Proton Calendar में कैलेंडर कैसे बनाएं, बदलाव करें, मिटाएं, और निर्यात करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- कैलेंडर संभाले
अन्य कैलेंडर ऐप्स और सेवाओं से कैलेंडर को Proton Calendar(नई विंडो) में आयात कर सकते हैं।
Proton Calendar में कैलेंडर कैसे आयात करें, यह जानें
Proton Calendar में कस्टम कैलेंडर भी बनाए जा सकते हैं। ये अपने समय को व्यवस्थित करने में मददगार हैं (उदाहरण के लिए, होम और वर्क के लिए अलग कैलेंडर रखना), और उन कैलेंडर को बनाने के लिए भी, जिन्हें आप अलग-अलग लोगों के ग्रुप के साथ शेयर करना चाहते हैं।
कैलेंडर शेयर करने के बारे में और जानें
अगर आप हमारा Free plan इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ज़्यादा से ज़्यादा तीन पर्सनल कैलेंडर बना सकते हैं। अगर आप हमारे किसी भी पैसे वाले प्लैन की सदस्यता लेते हैं, तो ज़्यादा से ज़्यादा 25 कैलेंडर बना सकते हैं।
Proton Calendar में कोई कैलेंडर बने या आयात हो जाने के बाद, आप उसमें बदलाव कर सकते हैं, उसे मिटा सकते हैं, या उसे एक iCalendar(नई विंडो) (ICS) फ़ाइल के रूप में निर्यात कर सकते हैं, जिसे ज़्यादातर तीसरें-पार्टी कैलेंडर ऐप्स और सेवाओं में आयात किया जा सकता है।
कस्टम कैलेंडर हमारे वेब ऐप और मोबाइल ऐप्स की मदद से बनाए जा सकते हैं।
कस्टम कैलेंडर कैसे बनाएं
1. calendar.proton.me(नई विंडो) पे लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Calendar → कैलेंडर → कैलेंडर बनाएं पे जाएं।
(नई विंडो)इसके अलावा, मुख्य कैलेंडर स्क्रीन के साइडबार में मेरे कैलेंडर → + → कैलेंडर बनाएं पे जाएं।

2. अब आप कैलेंडर की जानकारी भर सकते हैं:
- नाम — कैलेंडर के लिए एक नाम। जैसा स्क्रीनशॉट से देखा जा सकता है, इस नाम में कोई भी स्टैंडर्ड इमोजी(नई विंडो) शामिल हो सकता है।
- एक रंग चुनें — ये वो रंग है जिसका इस्तेमाल इस कैलेंडर के कार्यक्रमों को मुख्य कैलेंडर दृश्य में दिखाने के लिए किया जाता है।
नोट: ये रंग कैलेंडर के सभी कार्यक्रमों पर लागू होता है। किसी एक कार्यक्रम के लिए अलग रंग सेट करने का विकल्प सिर्फ पेड Proton Mail प्लैन के यूज़रों के लिए उपलब्ध है।
- डिफॉल्ट ईमेल पता — ड्रॉपडाउन सूची से अपने Proton Mail ईमेल पतों में से एक चुनें। कार्यक्रम के न्योते इसी पते से भेजे जाएंगे।
- विवरण — यहां इस कैलेंडर के बारे में और जानकारी दी जा सकती है कि ये किस लिए है।
- कार्यक्रम अवधि — इस कैलेंडर को असाइन किए गए नए कार्यक्रमों की डिफॉल्ट अवधि।
- कार्यक्रम सूचनाएं — डिफॉल्ट रूप से, इस कैलेंडर को असाइन किए गए सभी कार्यक्रमों के लिए यही कार्यक्रम सूचनाएं इस्तेमाल होती हैं। नया कार्यक्रम बनाते या किसी मौजूदा कार्यक्रम में बदलाव करते वक्त आप इन्हें हर कार्यक्रम के हिसाब से बदल सकते हैं।
- पूरे दिन के कार्यक्रम की सूचनाएं — डिफॉल्ट रूप से, Proton Calendar कार्यक्रम शुरू होने से एक दिन पहले सूचना देता है। आप इसे बदल सकते हैं या यहां पूरे दिन की और सूचनाएं जोड़ सकते हैं।
काम पूरा होने पे सहेजें पे क्लिक करें। अब कोई कार्यक्रम बनाते या उसमें बदलाव करते वक्त आप नया बनाया कैलेंडर चुन सकते हैं।
कैलेंडर में कैसे बदलाव करें
कस्टम कैलेंडर या आयात किए किसी कैलेंडर में बदलाव करने के लिए:
1. calendar.proton.me(नई विंडो) पे लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Calendar → कैलेंडर पे जाएं।
2. बाएं साइडबार में वो कैलेंडर चुनें जिसमें बदलाव करना है और ऊपर दाईं तरफ पेंसिल आइकन पे क्लिक करें।

3. अब आप अपने कैलेंडर में बदलाव कर सकते हैं। काम पूरा होने पे सहेजें चुनें।
अन्य कार्रवाई
वेब ऐप पे कैलेंडर को डिफॉल्ट के रूप में सेट करें
कार्यक्रम बनाते या आयात करते वक्त इस्तेमाल होने वाले डिफॉल्ट कैलेंडर को आप अपने बनाए या आयात किए किसी भी कैलेंडर में बदल सकते हैं।
1. calendar.proton.me(नई विंडो) पे लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Calendar → कैलेंडर पे जाएं।
2. किसी कैलेंडर को डिफॉल्ट कैलेंडर बनाने के लिए डिफ़ॉल्ट बनाएं पे क्लिक करें।
आपका चुना हुआ कैलेंडर अब डिफॉल्ट कैलेंडर है।
कैलेंडर निर्यात करें
कस्टम कैलेंडर या आयात किए किसी कैलेंडर को निर्यात करने के लिए:
1. calendar.proton.me(नई विंडो) पे लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Calendar → आयात/निर्यात पे जाएं (बाएं साइडबार में)।
2. ड्रॉपडाउन मेन्यू से वो कैलेंडर चुनें जिसे निर्यात करना है और ICS डाउनलोड करें पे क्लिक करें।
कैलेंडर मिटाएं
कैलेंडर मिटाने के लिए:
1. calendar.proton.me(नई विंडो) पे लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Proton Calendar → कैलेंडर पे जाएं।
2. वो कैलेंडर चुनें जिसे मिटाना है। कैलेंडर हटाने के लिए मिटाएं पे क्लिक करें।

Android पे Proton Calendar को डिफॉल्ट कैलेंडर ऐप के रूप में सेट करें
Android पे डिफॉल्ट कैलेंडर ऐप बदलने के लिए, सेटिंग में जाएं → ऐप्स → डिफॉल्ट ऐप्स चुनें (या डिफॉल्ट ऐप्स) → कैलेंडर/ईमेल → Proton Calendar चुनें।
नोट: फिलहाल, डिफॉल्ट कैलेंडर ऐप का सेटअप करने का विकल्प iOS पे उपलब्ध नहीं है।




