान उन फोल्डर को दोबारा व्यवस्थित कर देता है।

मेरे कुछ ईमेल उनके मूल फोल्डर की जगह सारे मेल में चले गए। क्यों?

Easy Switch Gmail के इनबॉक्स, भेजे गए, ड्राफ्ट, और संग्रह फोल्डर से संदेश Proton Mail के उनके जैसे फोल्डर में आयात करता है। जो ईमेल इनमें से किसी फोल्डर में नहीं हैं, वे सारे मेल में आयात हो जाते हैं। आप उन्हें उनके मूल Gmail लेबल से अब भी खोज सकते हैं।

आयात के बाद मेरे Gmail लेबल अलग दिखते हैं

अगर आपके Gmail में नेस्ट किए गए लेबल हैं, तो Easy Switch उन्हें मुख्य लेबल – नेस्टेड लेबल फॉर्मेट में Proton Mail के स्टैंडर्ड लेबल में बदल देता है। जैसे, Work / Invoices नाम का Gmail लेबल Work – Invoices के रूप में आयात होगा। संबंधित लेबल को पहचानना आसान बनाने के लिए, Proton Mail बदले हुए लेबल को मूल मुख्य लेबल वाला ही रंग देता है।

मेरे पास 20 से ज़्यादा कैलेंडर हैं। मुझे क्या करना चाहिए?

Proton हर खाते में 20 कैलेंडर तक सपोर्ट करता है। अगर आपके पास इससे ज़्यादा हैं, तो आपको किसी मौजूदा Proton कैलेंडर को मिटाना, किसी आयात को मौजूदा कैलेंडर के साथ मर्ज करना, या नए कैलेंडर आयात छोड़ना होगा।

कुछ Gmail संदेश Proton Mail में नहीं दिख रहे

Gmail कनेक्शन सिर्फ वही संदेश लाता है जो आपके Gmail इनबॉक्स में आते हैं। अगर आपके पास ऐसे Gmail फ़िल्टर हैं जो इनबॉक्स छोड़ देते हैं, तो वे संदेश Proton Mail को फॉरवर्ड नहीं होंगे। इन्हें फॉरवर्ड करने के लिए, Gmail में फ़िल्टर अपडेट करें ताकि संदेश इनबॉक्स में रहें।

मेरा पढ़ा हुआ/अपठित स्टेटस Gmail और Proton Mail के बीच सिंक नहीं हो रहा। क्या ये साधारण है?

जी हां। Google को ये पता लगाने से रोकने के लिए कि आप अपना ईमेल कैसे इस्तेमाल करते हैं, Gmail कनेक्शन ईमेल स्टेटस — जैसे पढ़ा हुआ, अपठित, या तारांकित — Gmail पे वापस सिंक नहीं करते।

Gmail में किसी संदेश को ले जाने से वो Proton Mail में नहीं जाता। क्या ये उम्मीद के मुताबिक है?

जी हां। Gmail कनेक्शन फोल्डर बदलाव सिंक नहीं करता। जैसे, Gmail में किसी संदेश को किसी दूसरे फोल्डर में ले जाने से वो Proton Mail में नहीं जाएगा, और Proton Mail में उसे ले जाने से Gmail में उसकी जगह नहीं बदलेगी।

Proton Mail में मुझे डुप्लिकेट Gmail संदेश दिख रहे हैं

देखें कि Gmail पहले से संदेश फॉरवर्ड करने के लिए सेटअप तो नहीं है, आपके Proton Mail पते पे। अगर है, तो फॉरवर्डिंग रूल अक्षम कर दें।

मेरा Gmail पता बदलने के बाद मेरा Gmail कनेक्शन काम करना बंद हो गया

अगर आप अपना डिफॉल्ट Gmail पता बदलते हैं, तो Proton Mail में मौजूद कोई भी Gmail कनेक्शन काम करना बंद कर देगा। ये Google की एक तकनीकी सीमा है। ऐसा होने पर, Proton आपको एक ईमेल भेजता है जिसमें आपका नया Gmail पता वापिस जोड़ने के कदम होते हैं।

मेरा Gmail कनेक्शन किसी दूसरे Proton Mail खाते में कैसे ले जाएं?

आप एक समय में एक Gmail खाते को सिर्फ एक Proton Mail खाते से कनेक्ट कर सकते हैं। Gmail कनेक्शन को दूसरे Proton Mail खाते में ले जाने के लिए, सेटअप करने से पहले उसे मौजूदा खाते से डिस्कनेक्ट करें। कनेक्शन शुरुआती Proton Mail खाते में निष्क्रिय दिख सकता है; वो अब Gmail संदेश प्राप्त नहीं करेगा और आपकी कनेक्शन सीमा में गिना भी नहीं जाएगा।

कैलेंडर न्योते पे मुझे “आपका ईमेल पता मूल प्रतिभागियों की सूची में नहीं है” दिख रहा है

Gmail कनेक्शन सेटअप करते समय कैलेंडर इवेंट सिंक नहीं होते। लेकिन आपके Gmail पते पे मिले कैलेंडर न्योते अब भी आपके Proton Calendar में जोड़े जा सकते हैं। आपको “आपका ईमेल पता मूल प्रतिभागियों की सूची में नहीं है” कहने वाली चेतावनी दिख सकती है, लेकिन इससे कोई समस्या नहीं होगी।

मेरे Gmail खाते तक Proton का एक्सेस वापस ले लिया गया

आप अपनी Google खाता सेटिंग से कभी भी Proton का अपने Gmail खाते तक एक्सेस वापस ले सकते हैं। ऐसा होने पर, Proton आपको ईमेल से सूचित करता है। कनेक्शन रीस्टोर करने के लिए, Easy Switch से आयात करें के ज़रिए अपना Gmail खाता वापिस जोड़ें।

मेरे Gmail पते के साथ Gmail कनेक्शन सेटअप नहीं हो पा रहा

एक Gmail पता Proton Mail में सिर्फ एक बार मौजूद हो सकता है। अगर आपका Gmail पता पहले से किसी दूसरे Proton Mail खाते से कनेक्ट है, या अगर उसे किसी दूसरी Proton सेवा जैसे Proton VPN, Proton Drive, Proton Pass, Lumo AI या Proton Wallet के लिए पुराना Proton खाता बनाने में इस्तेमाल किया गया था, तो आप उसे अपने मौजूदा Proton Mail खाते से कनेक्ट नहीं कर पाएंगे।

हम इसे सपोर्ट करने पे काम कर रहे हैं। तब तक, आप या तो अपने Gmail पते से जुड़ा पुराना Proton खाता मिटा दें, या नया Proton Mail पता क्लेम करें।

अपने Gmail पते से जुड़ा पुराना Proton खाता मिटा दें

किसी Gmail पते को कनेक्टेड Gmail पते के रूप में इस्तेमाल करने के लिए, आपको पहले उससे जुड़ा पुराना Proton खाता मिटाना होगा। वो खाता मिटाने से उससे जुड़ा सारा डाटा भी हमेशा के लिए मिट जाएगा, इसलिए जारी रखने से पहले जो कुछ भी रखना चाहते हैं उसका बैकअप ले लें।

उस खाते के साथ आपने किन Proton सेवाओं का इस्तेमाल किया है, इसके हिसाब से आपको अपनी Proton Drive फाइलों, Proton Pass पासवर्ड या Proton Wallet पुनर्प्राप्ति जानकारी का बैकअप लेना पड़ सकता है।

अपना डाटा बैकअप लेने के बाद, अपना Gmail पता यूज़रनेम के रूप में इस्तेमाल करके पुराने Proton खाते में साइनइन करें। फिर खाता और पासवर्ड → खाता मिटाएं पे जाएं और निर्देशों का पालन करें।

खाता मिटने के बाद, अपने मौजूदा Proton Mail खाते में दोबारा साइनइन करें और Gmail कनेक्शन फिर से सेटअप करें।

नया Proton Mail पता क्लेम करें

अगर आप अपना पुराना Proton खाता मिटाना नहीं चाहते, तो आप नया Proton Mail पता क्लेम कर सकते हैं। आपका डाटा पुराने Proton खाते पे बना रहेगा, लेकिन जुड़ा हुआ Gmail पता डिस्कनेक्ट हो जाएगा और नए Proton खाते के साथ इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

  1. जिस Gmail पते को कनेक्ट करना चाहते हैं, उसका इस्तेमाल करके पुराने Proton खाते में साइनइन करें।
  2. Proton Mail पे जाएं।
  3. नया Proton Mail पता क्लेम करें।
  4. सेटिंग → पहचान और ईमेल पता पे जाएं।
  5. Gmail पता कनेक्ट करें पे क्लिक करें।
  6. अपने नए Proton Mail पते और Gmail पते के बीच Gmail कनेक्शन सेटअप करें। पूरा होने के बाद, Gmail पता मेरे पते के नीचे दिखेगा।
  7. अपने Gmail पते के बगल में डिस्कनेक्ट करें पे क्लिक करें और पक्का करने के लिए अपना प्रमाण दर्ज करें।
  8. अपने पुराने Proton Mail पते से साइनइन करें।
  9. अपना Gmail पता कनेक्ट करें।

नए Proton खाते में साइनइन करते समय, आपको नया क्लेम किया हुआ Proton Mail पता इस्तेमाल करना होगा।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me