Proton Calendar में कैलेंडर कैसे आयात करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- कैलेंडर संभाले
इंटरनेट के सबसे निजी कैलेंडर का इस्तेमाल करने पे बधाई! अब आप इस स्टेप-बाय-स्टेप गाइड की सहायता से अपने प्लान और इवेंट Proton Calendar(नई विंडो) में ले आ सकते हैं।
अपना कैलेंडर आयात करने से पहले
Proton में कैलेंडर आयात करने के लिए, पहले इसे किसी दूसरी कैलेंडर सेवा से .ics फ़ाइल एक्सटेंशन के साथ निर्यात करें।
नोट: सिर्फ़ .ics फ़ाइलें समर्थित हैं।
अपना कैलेंडर निर्यात करने के तरीके के बारे में और जानने के लिए, अपनी मौजूदा सेवा के FAQs देखें।
Google Calendar निर्यात के बारे में और जानें(नई विंडो)
Outlook Calendar निर्यात के बारे में और जानें(नई विंडो)
अगर आप आयात किए गए इवेंट को किसी नए Proton कैलेंडर में जोड़ना चाहते हैं, तो कृपया इवेंट आयात करने से पहले एक कैलेंडर बनाएं।
कृपया ध्यान दें कि आप Proton Calendar में एक बार में ज़्यादा से ज़्यादा 15,000 इवेंट आयात कर सकते हैं। अगर आपके कैलेंडर में इससे ज़्यादा इवेंट हैं, तो आयात करने से पहले अपनी फ़ाइल को छोटी-छोटी फ़ाइलों में बांट सकते हैं।
लोकल फ़ाइल से आयात करना
1. calendar.proton.me(नई विंडो) पे लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → आयात/निर्यात (बाएं साइडबार में) चुनें।

2. ICS से आयात करें पे क्लिक करें। अपने कंप्यूटर से ICS फ़ाइल चुनें (या उसे पकड़ें और छोड़ें) और वह Proton कैलेंडर चुनें जिसमें आप इवेंट आयात करना चाहते हैं। कृपया ध्यान दें कि फ़ाइल का साइज़ ज़्यादा से ज़्यादा 10 एमबी होना चाहिए।

4. आयात करें पे क्लिक करें।
अगर फ़ाइल का साइज़ या फ़ॉर्मैट गलत है, तो आपको एक एरर संदेश मिलेगा। कुछ इवेंट, कैलेंडर की जानकारी और कैलेंडर फ़ॉर्मैट अभी Proton Calendar में सपोर्टेड नहीं हैं।
उन डाटा के बारे में और जानें जिन्हें आयात नहीं कर सकते
अगर आप इनमें से कोई आइटम आयात करने की कोशिश कर रहे हैं, तो Proton Calendar आपको बताएगा कि कितने आयात किए जा सकते हैं। अगर आपको यह सूचना मिले और आप फिर भी आगे बढ़ना चाहें, तो चुने गए कैलेंडर में इवेंट जोड़ना शुरू करने के लिए आयात करें पे क्लिक करें।
5. Proton Calendar आपके इवेंट को एन्क्रिप्ट करेगा और चुने गए कैलेंडर में जोड़ेगा। इसमें कुछ मिनट लग सकते हैं। अपने कैलेंडर का आंशिक आयात होने से बचने के लिए प्रोसेस पूरा होने से पहले उसे न रोकें।

6. इवेंट का आयात पूरा होने पे Proton Calendar आपको बताएगा। बंद करें पे क्लिक करें और अभी आयात किए गए इवेंट के साथ इंटरैक्ट करना शुरू करने के लिए अपने कैलेंडर पे जाएं।
कृपया ध्यान दें कि उन्हीं इवेंट को दो बार आयात करने से मौजूदा इवेंट ओवरराइट हो जाएंगे।
जिन डाटा को आयात नहीं कर सकते
कुछ इवेंट, कैलेंडर की जानकारी और कैलेंडर फ़ॉर्मैट अभी Proton Calendar में सपोर्टेड नहीं हैं, इसलिए उन्हें आयात नहीं किया जा सकता। ऐसे आइटम जो शायद आयात न हों:
- ग्रेगोरियन के अलावा अन्य कैलेंडर फ़ॉर्मैट, जैसे अरबी, हिब्रू या चीनी कैलेंडर
- टू-डू, टास्क और जर्नल जैसे कैलेंडर कंपोनेंट
- सपोर्टेड तारीख़ की सीमा से बाहर के इवेंट। Proton Calendar अभी 1970 से 2037 के बीच के इवेंट सपोर्ट करता है
- ऐसे रिकरेंस नियमों पे आधारित इवेंट जिन्हें Proton Calendar सपोर्ट नहीं करता
- इवेंट प्रतिभागी (आयात किए गए इवेंट के लिए)
अगर आप इनमें से कोई आइटम आयात करने की कोशिश करते हैं, तो Proton Calendar आपको बताएगा कि कितने आयात किए जा सकते हैं और आप चुन सकते हैं कि आगे बढ़ना है या नहीं (स्टेप 4 देखें)।
Proton Calendar Android ऐप पे ICS फ़ाइल आयात करना
Proton Calendar, ICS फ़ाइलों को सीधे आपके डिवाइस से आयात करने की सहायता देता है।
अगर फ़ाइल आपके डिवाइस पे सहेजी गई है, तो उस पे क्लिक करें और उसे Proton Calendar के साथ खोलने का विकल्प चुनें। उसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप कार्यक्रम आयात करना चाहते हैं या नहीं।
अगर आपको ईमेल से ICS फ़ाइल मिलती है, तो आप उसे उसी तरह खोल सकते हैं, या तो सीधे फ़ाइल पे क्लिक करके या Proton Calendar में खोलें पे क्लिक करके।